टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि कार के टुकड़े उड़ जाते हैं और कार कुछ दूरी पर जाकर पलट जाती है। इस हादसे का नजारा देखने वाला हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार बैरियर से टकराती है उसमें बैठा एक युवक सड़क पर गिर जाता है। इसके बाद कार कुछ दूरी तय करके पलट जाती है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग तुरंत कार के पास दौड़े और सवार लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे। घटना के तुरंत बाद आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे, जबकि कुछ घायल लोगों की मदद करने में जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और गाड़ी पर नियंत्रण खो जाना बताया जा रहा है। इसके अलावा कार सवारों ने सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं किया था, जिससे चोटें और बढ़ गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सीट बेल्ट का इस्तेमाल किया होता तो गंभीर चोटों से बचा जा सकता था।फिल्मी स्टाइल में डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर पलटी कार, उड़े परखच्चे#TamilNadu #breakingnews #latestnews #viralvideo pic.twitter.com/MiqK7XXjkZ
— Encounter India (@Encounter_India) October 1, 2025
Blog
-

Filmy Style में Divider से टकराने के बाद Highway पर पलटी कार, उड़े परखच्चे, वीडियो वायरल
पनकुड़ीः तमिलनाडु के पनकुड़ी इलाके से एक भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। हादसा चार लेन वाले हाईवे पर हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्मी स्टाइल में कार अचानक अपना नियंत्रण खो देती है और तेज रफ्तार की वजह से डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी खा जाती है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार तेज रफ्तार में होने के कारण सीधे मीडियन पर बने क्रैश बैरियर से टकरा गई। -

Punjab News: Government Girls College में पहुंची CM Mann की पत्नी, डाला गिद्दा, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के भारत नगर चौक के पास स्थित सरकारी गर्ल्स कॉलेज में मेला धीयां का प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कोर मान पहुंचीं। इस दौरान जहां उन्होंने कॉलेज में छात्राओं द्वारा लगाए गए कार्यक्रमों को देखा, वहीं उन्होंने कॉलेज की छात्राओं के साथ गिद्दा डाला और पींग झूली।
पत्रकारों से बात करते हुए डा. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह मेले धीयां के प्रोग्राम में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि धीयां समाज के लिए गर्व की बात हैं और यह एक बहुत अच्छा प्रयास है जो लड़कियों का कार्यक्रम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें रोजाना ही बेटियों का दिन मनाना चाहिए और क्योंकि बेटियों किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा लगाए गए कार्यक्रमों को देखकर ऐसा लगता है कि इन बच्चों का टैलेंट किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को भी लड़कों के बराबर पढ़ाई करनी चाहिए।
-

SK Motors की Workshop में लगी भीषण आग, करोड़ों की Luxury गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः शहर के मक्खन माजरा इलाके में देर रात एक भीषण हादसे ने सबको चौंका दिया। एस.के. मोटर्स नामक एक वर्कशॉप में अचानक आग लग गई, जिसमें बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, रेंज रोवर, जगुआर और लैंड क्रूजर जैसी करीब 20 लग्जरी गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग पास की एक प्लास्टिक की दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट से फैली। दुकान में लगी आग ने तेजी से फैलते हुए वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि वर्कशॉप में ज्वलनशील पदार्थ और उपकरण मौजूद थे, आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और आसपास के कई घरों और दुकानों को एहतियातन खाली करवाना पड़ा। आग बुझाने की कोशिश में वर्कशॉप के मालिक संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वर्कशॉप में रखी कीमती मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग में जल गया।
इस वर्कशॉप में मुरम्मत के लिए आईं महंगी लग्जरी गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी हैं। गाड़ियों के मालिकों में इस हादसे को लेकर भारी गुस्सा है। कई लोगों ने मुआवजे की मांग की है। इस पर वर्कशॉप मालिक संतोष ने कहा है कि वह गाड़ियों के नुकसान की भरपाई के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए कुछ समय चाहिए।
घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और बिजली विभाग को भी अलर्ट किया गया है। आग के वास्तविक कारण की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। साथ ही, अग्निशमन उपायों और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
-

Punjab News: Golden Temple पहुंचे रामदेव, बाढ़ पीड़ितों को दिया एक करोड़ का राहत फंड, देखें वीडियो
अमृतसरः योग गुरु बाबा रामदेव आज सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। जहां उन्होंने श्री गुरु साहिबानों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को राहत कोष हेतु एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। बाबा रामदेव ने कहा कि गुरु नानक साहिब का उपदेश “नाम जपो, कीरत करो ते वंड छको” आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि सेवा ही असली धर्म है और जब किसी समुदाय या क्षेत्र पर मुसीबत आती है तो मनुष्यत्व के नाते सभी को आगे आकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रकम कोई बड़ी दान नहीं बल्कि गुरु की सेवा के प्रति एक छोटा सा अर्पण है।
रामदेव ने पंजाबी समुदाय को बहादुर और साहसी करार देते हुए कहा कि भले ही हाल ही की बाढ़ के कारण लोगों को जान-माल का नुकसान हुआ है, लेकिन पंजाब शीघ्र ही इस संकट से बाहर निकलेगा और फिर अपने पैरों पर खड़ा होगा। उन्होंने एसजीपीसी द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए किए जा रहे राहत कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की। इस मौके पर एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बाढ़ के दौरान पंजाब के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए, लोगों की फसलें और पशुपालन नष्ट हुए और कईयों ने अपना घर-परिवार खोया। उन्होंने बताया कि शुरू से ही शिरोमणि कमेटी की ओर से राहत कार्य शुरू कर दिए गए थे और लोगों द्वारा भी धन के रूप में सहयोग मिल रहा है।
धामी ने बाबा रामदेव द्वारा दिए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ सिख समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि रामदेव ने यह भरोसा भी दिलाया है कि यदि आगे और आवश्यकता पड़ी तो वह फिर भी मदद के लिए उपस्थित होंगे। इस मौके पर धामी ने बाबा रामदेव को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत स्मारक सभाओं में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया, जो आगामी 23 से 25 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में करवाई जाएगी।
रामदेव ने यह निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह जरूर इन समारोहों में पहुंचेंगे। अन्त में, बाबा रामदेव ने कहा कि सिख गुरुओं के बलिदानों के बिना न तो हिन्दू धर्म बच सकता था और न ही देश की आज़ादी सम्भव थी। उन्होंने कहा कि गुरुओं के उपदेश सिर्फ सिख समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए हैं और आज के समय में सभी को इन्हीं से सीख लेकर आपसी भाईचारे के साथ मिलकर सेवा करनी चाहिए।
-

Punjab News: सोशल मीडिया से चमकी 19 वर्षीय रैपर परम की किस्मत, देखें वीडियो
मोगाः सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा में आए मोगा के गांव दुन्नेके की 19 वर्षीय ‘रैपर’ परम की किस्मत चमक गई। परम की किस्मत चलने के बाद परिवार बहुत खुश हैं। सारी उम्र गरीबी में काटने के बाद अब उन्हें उम्मीद जागी है कि अब उनके भी दिन बदलेंगे। परम के घर की हालत बहुत खस्ता है व वह अपने माता पिता के साथ एक दो कमरों के छोटे से घर में रहती है, जिसमें से एक कमरा अभी कच्चा ही है। परम के पिता मजदूरी व उसकी माता घरों में सफाई का काम करती है। परम कुल 4 भाई बहन हैं।
परम की बड़ी बहन की फरीदकोट शादी हो चुकी है। तीनों कुंवारे भाई बहनों में परम सबसे बड़ी है। परम से छोटा भाई फरीदकोट में अपनी बड़ी बहन के पास 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है, जबकि सबसे छोटा भाई दुन्नेके गांव में ही 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल परम के इस शौंक के चलते किस्मत चमकने से घरवालों की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है। मीडिया के रूबरू परम के छोटे भाई वीर सिंह ने बताया कि वे लोग कुल 4 भाई बहन हैं व परम ऊपर से दूसरे नंबर पर आती है। खुशी जाहिर करते हुए वीर सिंह ने बताया कि बीकॉम की छात्रा परम को छोटे होते से ही गाना गाने का शौक था व वह अपने दोस्तों के साथ गाना गाया करती थी।
वह गाने को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल करती रहती थी। सोशल मीडिया पर वायरल उसके गानों के चलते ही उसे मुंबई बुलाकर गाना गवाया गया। इसके बाद अब वह चंडीगढ़ में काम कर रही है। परम के भाई वीर सिंह ने बताया कि उनके पिता मजदूरी का काम करते हैं, जबकि उसकी माता घरों का काम करती है। वीर सिंह ने उम्मीद जताई कि अब परम के मशहूर होने से उनके भी दिन बदल जाएंगे। इधर परम के ताया के पुत्र कालू ने भी बताया कि परम बचपन से ही बहुत खुशमिजाज स्वभाव की स्वामी है।
परम को गाने सुनने व गाना गाने का बहुत शौक था। उन्होंने बताया कि परम अपने दोस्तों के साथ एक ग्रुप बनाकर अक्सर गाने गाया करते थे। कालू ने उम्मीद जताई कि अब उसके चाचा की बेटी परम ऊंचाइयों को छूएगी। परम के चाचा के पुत्र कालू ने बताया कि परम अक्सर ही सिद्धू मूसेवाला के गानों पर रैप करती थी, लेकिन गानों में अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल के चलते उसे गाने समझ नहीं आते थे। कालू ने बताया कि परम व उसके परिवार ने बहुत गरीबी देखी है, वे लोग बहुत ही ज्यादा गरीबी में रहे हैं, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब परम परिवार को आगे लेकर जाएगी व उनके दिन भी बदलेंगे।
-

