पुलिस की गुंडागर्दी, Ice Cream वाले और एक अन्य व्यक्ति को बुरी तरह पीटा

Written by

in

बिलासपुरः एक कॉन्स्टेबल द्वारा आईसक्रीम ठेला लगाने वाले को पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान जब पुलिस अधिकारी उक्त व्यक्ति की पिटाई कर रहा था तो एक युवक उनकी वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। जब कॉन्स्टेबल को इस बात का पता चला तो उसने उस व्यक्ति की भी पीटाई कर दी। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने उसकी पत्नी मीना सोनी से भी हाथापाई की और मोबाइल जब्त कर युवक को मारते हुए थाने ले गए। आरोप है कि रातभर थाने में उलरी पिटाई की गई और शनिवार शाम 6 बजे 151 कर कोर्ट में पेश किया।

जानकारी मुताबिक, पीड़ित राहुल सोनी तेलीपारा कश्यप कॉलोनी का रहने वाला है। उस दिन उसकी मैरिज एनिवर्सरी थी। वह अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। घटना के वक्त उनके साथ दो साले जितेंद्र और उमेश सोनी भी थे। पहले तो उन्होंने खाना खाया फिर वहां से बाहर निकलने के बाद रिवर व्यू सड़क पर आइसक्रीम खाने के लिए रुके थे। सभी आईसक्रीम लेकर सड़क की दूसरी तरफ आए गए। इतने में पेट्रोलिंग वेन में 2 पुलिस अधिकारी टंकेश साहू और रत्नाकर राजपूत वहां पहुंचे और देर रात तक आईसक्रीम बेचने पर टंकेश ठेले वाले से मारपीट करना शुरू कर दिया।

चोटों के निशान दिखाते पीड़ित।
चोटों के निशान दिखाते पीड़ित।

पुलिस अधिकारियों के बर्ताव व मारपीट का राहुल सड़क की दूसरी तरफ से वीडियो बनाने लगा। उसे देखते ही टंकेश गाली-गलौज करते हुए राहुल की तरफ दौड़ा और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पत्नी मीना से भी धक्कामुक्की की। पुलिस अधिकारी ने सभी के मोबाइल छीनकर राहुल को गाड़ी में बैठाया। उसे पीटते हुए थाने ले गए। थाने में पूरी रात बेल्ट और प्लास्टिक के स्टीक से पिटाई की। परिजन पहुंचे तो उन्हें भी भगा दिया। दूसरे दिन 151 कर उसे शाम 6 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां मजिस्ट्रेट आदेश पर उसे रिहा किया गया।

पीड़ित राहुल ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने बिना कुछ सुने सीधे पीटना शुरू कर दिया। जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने के बाद 4 थप्पड़ मारे। इसके बाद 2000 रुपए की मांग की। राहुल ने बिना किसी गलती के रुपए देने पर आपत्ति की तो उसे फिर पीटते हुए थाने ले गए। थाने में भी पुलिस अधिकारी का गुस्सा कम नहीं हुआ। वह अपने साथी के साथ मिलकर राहुल को बिना कैमरे वाले कमरे में ले गया। वहां प्लास्टिक स्टीम और बेल्ट से राहुल को पीटने लगे। इस दौरान परिजन थाने पहुंचे तो टंकेश उन्हें भी मारने के लिए दौड़ाया। थाने की सीसीटीवी कैमरे में यह घटना स्पष्ट देखी जा सकती है।

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन, इस तरह से यदि किसी के साथ कोई मारपीट करता है। तो उसे उच्चाधिकारियों से शिकायत करनी चाहिए। कोतवाली में सीएसपी स्वयं बैठते हैं। यदि परिजन शिकायत करे तो निश्चित रूप से जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *