Blog

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां! लोगों में दहशत का माहौल

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां! लोगों में दहशत का माहौल

    बठिंडाः जिले की डबवाली मुख्य सड़क के अधीन आते गांव गुरूसर सैणेवाला में संदिग्ध हालात में गोलियों चलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के रेलवे स्टेशन के पास बनी ढाणी के मालिकों और अज्ञात लोगों के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है।

    घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना संगत की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अभी घटना का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच जारी है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • Bhagyashree ने फैंस के साथ शेयर की खास Recipe, Gut Health के लिए साबित होगी वरदान

    Bhagyashree ने फैंस के साथ शेयर की खास Recipe, Gut Health के लिए साबित होगी वरदान

    सेहत: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्टर्स अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव है। इसी कारण वह इस उम्र में भी काफी फिट और हेल्दी नजर आती हैं। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी फिटनेस का सीक्रेट शेयर करती रहती हैं। अपनी अब हाल ही की पोस्ट में उन्होंने एक बेहद खास डिश की रेसिपी बताई है जो पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

    गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो गट हेल्थ के लिए एक बेस्ट डिश बता रही हैं। इसको वो अक्सर खाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कद्दू का रायता पेट की समस्याओं से राहत दिलवाने में बेहद फायदेमंद साबित होगा और ये बनाने में बहुत आसान है। कद्दू का रायता बनाने की रेसिपी भी उन्होंने शेयर की है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

    सामग्री

    कद्दू – उबला हुआ प्याज – बारीक कटा हुआ हरी मिर्च – 1 कटी हुई सरसों का तेल – 1 चम्मच कड़ी पत्ता – 1-2 हींग – 1 चम्मच कसूरी मेथी – 1 चम्मच नमक – स्वादअनुसार लाल मिर्च – 1/2 चम्मच

    बनाने की विधि

    .सबसे पहले एक कटोरी में दही डालें। फिर इसमें हरी मिर्च, प्याज, कद्दू, धनिया, नमक डालकर अच्छे से मिला लें। . इसके बाद तड़का पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। इसमें कड़ी पत्ता, हींग, कसूरी मेथी, लाल मिर्च डालकर तड़का बना लें। अब इसको कद्दू दही पर डाल दें।

    ज्वार की रोटी के साथ लें मजा

    भाग्यश्री ने बताया कि – वो इस रायते के साथ ज्वार की रोटी भी खाती हैं। ज्वार की रोटी खाने के अपने फायदे होते हैं हालांकि यह भी पाचन के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ज्वार में फाइबर, प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इसके अलावा यह ग्लूटेन फ्री भी होती है। यह पाचन सुधारने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन घटाने में मदद मिलती है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने में भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर पर डायबिटीज और ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन साबित होगी।      
  • Punjab News: पैसे मांगना पड़ा महंगा, SC परिवार के घर में की तोड़फोड़, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसे मांगना पड़ा महंगा, SC परिवार के घर में की तोड़फोड़, परिवार का आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव यारे शाह में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। पैसे के लेन-देन को लेकर एक एससी परिवार के घर तोड़फोड़ कर मारपीट करने के दूसरे पक्ष पर लगाए गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस मामले को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में उनसे किसी से 5 से 6 लाख रुपए लेने हैं, जो उन्होंने दूसरे पक्ष लड़की को बाहर भेजने के लिए पैसे दिए थे। इस दौरान परिवार ने कहा था कि जब बेटी बाहर जाएंगी तो वह पैसे वापस कर देंगे, लेकिन अब न तो उनकी लड़की बाहर गई है और न ही वह उनके पैसे वापस दे रहे हैं।

    आरोप है कि पैसे मांगने के दौरान इसी बात को लेकर हथियारबंद लोग लाकर घर में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की, और जातीय शोषक शब्द भी बोले गए। पीड़ित परिवार ने कहा कि गुंडागर्दी करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले की जानकारी देते हुए स्वर्णजीत कौर ने कहा कि आज सुबह 9 बजे साजन सहित अन्य लोग उनके घर के बाहर आए और तोड़फोड़ की।

    इस दौरान वह पति को कमरे में ले गई और दोनों ने जान बचाई। आरोप है कि वह तेजधार हथियार लेकर वह उनके घर पर हमला करके गए। आरोप है कि वह अब पैसे देने से इंकार कर रहे है। पीड़ित ने कहा कि उनके साथ पहले हमले हो चुके है। ऐसे में उनके द्वारा कैमरे लगाए गए थे, लेकिन हमलावारों द्वारा कैमरे भी तोड़ दिए गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: डॉक्टर की पलटी Swift Car, रोड ना बनने के कारण हो रहे हादसे, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर की पलटी Swift Car, रोड ना बनने के कारण हो रहे हादसे, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर-मल्लावाला रोड पर लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताज़ा घटना गांव अटारी के पास हुई है, जहां एक डॉक्टर की कार सड़क हादसे की चपेट में आ गई। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि फिरोजपुर-मल्लावाला रोड गांव अटारी से लेकर फिरोजपुर तक बनना था, लेकिन इसका काम अभी रुका हुआ है। लोगों ने कहाकि रोड ना बनने को लेकर कई बार धरने भी लगाए जा चुके हैं।

    हर बार ठेकेदार वायदे करके शांत हो जाता है। जिसके कारण लगातार इस रोड पर सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि शायद ठेकेदार ने 50 मौतों का आंकड़ा पार करने का इंतज़ार कर रखा हो, इसलिए इस रोड की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

    इसी कारण आज सुबह जब एक डॉक्टर अपने गांव से फिरोजपुर आ रहा था, रास्ते में मिट्टी और गड्ढे होने के कारण उसकी स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में डॉक्टर बाल-बाल बचे, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस रोड का निर्माण पूरा किया जाए ताकि राहगीर हादसों से बच सकें।

     

  • Punjab News: दीवार से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, लोगों ने लगाए रेस लगाने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवार से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, लोगों ने लगाए रेस लगाने के आरोप, देखें वीडियो

    बटाला: दीनानगर–बहरामपुर रोड पर दीनानगर के बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। जहां निजी स्कूल की बस असंतुलित होकर अचानक सड़क किनारे बनी एक दीवार से जा टकराई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, बस के दीवार से टकराने के बाद बच्चों में डर का माहौल पाया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 स्कूल बसें जा रही है। इस दौरान एक बस हादसे का शिकार हो गई।

    इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घने कोहरे के बावजूद दो स्कूल बसों के ड्राइवर आपस में रेस लगा रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बच्चों की जान को इस तरह खतरे में डालने को लेकर अभिभावकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं, इस मामले पर स्कूल प्रशासन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचता नजर आया। जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित निजी स्कूल के प्रबंधन से बातचीत की है।

    उन्होनें ने कहा कि बस चालक से बात की गई तो उनका कहना है कि कार को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ है। स्कूल प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि एक कार से टक्कर से बचने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई थी। हालांकि, जब अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई और बताया गया कि उसमें ऐसा कुछ स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है, तो शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में ड्राइवर या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात की गई।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

    श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा के गांव मल्लन में 2 पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। घटना में अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मल्लन के रूप में हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत अविवाहित था और परिवार का सहारा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना कोटभाई की एसएचओ दीपिका कंबोज ने बताया कि मृतक की माता जरनैल कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जरनैल कौर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसका बेटा गुरप्रीत सिंह अपने पड़ोसी अरिमत खान के घर के सामने अलाव सेंक रहा था। दोनों आपस में दोस्त थे और अक्सर रात को एक साथ अलाव सेंकते थे।

    रात के समय किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी अरिमत खान ने नुकीले हथियार (शिंक) से गुरप्रीत सिंह की टांग पर वार कर दिया। हमले के बाद गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब ले जाया गया, जहां अधिक खून बहने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • देशभर में शनिवार को ओला, उबर-रैपिडो ड्राइवरों ने किया हड़ताल का ऐलान, लोगों को हो सकती हैं परेशानी

    देशभर में शनिवार को ओला, उबर-रैपिडो ड्राइवरों ने किया हड़ताल का ऐलान, लोगों को हो सकती हैं परेशानी

    नई दिल्लीः ओला, उबर-रैपिडो ड्राइवरों ने मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में ड्राइवरों ने देश भर में 7 फरवरी को हड़ताल का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप 7 फरवरी (शनिवार) को यात्रा के लिए कैब या बाइक टैक्सी बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना ऐप-आधारित ड्राइवर्स फोरम (TADF) “ऑल-इंडिया ब्रेकडाउन” और कई अन्य यूनियनों के नेतृत्व में होने वाला यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से गिरते वेतन, कमीशन की मनमानी और सुरक्षा मानकों के अभाव के खिलाफ है। यह विरोध प्रदर्शन हाल ही में क्रिसमस और नए साल के दौरान ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी कर्मचारियों द्वारा किए गए कई प्रदर्शनों के बाद हो रहा है।

    यूनियन नेताओं का कहना है कि मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025 लागू होने के बावजूद, एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म मनमाने ढंग से किराया तय कर रहे हैं, जिससे लाखों कर्मचारी वित्तीय अस्थिरता और बढ़ते कर्ज में डूब रहे हैं। हड़ताल करने वाली यूनियनों की एक मुख्य मांग सभी ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट सेवाओं, जिसमें कैब, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी शामिल हैं, के लिए न्यूनतम बेस किराए की तत्काल घोषणा और उसे लागू करना है। यूनियनों ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की आलोचना की है कि वे एक ऐसी न्यूनतम कीमत तय करने में विफल रही हैं जो वास्तविक ऑपरेशनल खर्चों और महंगाई को दर्शाती हो।

    वेतन के अलावा, प्रदर्शनकारी कमर्शियल राइड के लिए प्राइवेट, गैर-कमर्शियल गाड़ियों के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि कमर्शियल सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली “व्हाइट-बोर्ड” गाड़ियों के बढ़ने से अनुचित प्रतिस्पर्धा होती है और कमर्शियल ट्रांसपोर्ट के लिए अनिवार्य कानूनी सुरक्षा और टैक्स नियमों को दरकिनार किया जाता है।

    TADF ने चिंता जताई है कि राइड-हेलिंग कंपनियाँ अपने प्राइसिंग मॉडल में पर्याप्त पारदर्शिता के बिना काम कर रही हैं। यूनियन प्रतिनिधियों के अनुसार, प्लेटफ़ॉर्म अक्सर यात्रियों के लिए सर्ज प्राइसिंग लागू करते हैं, जबकि साथ ही ड्राइवरों की कमाई कम करते हैं और अपना कमीशन रेट बढ़ाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस निगरानी की कमी ने एक ऐसा माहौल बना दिया है जहाँ ड्राइवर को बढ़ते ईंधन की कीमतों, गाड़ी के रखरखाव और बीमा का पूरा खर्च खुद उठाना पड़ता है। फोरम का तर्क है कि ये ऑपरेशनल जोखिम, अस्थिर आय के साथ मिलकर, ड्राइवरों के लिए सम्मानजनक जीवन जीना लगभग असंभव बना देते हैं।

    यह हड़ताल इन प्लेटफ़ॉर्म द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल “एल्गोरिथमिक मैनेजमेंट” से संबंधित व्यापक चिंताओं को भी उठाती है। ड्राइवर मनमाने ID ब्लॉक और जुर्माने को खत्म करने की मांग कर रहे हैं, और मांग कर रहे हैं कि किसी वर्कर को प्लेटफ़ॉर्म से हटाने से पहले एक पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए। सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है, जिसमें स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना कवरेज और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

     

  • Punjab News: सब्जी विक्रेताओं पर लुटेरों ने किया हमला, छीनी नगदी

    Punjab News: सब्जी विक्रेताओं पर लुटेरों ने किया हमला, छीनी नगदी

    फाजिल्काः फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर लूट की घटना सामने आई है। जहां सब्जी बेचकर लौट रहे 2 लोगों पर लुटेरों ने पहले पत्थरबाजी की और उसके बाद उनके साथ मारपीट करके घायल कर दिया। घायलों की पहचान बलदेव सिंह और जगजीवन सिंह के रूप में हुई है। दोनों लोगों को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह लाधुका से सब्जी बेचकर घर को वापस लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली के नजदीक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर पत्थर बरसाने के साथ मारपीट की और आरोपियों ने उनसे हजारों रुपए की नगदी भी लूट ली।

    घायल बलदेव सिंह और जगजीवन सिंह ने बताया कि वह टैंपू पर सब्जी बेचने का काम करते है। वह सब्जी बेचकर लाधुका से वापिस फाजिल्का घर लौट रहे थे कि रास्ते में लालोवाली मोड़ के पास अचानक कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। फिर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान उनका टैम्पू बंद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें खींच कर नीचे ले गए। इसलके बाद न सिर्फ उनसे मारपीट की गई बल्कि उनसे करीब 5 हजार रुपए की नगदी छीन ली गई। उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया।

    जिसके बाद उन्होंने टैम्पू स्टार्ट किया और मौके से भागे और आगे आकर अपने मालिक को फोन किया। मालिक ने मौके पर पहुंच उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। राज कुमार ने बताया कि दोनों लोग उनके पास काम करते है। जो उनके यहां से सब्जी लेकर बचने जाते है। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है। मालिक ने आरोप लगाया कि सरेआम उनके लोगों को लूट लिया गया जिसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं डाक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। जबकि पुलिस का तर्क है कि एमएलआर थाना मोसूल होने के बाद मामले में जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • शादीशुदा Boyfriend ने Girlfriend को चाकू मार खुद का गला काटा, 1 की मौत

    शादीशुदा Boyfriend ने Girlfriend को चाकू मार खुद का गला काटा, 1 की मौत

    कोरबाः बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

    जानकारी के मुताबिक, शुभम नायडू (28) जोकि शादीशुदा है और उसकी एक बच्ची है। निशा उर्फ प्रतीक्षा (22) के साथ प्रेम संबंध में था। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं। मंगलवार देर रात शुभम ने चाकू से निशा के गले में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद शुभम ने चाकू से अपना भी गला काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गर्लफ्रेंड ने किसी तरह वीडियो कॉल कर पुलिस और अपने परिजनों को इशारे से घटना की जानकारी दी। गर्लफ्रेंड को बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है।

    दरअसल, बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड मंगलवार शाम से लापता थे। युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। ऐसे में बिलासपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच दोनों करीब 9 बजे रात को दोनों बस से कोरबा पहुंचे। संडैल नाला के पास दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बॉयफ्रेंड शुभम ने गर्लफ्रेंड निशा के गले में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और गिर गई। इसके बाद उसी चाकू से शुभम ने खुद का गला काट लिया।

    इधर, खून से लथपथ जमीन पर पड़ी निशा किसी 112 पर कॉल कर और परिजनों को वीडियो कॉल करके घटना की जानकारी दी। साथ ही लोकेशन भी भेजी। लोकेशन मिलने के बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निशा की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शुभम के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: अवैध कब्जों पर निगम का चला पीला पंजा, दुकानदारों को लगा जुर्माना, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध कब्जों पर निगम का चला पीला पंजा, दुकानदारों को लगा जुर्माना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में हैबोवाल रोड पर आज नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। निगम की इस अचानक कार्रवाई से दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दरअसल, जोन-डी के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ सड़कों से अवैध कब्जों को हटाया। निगम के अधिकारी जसदेव सेखों ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि हैबोवाल इलाके से लगातार ट्रैफिक जाम और सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं।

    दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़कों तक फैला रखा था, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों का निकलना दूभर हो गया था। इसी के चलते आज सुबह ही टीम ने मोर्चा संभाला और पूरी रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया। जानकारी देते सेखों ने बताया रोड पर किए गए पक्के और कच्चे अवैध ढांचों को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। कई दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ-साथ मौके पर ही भारी जुर्माना लगाया गया।

    नियमों का उल्लंघन करने वालों को अंतिम चेतावनी के साथ नोटिस थमाए गए हैं। निगम अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है। अगर दोबारा सड़क पर सामान सजाया गया तो बिना किसी रियायत के दुकान को सील कर दिया जाएगा। जनता की सुविधा सर्वोपरि है। हमने आज पूरी रोड को क्लियर किया है। अगर किसी ने फिर से अतिक्रमण करने की जुर्रत की तो अगली बार सिर्फ जुर्माना नहीं होगा सीधा सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।