वृंदावन गार्डन में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शाहबेरी में वृंदावन गार्डन में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। वहीं आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद फ्लैट में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि पूजा-अर्चना के दौरान दीया जलाने से उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में भीषण आग का रूप ले लिया। जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है।
जहां आग लगने के पीछे प्रारंभिक कारण पूजा के बाद जलाए गए दीये से निकली चिंगारी को माना जा रहा है, जो पास रखे ज्वलनशील सामान की चपेट में आ गई। देखते ही देखते फ्लैट धुएं में तब्दील हो गया। फ्लैट के अंदर रखा स्टेशनरी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग धुएं के कारण दम घुटने की शिकायत करने लगे। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें इमारत से घना काला धुआं निकलता साफ देखा जा सकता है, वहीं नीचे फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे नजर आए।
-

पंजाबी परिवार को Australia छोड़ने के आदेश जारी, 12 वर्षीय लड़के का भविष्य प्रभावित
मेलबर्नः ऑस्ट्रेलियाई इमिग्रेशन नीतियों की सख्ती के कारण मेलबर्न के विंधम वेल इलाके में रहने वाले एक पंजाबी परिवार को नवंबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर और स्टीवन सिंह 2009 में ऑस्ट्रेलिया आए थे। वह पिछले कई वर्षों से आर्जी वीज़ा पर यहां अपना जीवन बिता रहे हैं और कई बार स्थायी आवास के लिए आवेदन भी कर चुके हैं।
बताया जा रहा हैकि सरकारी अधिकारियों ने उनकी सभी कोशिशें खारिज कर देते हुए अब परिवार को वापस भारत जाने का आदेश दे दिया गया। इस फैसले से उनके 12 साल के पुत्र अभिजोत सिंह का भविष्य सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अभिजोत ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ है और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। वह स्थानीय स्कूल में पढ़ता है। यहां उसका अपने दोस्तों, शिक्षकों और जिंदगी से गहरा जुड़ाव बना चुका है।
मानवाधिकार विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला सिर्फ़ इमिग्रेशन नीति का नहीं, बल्कि बच्चे के अधिकारों का भी है। बच्चे का अपने माता-पिता के साथ रहने का अधिकार है। ऐसे में सरकारी फैसले से यह अधिकार खतरे में पड़ रहा है। फिलहाल परिवार इस फैसले के खिलाफ कोई अंतिम रास्ता निकालने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहा है।
-

Punjab News: सास की पिटाई मामले में पोते का आया बयान, मां को लेकर किए खुलासे, देखें LIVE
गुरदासपुरः जिले के गांव कोठे में एक ननिहाल की तरफ से उसकी सास के साथ मारपीट की गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित महिला गुरबचन कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति रिटार्यड BPEO था और 4 महीने पहले उसका निधन हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बहू हरजीत कौर लंबे समय से उसके साथ मारपीट कर रही है।
कई वीडियो महिला के बेटे यानी पीड़िता के पोते चढ़तवीर सिंह ने बनाए हैं। वृद्धा ने बताया कि उसकी बहू उसके बेटे को भी परेशान करती रही है और कहती है कि सारी संपत्ति उसके नाम पर की जाए। पिछले रविवार भी उसकी बहू उससे गाली-गलौज कर रही थी, जब उसने वीडियो बनाने की कोशिश की तो बहू ने उस पर हमला करके उसका फोन छीन लिया और उसकी पिटाई की। जिसकी वीडियो उसके पोते ने बनाई है और इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने उसे चेतावनी देकर मामले में समझौता करवा दिया।
इस मौके पर वीडियो बनाने वाले पीड़ित महिला के पोते चढ़तवीर सिंह ने कहा कि उसकी मां हरजीत कौर शराब पीने की आदी है और शराब के नशे में अक्सर दादी की पिटाई करती है। उस दिन भी मां द्वारा दादी की पिटाई की गई थी। इस दौरान उसने घटना की वीडियो बना ली। पूरा मामला पुलिस के ध्यान में आया लेकिन पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। पीड़िता ने कहा वह चाहता है कि उसकी मां के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
-

Punjab News: जेल से चल रहा था नशे का नेटवर्क, 3 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः पुलिस ने नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कैंटोनमेंट थाने की टीम ने इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन के दौरान 3 किलो से अधिक हेरोइन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशा माफिया का यह गिरोह सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवा रहा था।
कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नवप्रीत और सचिनप्रीत दो भाई हैं, जिनका संपर्क गोइंदवाल जेल में बंद सज्जनप्रीत से था। सज्जनप्रीत नशे की कर्मिशयल मात्रा के केस में सजा काट रहा है, लेकिन जेल के अंदर से ही नेटवर्क चला रहा था। उसने अपने भाइयों के माध्यम से नशे की सप्लाई करवाई। पुलिस ने मनप्रीत, लाल और अन्य साथियों को दो मोटरसाइकिलों समेत नाके के दौरान पकड़ा।
शुरुआत में आरोपियों के कब्जे से 220 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, लेकिन पूछताछ के दौरान पूरी खेप का पता चला। कुल मिलाकर 3 किलो 32 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस गिरोह के वित्तीय पहलू की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों व बड़े बरामदगी होने की संभावना है।
-

Punjab News: 24 घंटों में तीन नौजवानों की मौत, परिजनों ने धरना लगाकर किया रोड जाम, देखें वीडियो
फिरोजपुरः गुरु हर सहाये हलके में आए नौजवानों की मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। देर रात गुरु हर सहाये हलके के गांव लक्खो के बहिराम में 3 नौजवानों की मौत हो गई। वहीं नौजवान की मौत को लेकर परिजनोंने फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर शवों को रखकर रोड जाम कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित डीएसपी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा परिजनों से बात करके धरने को समाप्त करवाया जा रह है। पुलिस ने परिवार को बनती कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
एक मृतक की पहचान 26 वर्षीय रमन के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि 2 मौत देर रात हुई है और एक मौत अल सुबह हुई है। इससे एक दिन पहले भी एक मौत हुई थी। लोगों ने कहाकि प्रशासन द्वारा लगातार नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग नशा बेचने से नहीं रूक रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उक्त नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मामले की जानकारी देते हुए लोगों का कहना है कि तीनों की नशे की मात्रा ज्यादा लेने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस इस आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। पुलिस का कहना है कि शवों को सिविल अस्पताल में रखवाकर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असल तथ्यों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहाकि परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मृतक युवक रमन के पिता बचित्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा पिछले कई सालों से नशे का आदि था। आज अल सुबह वह नहीं उठा, क्योंकि उसने नशे का सेवन किया हुआ था। वहीं पड़ोसी मृतक मेधू सिंह का बेटा मुखतियार सिंह नशे की गहरी दलदल में इतना फंस चुका था कि घर का सारा सामान नशे के कारण उसने बेच दिया। घर में गरीबी हो जाने के कारण पत्नी और बच्चे भी उसे छोड़ गए और अकेला रह गया था। आज सुबह उसकी भी मौत हो गई।
तीसरे युवक रजत सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने कहा कि बेटे की नशे की अधिक मात्रा लेने से मौत हुई है। बेटे की लाश पर रोते हुए कहा कि हमारा परिवार का सहारा तो चला गया, लेकिन पुलिस को अन्य युवकों को मौत की दलदल से बचाने के लिए नशा बेचने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इसी तरह बीते दिन चौथे मृतक संदीप सिंह के बेटा वीर सिंह भी नशे के अधिक सेवन के कारण जिंदगी की जंग हार गया।