- पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने दिवाली के अवसर पर सभी प्रमुख लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया।
- यह छूट 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक सभी पर्सनल, कंज्यूमर और वाहन लोन पर लागू रहेगी।
- सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह पहल न केवल ग्राहकों की मदद करेगी, बल्कि कोऑपरेटिव सेक्टर को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
किन ग्राहकों को मिलेगा लाभ?
यह स्कीम मुख्य रूप से उन ग्राहकों के लिए है जो अपने घर के लिए उपभोक्ता सामान खरीदना चाहते हैं, सपनों की कार लेना चाहते हैं, या पर्सनल लोन लेकर परिवार की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं। सरकारी संस्थानों के वेतनभोगी कर्मचारी भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।- पर्सनल लोन: शादी, यात्रा, या मेडिकल जरूरतों के लिए।
- कंज्यूमर लोन: घरेलू उपकरण और उपभोक्ता सामान की खरीदारी के लिए।
- वाहन लोन: नई कार या दोपहिया वाहन की खरीद पर आकर्षक दरों पर लोन।