Blog

  • पंजाबः बड़े स्तर पर High Court ने 186 सिविल जजों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर सिविल जजों के तबादलें किए है। जारी आदेशों के मुताबिक 186 सिविल जजों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • हवा में 2 नेवी हेलिकॉप्टर की हुई टक्कर, 10 की मौ+ त, देखें वीडियो

    पेराकः मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर मंगलवार को हवा में टकरा गए। हादस में 10 की मौत हो गई है। मलेशियाई नेवी ने बताया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ। मलेशियाई नेवी ने बताया कि मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुट नेवल बेस पर हुआ। सभी शवों को लुमुट आर्मी बेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी। नौसेना ने एक बयान में कहा कि “सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया है।” बता देंकि मलेशिया में पिछले साल इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लेकिन इस घटना में हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए थे।

  • जालंधर सहित पंजाब के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    जालंधर, ENS: मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक और जहां बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता फिर से बढ़नी शुरूब हो गई है। दरअसल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यह बदलाव एक बार फिर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हैं। सुबह से ही पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। येलो अलर्ट के चलते पंजाब में बारिश के साथ-साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं, 2 दिन से बढ़ रही गर्मी से भी लोगों को हलकी राहत मिली है।

    मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और अमृतसर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज तेज हवाएं भी चलेंगी और गरज के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिन बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और पंजाब के कुछ जिलों में बारिश भी होगी। ये मौसम कुछ समय के लिए गर्मी से राहत तो देगा, लेकिन औसतन तापमान में अब बढ़त देखने को मिलेगी।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, कई नामी परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    अजनालाः पंजाब के अजनाला ज़िले में अकाली दल को उस समय झटका लगा, जब हलके के कई नामी परिवार अकाली दल की पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इनको कुलदीप सिंह धालीवाल के द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया । केबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आज इन परिवारो द्वारा  आप में शामिल होने से आप आदमी पार्टी को बड़ा सर्मथन मिला है। अजनाला के जाने माने परिवार अकाली दल की पार्टी को छोड़कर आम आपमी पार्टी में शामिल हुए है। हम उनका स्वागत करते है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस मौके पर साहिब सिंह और गोकल सिहं ने कहा कि हम कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की विकास वाली नीतीयों को देखकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है और लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी कों बड़ी जीत दिलाएंगे। 

  • पंजाब : धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गए सिख तीर्थयात्री की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : बैसाखी के मौके पर पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गए एक सिख तीर्थयात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जिनका पार्थिव शरीर देर शाम तक भारत वापस आया। मृतक की पहचान जंगीर सिंह निवासी गांव रतन खेड़ा पटियाला के तौर पर हुई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उनकी उम्र करीब 66 साल थी। बुजुर्ग के निधन के बाद 2480 तीर्थयात्रियों का जत्था भी भारत लौटा। इस संबंध में एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बैसाखी पर गुरुधामों के दर्शन करने गए श्रद्धालु जंगीर सिंह की मृत्यु हो गई है और मृतक जंगीर सिंह अर्बन एस्टेट पटियाला में रहते थे और पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त थे।

    वहीं एसजीपीसी मृतक जंगीर सिंह के शव को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और एसजीपीसी ने अपनी एक एंबुलेंस भी अटारी बॉर्डर पर भेजी है और जो मृतक के शव को सीधे पटियाला ले जाएगी। प्रताप सिंह ने कहा कि जंगीर सिंह का सोमवार सुबह 4 बजे लाहौर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह एक स्वाभाविक मौत थी और हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

    गौरतलब है कि बैसाखी का त्योहार मनाने के लिए भारत से सिख तीर्थयात्रियों का एक समूह पाकिस्तान गया था। दस दिन के वीजा पर पाकिस्तान गए इन तीर्थयात्रियों ने पाकिस्तान के प्राचीन और ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के दर्शन किए। सभी तीर्थयात्री लौट रहे थे और लाहौर के पास रह रहे थे। इसी बीच रात में दिल का दौरा पड़ने से वृद्ध की मौत हो गई।

  • जालंधरः ढाबा संचालक पर नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने किया हमला

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास देर रात ढाबा संचालक पर आधा दर्जन नशे में धुत युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और घायल अवस्था में ढाबा संचालक सोनू को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। पीड़ित सोनू ने कहा कि वह अक्सर अपनी दुकान देर रात तक खोलकर रखता था, क्योंकि देर रात तक उसके पास ग्राहक आते हैं। सोमवार को एक युवक नशे की हालत में ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। इस दौरान ढाबा संचालक ने उसे रोटी देने से मना किया, जिसके बाद उस समय तो वह वहां से चला गया।

    मगर कुछ देर बाद वह आधा दर्जन से ज्यादा युवकों के साथ आया और आते ही उसने ढाबा संचालक से साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में ढाबा संचालक के पिता को भी चोटे आई है। सोनू ने कहा कि वारदात के वक्त वह दुकान पर अपने पिता के साथ था। आरोपी दुकान के अंदर से करीब दस हजार रुपए भी अपने साथ ले गए। ढाबा संचालक को खून से लथपथ करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं वहां मौजूद लोगों ने घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः झुग्गियों में भीषण आग लगने से जिंदा जलीं 2 बहनें, देखें वीडियो

    बठिंडाः उड़िया कॉलोनी में आज अलसुबह करीब 20 झुग्गियों में भीषण आग लग गई। जिसमें जिंदा जलने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। इनके अलावा कई लोग झुलस गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारों को हर संभव मदद करने का वादा किया है। स्थानीय व्यक्ति दयानंद ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने के बाद झुग्गियों में रहने वाले लोगों में शोर मच गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    अधिकतर लोग सोए हुए थे, इसके चलते वह आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। बताया गया है कि आग खाना बनाते हुए लगी है। मृतक बच्चियों के पिता ने बताया कि झुग्गियों में ही रह रहा एक परिवार खाना बना रहा था। अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग झुग्गियों में फैल गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उसकी दोनों बेटियां भी आग से बचने के लिए दूसरे कमरे में जाकर छिप गईं। उसी कमरे में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और फट गया।

    जब वह कमरे में पहुंचा तो दोनों बेटी बुरी तरह झुलस चुकी थीं। उन्हें तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके को संभाला हुआ है। पास की नहर से पानी लिया जा रहा है। रास्ता न मिलने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को झुग्गियों तक पहुंचने में दिक्कत आई। जिसके बाद पाइपों को जोड़ कर मुश्किल से पानी झुग्गियों तक पहुंचाया गया है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने महिला टीचर को रौंदा, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ रोड पर आज सुबह भयानस सड़क हादसा हो गया। जहां टिप्पर चालक ने स्कूटी सवार अध्यापिका को रोंद दिया। इस हादसे के दौरान सड़क पर खून से लथपथ पड़ी महिला को आप नेत्री नीतू वोहरा ने तुरंत प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला के हाथ और जांघ पर टिप्पर चढ़ गया। घायल महिला की पहचान कीर्ति अरोड़ा के रूप में हुई है। जिसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टिप्पर की रफ्तार काफी तेज थी। घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। घायल कीर्ति डीसीएम प्रजीडेंसी स्कूल में पढ़ाती है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    बता दें कि चंडीगढ रोड पर चार दिन पहले भी तेज रफ्तार टिप्पर ने 18 वर्षीय युवक को रौंद दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी और लोगों ने थाने का घेराव कर टिप्पर चालक को गिरफ्तार करने की भी मांग की थी। चंडीगढ रोड पर आए दिन सडक हादसे बढ रहे हैं कारण है कि सुबह और शाम के समय यहां ट्रैफिक बेकाबू हो जाता है। सुबह स्कूली बसों व आफिस में आने जाने के लिए काफी भीड़ रहती है। बावजूद पुलिस का इस तरप कोई ध्यान नहीं है।

  • आज का राशिफल, 23 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 23 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 56 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 32 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नानदान व्रत आदि की चैत्री पूर्णिमा है। आज सुबह 8 बजकर 39 मिनट पर मंगल मीन राशि मे प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। राजकीय पक्ष में लोगों का सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलेगा। आज ऑफिस में दोस्त आपके प्रोजेक्ट से काफी आश्चर्यचकित होंगे। आज बेटे के आगे बढ़ने से आपको काफी ख़ुशी होगी। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। सबके साथ मिलकर पढाई करने का मौका मिलेगा। रोज की अपेक्षा आज आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा।

    वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलती रहेगी। आपको निरंतर मेहनत करने की अवश्यकता है। आज आपके कुछ दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते हैं। जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट में अपने सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। आज अपनी कार्य छमता को बढ़ाना चाहिए। इससे आपको मनचाहा लाभ होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा। आज पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी खास कार्य की जानकारी किसी बड़े से लेंगे। इससे उन्हें गर्व महसूस होगा। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन फिट रहेगा। आज धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव होगा। फर्नीचर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अधिक लाभ होगा, मन प्रसन्न रहेगा।

    कर्क राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आमदनी के बढ़ते आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आप उनका भरपूर फायदा उठाएंगे। आज आपके रुके हुए कार्य किसी दोस्त की मदद से पूरे होंगे। कुल मिलाकर आज आपकी दिनचर्या बेहतरीन रहेगी। आज मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। घर में बड़ों की बातों को इम्पोर्टेंस दें, इससे उन्हें अच्छा लगेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर परिवर्तन आएगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स को आज कोई बड़ी डील हाथ लगेगी, जिससे भविष्य में आपको अधिक लाभ होगा। आज घर का माहौल बदलने के लिए आप पार्टी कर सकते हैं, इससे घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। घुटने की समस्या से परेशान लोगों को आज राहत मिलेगी। परिवार की सुख सुविधाओं हेतु आप वाहन या अन्य कोई वस्तु ख़रीद सकते हैं।

    कन्या राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे, साथ ही आपके निर्णय में उनका भरपूर सपोर्ट मिलेगा। अगर आपका कोई कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है तो जल्द पूरा हो जायेगा। आज आपके सभी प्रयास सफल होंगे। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहने वाला है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।

    तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों में आपसी मेलजोल बढ़ेगा। इस राशि के प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को कामयाबी तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। आज घरवाले किसी काम से आपकी सलाह लेंगे। ऑफिस में आपको पॉजिटिव विचार रखने चाहिए इससे आपका काम आसानी से बन जायेगा। आज अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए। आपके मित्रों की संख्या में इजाफा संभव है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से अपने मन की बात कहेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। बिना किसी अनुभावी की राय लिए आपको बिजनेस शुरू नहीं करना चाहिए। आज ऑफिस में कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जरुरत से ज्यादा किसी से बात करना उचित नहीं होगा। स्वास्थ संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज बड़ों का सम्मान करेंगे। लम्बे समय से स्वास्थय सम्बंधित समस्या से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपने शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए, अनावश्यक सोच-विचार करने से बचना चाहिए। आज भाई आपसे किसी जरुरी मसले पर आपकी राय लेंगे। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहे। इस राशि के डिप्लोमा कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में मेहनत जारी रखे। लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। छोटी-छोटी बातों में आज आपको उलझने से बचना चाहिए। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही आपका पद भी बढ़ने की उम्मीद है। छात्रों को आज अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। व्यापार में आपको अनुकूल परिवर्तन नजर आएंगे। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

    मीन राशि: आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। आय में वृद्धि के अनेकों मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत बनेगी। आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज किसी जरुरी टॉपिक पर जीवनसाथी से बात कर सकते हैं। विद्यार्थी आज पुराने चैप्टर का रिविजन करेंगे। आज आपका स्वास्थ पहले से अच्छा रहेगा।

  • पंजाब: जमानत पर बाहर आए युवक पर चली गोलिया, मौ’त, देखे वीडियो

    अमृतसर: एक इलाके मे युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक जमानत पर जेल से बाहर आया था और आज उसे बलेरो गाड़ी में सवार दो युवकों ने तीन गोलियां मार दीं। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अमृतसर के बाईपास पर हुई घटना मृतक युवक की पहचान गांव घनुपुर काले के निवासी रुपिंदर के रूप में हुई। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके मे दहशत का माहौल है। गोलीबारी के समय मृतक के साथ कार में मौजूद हरप्रीत के मुताबिक, मृतिक रुपिंदर अपने 3 अन्य साथियों के साथ कार में जा रहा था। रास्ते में बलेरो गाड़ी पर पहले से इंतजार कर रहे 2 हमलावरों ने फायरिंग कर दी। 

    जिसके बाद उन्होंने घायल को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने रूपिंदर को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखपाल सिंह से न्याय की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया है। रुपिंदर कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।