Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो
गुरदासपुरः भारत-पाक सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक के निकट गांव साधांवाली में एक डेरे में रह रहे गरीब परिवार के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने पर परिवार ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परिवार ने मामले में कड़ी जांच की मांग की है।
जानकारी देते हुए राज कुमार व सुनील कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ करीब 50-60 वर्षों से स्थानीय व्यापारी राम लुभाया के डेरे पर रह रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण वे अपने परिजनों के साथ यहां से चले गए थे। आज जब वे डेरे पर आए तो डेरे में भयंकर आग लगी हुई थी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उनके घर का सारा कीमती सामान, जेवरात व नकदी जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
गरीब परिवार ने आशंका जताई है कि गांव के कुछ शरारती तत्व घर में आग लगा सकते हैं। इस अवसर पर पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार व पुलिस के आला अधिकारियों से आग के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है तथा उन्हें उचित मुआवजे की भी मांग की है।
-
Himachal News: सूरजपुर टीम ने जीता हरिपुर क्रिकेट टूर्नामेंट
युवा खेल को बढ़ावा दे और नशे से दूर रहे – गोलूबद्दी/सचिन बैंसल: दून क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर के हरिपुर गांव में अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 8 टीमों ने भाग लिया सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया गोर रहे की यह टूर्नामेंट युवाओं द्वारा बढ़ते हुए नशे को देखते हुए एक अनूठी पहल की है युवाओं का कहना है कि इस टूर्नामेंट को करवाने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति ज्यादा बढ़ावा देना है ताकि आने वाले युवा पीढ़ी नशे के चुंगल में न फंसे और खेलों में ज्यादा रुचि रखें टूर्नामेंट के इस आयोजन में ग्राम पंचायत सूरजपुर के हरिपुर से वार्ड सदस्य शिवकुमार तिलक राज सेवा निर्मित इंद्रपाल समाजसेवी ठाकुर योगेंद्र सिंह गोलू और संजीव पंवार ने बतोर मुख्य अतिथि शिरकत की। योगेंद्र सिंह गोलू ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना एक बहुत ही अच्छा विषय है और इससे युवा नशे से दूर रहते हैं और हमारे क्षेत्र में खेल को बढ़ावा अक्सर मिलता रहा है और उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की खेल से संबंधित जरूरत हो वह उन्हें बढ़ चढ़कर पूरा करेंगे, ताकि उनका युवा नशे से दूर रहे।टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला हरिपुर टीम और सूरजपुर टीम के बीच में हुआ जिसमें हरिपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में 39 रन बनाए और 39 रनों का पीछा करने उतरी सूरजपुर की टीम ने एक ओवर शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए हरिपुर टीम के अनीश कुमार को वेस्ट बॉलर और शांत कुमार को वेस्ट बैट्समैन चुना गया मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को इनामी राशि और ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया टूर्नामेंट के इस मौके पर विशेष रूप से रविंद्र कुमार नवीन कौंडल देवेंद्र कुमार हरबंस रामकरण मनीष शर्मा प्रवीण पम्मी नरेंद्र सेहजपाल गुरदेव सिंह राकेश कुमार मंजीत मेहता राजेंद्र कुमार सुनील दीपक मुकेश कुमार रवि कुमार मनोज कुमार जॉनी काका संजू सचिन शिबू अभी-भभी समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे। -

Torch Charging को लेकर हुआ विवाद, भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या की
अमेठीः जिले के खौपुर बुजुर्ग गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की पाइप से पिटाई कर दी जिसके बाद घर वालों ने किसी तरह उसे छुड़वाकर अस्पताल लेजाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, टॉर्च चार्जिंग को लेकर भाभी से मृतक शनिराम का विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को लोहे की पाइप से जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल शनि तीन घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे संग्रामपुर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की रात करीब 2 बजे आरोपी मनीराम निजी एम्बुलेंस से शव को घर लाया। शव को घर पर छोड़कर वह अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया। मृतक के चार बच्चे हैं। दोनों भाई अलग-अलग रहते थे। शनिराम ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी अभी गर्भवती भी है। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी आए दिन बड़े भाई के परिवार से विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
-

Hair Transplant के दौरान Engineer की मौत
कानपुरः हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजीनियर की मौत होने का मामला सामने आया है। पनकी पावर हाउस के AE हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए एक निजी क्लिनिक पर गए थे। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद उनके चेहरे पर सूजन आ गई। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामला रावतपुर थाना क्षेत्र के पनकी आफिसर्स कॉलोनी का है। इंजीनियर की मौत 14 मार्च को हुई थी। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने पर 54 दिन बाद शनिवार को पुलिस ने FIR दर्ज की है। इंजीनियर की मौत के बाद से ही डॉक्टर क्लिनिक बंद करके फरार है। इंजीनियर की पत्नी ने आरोप लगाए कि वह मामला दर्ज कराने के लिए थाना, चौकी और एसीपी से लेकर डीसीपी, पुलिस कमिश्नर दफ्तर के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जाकर उनका केस दर्ज किया गया है।
पनकी स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले विनीत दुबे (37) पावर प्लांट में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। विनीत दुबे के परिवार में पत्नी जया और दो बच्चे हैं। जया ने बताया कि मैं होली पर बच्चों को लेकर मायके गोंडा गई थी। 13 मार्च को विनीत हेयर ट्रांसप्लांट कराने लिए इंपायर वाराही क्लिनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी के पास गए। जहां हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान विनीत की हालत बिगड़ गई। उन्हें शारदा नगर के अनुराग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर अनुष्का ने मुझे फोन करके बताया कि विनीत के चेहरे पर थोड़ी सूजन है। इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराने जा रहे हैं। फिलहाल, उन्हें दर्द निवारक इंजेक्शन लगा दिया है।
इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो रिश्तेदारों ने गंभीर हालत देख उन्हें रीजेंसी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसके बाद डॉ अनुष्का तिवारी क्लिनिक व फोन बंद करके फरार हो गईं। पत्नी जया ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सभी ऑडियो-वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ CM पोर्टल पर भी शिकायत की। साक्ष्यों के साथ शिकायत के बाद रावतपुर थाना पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की।
-

IPL जल्द शुरू होने की उम्मीद, नए Schedule को लेकर BCCI कर रहा मंथन
स्पोर्ट्सः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 जल्द ही फिर से शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार बाकी मैचों का शेड्यूल रविवार को जारी किया जा सकता है क्योंकि भारत और पाकिस्तान ने संघर्षविराम पर सहमति जताई है। हालांकि इसे पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में तोड़ दिया था।
बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार उम्मीद जताई है कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर क्रू को वहीं रहने के लिए कहा गया है। टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक विदेशी खिलाड़ियों को वापस खेलने के लिए मनाना है। पाकिस्तान के साथ तनाव के कारण 9 मई को IPL 2025 सस्पेंड करना पड़ा था। तब BCCI ने कहा था कि देश इस समय युद्ध की स्थिति में है और ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ठीक नहीं है। अब पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौता हो चुका है। ऐसे में लीग के बचे हुए मुकाबले कराने को लेकर BCCI मंथन कर रहा। अगले 48 घंटों में इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है।
-

Punjab News: इस मामले में महिला Sub-Inspector को 10 साल की कैद
अमृतसरः देहात पुलिस की सब इंस्पेक्टर संदीप कौर को 10 साल कैद सुनाने का मामला सामने आया है। संदीप कौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप थे। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की अदालत ने यह सुनाया। इस दौरान 20 हजार जुर्माने की सजा भी सुनाई है। मामला 10 अक्टूबर 2020 का है।
जांच में सामने आया कि जंडियाला गुरु थाने के अधीन पड़ते गांव नवां पिंड के निवासी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के एसआई संदीप कौर के साथ प्रेम संबंध थे। जो आढ़ती का काम करता था। घटना से कुछ दिन पहले संदीप कौर विक्की को ब्लैकमेल कर रही थी और अपने किसी अन्य साथी की हत्या के लिए भी उकसा रही थी। घटना वाले दिन दोनों मोहकमपुरा के एक होटल में मिले थे। संदीप कौर कुछ देर बाद चली गई और विक्की ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उसी रात विक्की की पत्नी सुखबीर कौर ने भी फंदा लगा लिया था।
बता दें कि विक्की और सुखबीर कौर की 20 वर्षीय बेटी तनप्रीत कौर ने भी 4 महीने पहले 3 जनवरी 2025 को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एसआई को कोर्ट से जमानत मिल गई थी और विभाग ने उसे बहाल करते हुए नौकरी पर भी रख लिया था। इसे लेकर तनप्रीत कौर परेशान थी, उसी दिन उसने आत्महत्या कर ली थी।
-

विधवा महिला के घर घुसा नशेड़ी, गांववालों को पता लगने पर उठाया ये कदम, देखें वीडियो
बालोदः एक युवक द्वारा नशे की हालत में विधवा महिला के घर में घुसने का मामला सामने आया है। महिला ने आहट सुनकर जब मोहल्ले वालों को जगाया, तो युवक घर के पीछे रखे भूसे के ढेर में जाकर छुप गया और गर्मी की वजह से वो अंदर बेहोश हो गया। ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने भूसे के ढेर से देर रात उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि, युवक तामेश्वर ठाकुर आपराधिक प्रवृत्ति का है। मोहल्ले के लोग उसकी हरकतों से पहले से ही परेशान हैं। रात करीब 2 बजे वह कोठार का दरवाजा खोलकर पटाव के रास्ते बेडरूम में घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आहट से उसकी नींद खुल गई जिसके बाद उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और पड़ोसियों को बुला लिया। ग्रामीणों ने घर को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।
बाहर शोर-शराबा बढ़ते देख युवक डर की वजह से घर के पटाव में रखे भूसा कुट्टी के ढेर में जाकर छुप गया और बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से युवक को खींच कर भूसा के ढेर से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद महिला और उनके परिवार के लोग डरे हुए हैं।
बालोद थाने की सब-इंस्पेक्टर कमला यादव ने बताया कि, युवक का इलाज चल रहा है। उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि वह चोरी की नीयत से घर में घुसा था या उसकी मंशा कुछ और थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

CA परीक्षा की नई Date-Sheet जारी, अब इस दिन से शुरू होंगे Exam
नई दिल्लीः हाल ही में भारत-पाकिस्तान में बने युद्ध के माहौल के बीच सीए की परीक्षा सुरक्षा के कारणों के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब सीजफायर के चलते ICAI ने नई डेट घोषित कर दी है। जारी न्यू शेड्यूल के मुताबिक, 16 से 24 मई तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहले ये परीक्षा 9 मई से 14 मई तक चलने वाली थी। ICAI ने सोशल मीडिया और वेबसाइट पर न्यू शेड्यूल जारी किया है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि परीक्षा के केंद्रों व समय में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। पहले से जो एग्जाम सेंटर अलॉटेड किए गए हैं वहीं अपने समय अनुसार एग्जाम किया जाएगा।
सीए की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 और 6 बजे तक चलेगी। आधिकारिक सूचना में यह भी शामिल है कि मई सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई को होनी है। सीए की परीक्षा पूरे राज्यों में आयोजित की जाती है। इसके अलावा भारत से बाहर भी 9 विदेशी शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सीए परीक्षा से जुड़ी अधिक डिटेल्स के लिए स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
-

पुलिस की गुंडागर्दी, Ice Cream वाले और एक अन्य व्यक्ति को बुरी तरह पीटा
बिलासपुरः एक कॉन्स्टेबल द्वारा आईसक्रीम ठेला लगाने वाले को पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान जब पुलिस अधिकारी उक्त व्यक्ति की पिटाई कर रहा था तो एक युवक उनकी वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। जब कॉन्स्टेबल को इस बात का पता चला तो उसने उस व्यक्ति की भी पीटाई कर दी। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने उसकी पत्नी मीना सोनी से भी हाथापाई की और मोबाइल जब्त कर युवक को मारते हुए थाने ले गए। आरोप है कि रातभर थाने में उलरी पिटाई की गई और शनिवार शाम 6 बजे 151 कर कोर्ट में पेश किया।
जानकारी मुताबिक, पीड़ित राहुल सोनी तेलीपारा कश्यप कॉलोनी का रहने वाला है। उस दिन उसकी मैरिज एनिवर्सरी थी। वह अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। घटना के वक्त उनके साथ दो साले जितेंद्र और उमेश सोनी भी थे। पहले तो उन्होंने खाना खाया फिर वहां से बाहर निकलने के बाद रिवर व्यू सड़क पर आइसक्रीम खाने के लिए रुके थे। सभी आईसक्रीम लेकर सड़क की दूसरी तरफ आए गए। इतने में पेट्रोलिंग वेन में 2 पुलिस अधिकारी टंकेश साहू और रत्नाकर राजपूत वहां पहुंचे और देर रात तक आईसक्रीम बेचने पर टंकेश ठेले वाले से मारपीट करना शुरू कर दिया।

चोटों के निशान दिखाते पीड़ित। पुलिस अधिकारियों के बर्ताव व मारपीट का राहुल सड़क की दूसरी तरफ से वीडियो बनाने लगा। उसे देखते ही टंकेश गाली-गलौज करते हुए राहुल की तरफ दौड़ा और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पत्नी मीना से भी धक्कामुक्की की। पुलिस अधिकारी ने सभी के मोबाइल छीनकर राहुल को गाड़ी में बैठाया। उसे पीटते हुए थाने ले गए। थाने में पूरी रात बेल्ट और प्लास्टिक के स्टीक से पिटाई की। परिजन पहुंचे तो उन्हें भी भगा दिया। दूसरे दिन 151 कर उसे शाम 6 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट आदेश पर उसे रिहा किया गया।
पीड़ित राहुल ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने बिना कुछ सुने सीधे पीटना शुरू कर दिया। जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने के बाद 4 थप्पड़ मारे। इसके बाद 2000 रुपए की मांग की। राहुल ने बिना किसी गलती के रुपए देने पर आपत्ति की तो उसे फिर पीटते हुए थाने ले गए। थाने में भी पुलिस अधिकारी का गुस्सा कम नहीं हुआ। वह अपने साथी के साथ मिलकर राहुल को बिना कैमरे वाले कमरे में ले गया। वहां प्लास्टिक स्टीम और बेल्ट से राहुल को पीटने लगे। इस दौरान परिजन थाने पहुंचे तो टंकेश उन्हें भी मारने के लिए दौड़ाया। थाने की सीसीटीवी कैमरे में यह घटना स्पष्ट देखी जा सकती है।
एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन, इस तरह से यदि किसी के साथ कोई मारपीट करता है। तो उसे उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। कोतवाली में सीएसपी स्वयं बैठते हैं। यदि परिजन शिकायत करे तो निश्चित रूप से जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।