Blog

  • लंबित मूल्यांकन/लेखापरीक्षा मामलों का निपटान 7 जून तक किया जाएगा – विनोद डोगरा

    लंबित मूल्यांकन/लेखापरीक्षा मामलों का निपटान 7 जून तक किया जाएगा – विनोद डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सद्भावना विरासत मामले समाधान योजना शुरू की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के लंबित मूल्यांकन/लेखापरीक्षा मामलों का निपटान तथा विभिन्न अधिनियमों के तहत बकाया (जीएसटी में शामिल) मामलों का निपटारा 7 जून तक किया जाएगा। उन्होंने जिला से सभी स्टेक होल्डरों से अपील की है कि मामले में निपटान शुल्क का भुगतान करके उक्त योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिन स्टेक होल्डरों ने देय कर जमा कर दिया है लेकिन समय पर रिटर्न दाखिल नहीं किया है उनसे 10 प्रतिशत निपटान शुल्क लिया जाएगा। यदि उन्होंने देय कर और रिटर्न भरी है तो उनसे निपटान शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा, यदि संवैधानिक प्रप़त्र (सी/एफ) उपलब्ध नहीं है तो देय कर का 100 प्रतिशत भुगतान करना जरूरी होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226088 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • उपायुक्त ने किया चड़तगढ व लोअर देहलां वृद्धाश्रमों का निरीक्षण

    उपायुक्त ने किया चड़तगढ व लोअर देहलां वृद्धाश्रमों का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरवार को चड़तगढ़ वृद्धाश्रम में चड़तगढ़ व लोअर देहलां आश्रम के लिए गठित समिति के सदस्यों तथा बीडीओ ऊना के साथ बैठक की जिसमें दोनों वृद्धाश्रमों के चल रहे विस्तारीकरण कार्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने चड़तगढ़ आश्रम के विस्तारीकरण कार्य को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि यहां पर रहने वाले वृद्धजनों को सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि वृद्धआश्रमों में बुजुर्गों की सुविधा के लिए लिफ्टों का भी निर्माण किया जा रहा है।इस उपरांत उपायुक्त ने उपायुक्त ने किया चड़तगढ व लोअर देहलां वृद्धाश्रमों का निरीक्षण भी किया।इस दौरान समिति के प्रधान सुरेश ऐरी, सदस्य शम्मी जैन, तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • उप रोजगार कार्यालय अंब में साक्षात्कार आज

    उप रोजगार कार्यालय अंब में साक्षात्कार आज

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 मई को उप रोजगार कार्यालय अंब तथा 20 मई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा। अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष वर्ग में अलू-अलू मशीन आॅप्रेटर के 6 पद, बलिस्टर मशीन आॅप्रेटर के 4 पद, कोटिंग मशीन आॅप्रेटर के 2 पद, कम्प्रैशर मशीन आॅप्रेटर के 3 पद, ग्रानुलेशन आॅप्रेटर के 3 पद, क्यूसी. मान्यता एनालिस्ट कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 4 पद, मान्यता कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 5 तथा क्यूए मैनेजर में पुरूष व महिला वर्ग के 5 पद भरें जाएंगे।उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषयों में आईटीआईध्डिग्रीध्डिप्लोमा तथा कम से कम 10 से 15 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदो ंके लिए अभ्यार्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। 

  • पंजाबः 3 हमलावरों ने दिन-दिहाड़े ढाबे वाले पर किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः 3 हमलावरों ने दिन-दिहाड़े ढाबे वाले पर किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः ज़िला फ़िरोज़पुर में आये दिन गुंडागर्दी बढती ही जा रही है जिसके चलते फ़िरोज़पुर की जनता के साथ अब प्रवासी लोग भी सहमे हुए है। आज कल गुंडा अनसरों पर शायद पुलिस का डर भय नहीं रहा जिसके चलते गुंडाअन्सर अलग-अलग वारदात को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला सामने आया है एक प्रवासी परिवार का जो अपना गुजारा करने के लिए एक डाबे को चला रहा है और इस डाबे में दिन दिहाड़े तीन बाइक स्वार गुंडाअंसर डाबे पर आते है और बिना किसी बात चीत के डाबे के मालिक प्रवासी पर जानलेवा हमला कर उसको बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल की पत्नी द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों को देख हमलावर वहां से फ़रार हो जाते है और डाबे के मलिक को घायल हालत में अस्पताल के लिए भर्ती करवाया गया है।

    पुलिस अभी तक इस मामले से अपने आप को अनजान बता कर मीडिया से दूरी बना जल्द कारवाई करने की बात कह रही है, घायल डाबे के प्रवासी व्यक्ति आशु ने बताया की हमलावारो ने उसपर किस बात को लेकर हमला किया उसको ख़ुद नहीं पता। पुलिस द्वारा अभी तक इन हमलावरों के ख़िलाफ़ कोई कारवाई नहीं की गई ।

    वाहीं घायल की पत्नी ने बताया कि हमलावरों ने मेरे पति पर दिन-दिहाड़े जानलेवा हमला कर दिया और मेरे द्वारा शौर मचाने के बाद तीनों हमलावार वहां से फ़रार हो गए। हमें पंजाब में रहते हुए अब डर लग रहा है हम सोच रहे है की यंह कारोबार छोड़ कर यूपी वापिस चले जाएं। 

  • पंजाबः महिला ने सरपंच और थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः महिला ने सरपंच और थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मुकरियां/सोनू थापरः हाजीपुर के एसएचयू और गांव मावा के सरपंच के खिलाफ एक मामला सामने आया था। जिसमें गांव मावा की बिमला देवी नाम की एक महिला की  तरफ से आरोप लगाया गया था। दरअसल, बिमला देवी ने गांव मावा बाठां के सरपंच बलविंदर सिंह विर्क और हाजीपुर की थाना प्रभारी अमरजीत कौर के खिलाफ आरोप लगाया कि गांव के सरपंच जबरदस्ती उनकी जमीन से हटने का दबाव बना रहे हैं। महिला का कहना है कि हमारी तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद हाजीपुर थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। परंतु पुलिस ने हमारे ही खिलाफ कार्रवाई कर दी। महिला का कहना है कि हम अपनी संपत्ति में रहते हैं और सरपंच ने हमें जबरन हमारे घर से निकालने की धमकी दी थी। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब सरपंच मावा बाठां से बात की गई तो सरपंच सहित वहां की पंचायत और ग्रामीणों ने महिला पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस मां के चार बेटे और चार पोते हैं। जोकि बिना किसी कारण पंचायत को परेशान कर रहे हैं। सरपंच बलविंदर सिंह ने कहा कि उनके पास जसविंदर सिंह पुत्र रतन सिंह का एक सड़क के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ। जिसके बाद वह गांव के कुछ प्रमुख लोगों के साथ मौका देखने गया।

    इस दौरान वह सरकारी गली में खड़ा ही था कि इस मौके पर महिला की बहू और महिला का पोता रमनदीप भी आ गया। उसने पंचायत के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान एक अमृतधारी सिख की दाढ़ी खींचने की कोशिश की, लेकिन पंचायत ने खुद को बचाने के लिए वापस आना उचित समझा। उसके बाद पचयंत द्वारा एक लिखित रिपोर्ट थाने हाजीपुर में दी गई थी। वहीं इस मामले को लेकर एसआई गुरदीप सिंह द्वारा जांच की गई। जिसके बाद उक्त महिला बिमला देवी की बहू और पोते के खिलाफ अपराध निवारण आदेश 50-1-16 लगाया गया। उसके बाद इस पक्ष की ओर से पंचायत के खिलाफ थाना हाजीपुर में झूठा आवेदन दिया गया। सरपंच का कहना है कि जांच में महिला द्वारा लगाए गए सब आरोप झूठे निकले। उन्होंने बताया कि यह परिवार जिस स्थान पर रहता है वह लाल चाट के अंदर है और यह पंचायत का स्थान है, वहां पर सरकारी सड़कें गुजरती हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार अवैध अतिक्रमण के कारण सड़क पर अतिक्रमण कर रहे हैं। जिसके सभी प्रमाण उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास जमीन के मालिकाना हक का कोई सबूत है तो वे प्रशासन पुलिस और मीडिया के सामने रखें। सरपंच का आरोप है कि उक्त महिला सहित उसके परिजन जानबूझकर पंचायत और पुलिस प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। सरपंच बलविंदर सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी मनोहर सिंह है जो खुद को पूर्व विजिलेंस डीएसपी बताता है। हाल ही में उसने यहां मकान खरीदा है और फार्म हाउस बनाया है। वह शख्स इन लोगों को उलझाकर यह काम कर रहा है। हाल ही में इन लोगों पर वन विभाग द्वारा खैर की अवैध कटाई का मामला भी दर्ज किया गया था। जिसके कारण पूर्व डीजीपी ने विभाग पर दबाव डाला और मामला वापस ले लिया।

    सरपंच बलविंदर सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि जो भी विमला देवी के लड़कों के खिलाफ बोलने की कोशिश करता है तो इन्हीं लोगों द्वारा या उसे धमकी देकर चुप करा दिया जाता है या उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। सरपंच बलविंदर सिंह ने कहा कि वे लोग इस बात को साबित नहीं कर सकते कि जमीन उनकी है। उन्होंने पंजाब सरकार माननीय एसएसपी होशियारपुर, डीसी होशियारपुर, पंचायत मंत्री सरदार कुलदीप सिंह  धालीवाल से गुहार लगाई है कि उन्हें इस परिवार से खतरा है। वह इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। पंचायत के ग्रामीणों द्वारा मामले की जांच जांच करने की गुहार लगाई है। पंचायत द्वारा कहा गया कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, शिकायत दर्ज

    जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप, शिकायत दर्ज

    जालंधर/वरुणः महागनर के बस्ती दानिशमंदा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरकारी स्कूल की नाबालिग के साथ 3 युवकों द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप लगे है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग बस्ती दानिशमंदा इलाके की रहने वाली है और वहीं इलाके से सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने इस मामले को लेकर थाना 5 की पुलिस को शिकायत दे दी है।

    जिसमें नाबालिग ने आरोप लगाए है कि आज दोपहर स्कूल से घर जाते समय बाइक सवार 3 युवकों ने पहले उसके साथ पिटाई की जिसके बाद उसे अगवा कर लिया था। इस दौरान उक्त बाइक सवार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित नाबालिग को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जहां थाना 5 की पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के बयानों पर शिकायत दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! भगत सिंह कॉलोनी में बाप ने नाबालिग बेटी से किया रेप, गिरफ्तार

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! भगत सिंह कॉलोनी में बाप ने नाबालिग बेटी से किया रेप, गिरफ्तार

    लुधियानाः भगत सिंह कॉलोनी शेरपुर से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेले बाप ने बेटी के साथ रेप किया। इस वारदात को आरोपी ने तब अंजाम दिया जब नाबालिग घर में अकेली थी। आरोपी ने उसे डराया धमकाया। आरोपी की पहचान हरे राम निवासी भगत सिंह कॉलोनी शेरपुर (लुधियाना) के रूप में हुई है।नाबालिग ने आरोपी पिता की गंदी हरकत के बारे में मां को बताया। मां ने थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

    पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी दूसरी शादी आरोपी हरे राम के साथ हुई है। उसे उसकी बेटी ने बताया कि जब वह घर पर अकेली होती तो आरोपी उससे जबरी संबंध बनाता रहा है। 28 मार्च को करीब दोपहर 1 बजे वह घर पर अकेली थी तो आरोपी ने उसे डरा धमका कर एक बार फिर रेप किया। आरोपी पिता ने उससे कहा कि यदि उसने इस बारे किसी से कुछ कहा तो वह उसे जान से मार देगा। थाना मोती नगर की पुलिस ने आरोपी हरे राम पर आईपीसी धारा 376, 506 और 6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • दहलाने की साजिश नाकाम, इस जगह से 4 हैंड ग्रेनेड बरामद

    दहलाने की साजिश नाकाम, इस जगह से 4 हैंड ग्रेनेड बरामद

    अंबाला: हरियाणा के अंबाला को दहलाने की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने गांव सौंतली मोड़ के नजदीक एक जगह से चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए है। प्लास्टिक के पाइप के टुकड़े में इन हैंड ग्रेनेड को रखा गया था। जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए हैंड ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाए गए थे। पुलिस अब इसकी जांच में जुटी हुई है कि इन हैंड ग्रेनेड से कहां वारदात को अंजाम दिया जाना था। इससे पहले भी अंबाला में एक हैंड ग्रेनेड और आईइडी मिल चुकी है।

    झाड़ियों में एक पाइप में रखे थे हैंड ग्रेनेड

    शहजादपुर पुलिस को एक शख्स ने फोन कर सूचना दी कि सौंतली मोड़ के नजदीक झाड़ियों में एक प्लास्टिक का पाइप पड़ा हुआ है। उसके ऊपर कैप लगाकर दोनों तरफ से बंद किया गया है। संदिग्ध वस्तु को लेकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने पाया कि पाइप के अंदर विस्फोटक सामग्री है। जिसके बाद पाइप के अंदर से चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। जहां पर ये हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए है वो जगह मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर है।

