Punjab News: घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाक सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक के निकट गांव साधांवाली में एक डेरे में रह रहे गरीब परिवार के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने पर परिवार ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परिवार ने मामले में कड़ी जांच की मांग की है।

जानकारी देते हुए राज कुमार व सुनील कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ करीब 50-60 वर्षों से स्थानीय व्यापारी राम लुभाया के डेरे पर रह रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण वे अपने परिजनों के साथ यहां से चले गए थे। आज जब वे डेरे पर आए तो डेरे में भयंकर आग लगी हुई थी, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उनके घर का सारा कीमती सामान, जेवरात व नकदी जलकर राख हो चुकी थी। इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गरीब परिवार ने आशंका जताई है कि गांव के कुछ शरारती तत्व घर में आग लगा सकते हैं। इस अवसर पर पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार व पुलिस के आला अधिकारियों से आग के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है तथा उन्हें उचित मुआवजे की भी मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *