Home Government News>Punjab Govt Punjab : ठेका मुलाजिमों ने प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab : ठेका मुलाजिमों ने प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab : ठेका मुलाजिमों ने प्रशासन के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंजाब, (बठिंडा): पंजाब के CM भगवंत मान ने बठिंडा में मोहल्ला क्लिनिकों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 30 मोहल्ला क्लिनिकों का उद्घाटन किया।  इस दौरान ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से गांव चाओके में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आगमन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ठेका कर्मचारी यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ठेका मुलाजिमों के नेता ने कहा कि पंजाब सरकार हर बार बहाने लगा रही है।

कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब सरकार हर बार मीटिंग कर रही। लेकिन हमारी मांगों अभी तक नही मानी। उन्होंने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। जिसके चलते हम लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि ढाई साल से प्रदर्शन कर रहे है और हम यह प्रदर्शन जारी रखेंगे। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं और कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here