    पहले भी हैंड ग्रेनेड हुए थे बरामद

    बता दें कि करीब 14 महीने पहले भी अंबाला से हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। एक बार फिर से हैंड ग्रेनेड मिलने से पुलिस एक्टिव हो गई है। मामले की जानकारी एनआईए, एनएसजी को भी दी गई है। सेना और वायु सेना के हिसाब से अंबाला जिला काफी महत्वपूर्व है। आर्मी इंटेलीजेंस को भी इस मामले की सूचना दी गई है, ताकि मामले को सेना के संज्ञान में भी लाया जा सके।

  • JALANDHAR: MOTI MAHAL DELUX में स्टाफ द्वारा नाबालिग को बाथरूम में बंद करने पर हुआ हंगामा, देखें Live

    JALANDHAR: MOTI MAHAL DELUX में स्टाफ द्वारा नाबालिग को बाथरूम में बंद करने पर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष: अर्बन अस्टेट फेज-2 में स्थित मोती महल होटल डिलक्स में बीते दिन बर्थडे पार्टी का प्रोग्राम रखा गया था। इस दौरान पार्टी दौरान होटल स्टाफ द्वारा उनके नाबालिग बच्चे को बाथरूम में बंद रखे जाने के आरोप लगे है। पीड़ित परिवार का कहना है कि स्टाफ द्वारा 40 मिनट तक बाथरूम में बंद किया गया। जिसके बाद बच्चे में दहशत का माहौल पाया गया। इस मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ। मामले की जानकारी देते हुए न्यू अशोक नगर का रहने वाले दीपक ने बताया कि उसके बेटे काल्पनिक नाम (आरव) का बीते दिन दोस्त की बर्थडे पार्टी में आया था।

    जहां स्टाफ मेंबर ने उसके बच्चे को बाथरूम में बंद कर दिया। इस घटना के बाद जब बच्चा घर लौटा तो काफी सहमा हुआ है। पीड़ित ने इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने होटल के स्टाफ मैंबरों से बाथरूम के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी। लेकिन पीड़ित परिवार का कहना है कि बाथरूम के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। जिसके बाद परिजनों द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दे दी है। थाना 7 की पुलिस घटना की जांच को लेकर पहुंच गई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਗੱਲਬਾਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸੇ ਹਾਲਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਗੱਲਬਾਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸੇ ਹਾਲਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਬੈਰਾਜ ਡੈਮ ਦੇ ਵਿਚ ਐਕਵਾਇਰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਊਨਾ ਨੂੰ ਜਮੀਨਾਂ ਦੇ ਬਦਲੇ 227 ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦਿਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ। ਮਗਰ 10 ਸਾਲ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ 32 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿਚ ਰੋਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਿੰਡ ਜੈਨੀ ਵਿਖੇ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਘਰ ਦੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਘਰ ਜਦ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਪੂਜਿ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਕਿ ਨੌਕਰੀ ਜਾਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਗ਼ਮ ਦੇ ਵਿਚ ਡੁਬਾ ਪਿਆ ਸੀ। ਘਰ ਵਿਚ ਸਨਾਟਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਦ ਸਾਡੀ ਗੱਲਬਾਤ ਘਰ ਦੀਆਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਬੈਰਾਜ ਦੇ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਐਕਵਾਇਰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਜਿਸਦੇ ਬਾਅਦ ਸਾਡੇ ਕਾਗਜ ਪੱਤਰ ਹਰ ਪਹਿਲੂ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਕਾਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡੈਮ ਵਿਚ ਤਕਰੀਬਨ 227 ਡੈਮ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੇ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਮਗਰ ਹੁਣ 10 ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਨੋਟਿਸ ਸਾਨੂ 32 ਬੰਦਿਆ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਕਢ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸਦੇ  ਚਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦਿਨ ਵ ਦਿਨ ਮਾੜੇ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਰੋਜ਼ੀ ਰੋਟੀ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਰਾ ਘਰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦਿਤੀ ਜਾਂਦੀ ਤਨਖਾਹ ਤੇ ਨਿਰਬਰ ਸੀ । ਮਗਰ ਤਨਖਾਹ ਬੰਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਮਾੜੇ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੋਬਾਰਾ ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੇ ਬਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂਕਿ ਉਹ ਉਜੜਨ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ ।