Blog
-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ज़िला बैठक विभाग कार्यालय ऊना में संपन्न हुई।
ऊना/सुशील पंडित:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना द्वारा राष्ट्र समाज एवम छात्र हितों के लेकर किए हुए कार्यों को लेकर ज़िला बैठक बुलाई गई। बैठक में विशेष रूप से विभाग संगठन मंत्री अमन राणा उपस्थित रहे। ज़िला टोली सहित सभी इकाइयों से इकाई अध्यक्ष एवम इकाई मंत्री उपस्थित रहे। पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के पश्चात आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई एवं सभी इकाइयों में बैठकें तय की गई। छात्र समाज और देश के लिए काम करते हुए विद्यार्थी परिषद ने 75 वर्ष की गौरवमय यात्रा की है एवं इस वर्ष 45 लाख से अधिक सदस्यता कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है।जयपुर में हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में परिषद के 75 साल पूरे होने के उपल्क्ष पर अभी संगठनात्मक जिला में ज़िला सम्मेलन आयोजित किया जाना तय हुआ है। इसी वर्ष विद्यार्थी परिषद के इतिहास पर “ध्येय यात्रा” पुस्तक का विमोचन किया गया था। विद्यार्थी परिषद ज्ञान शील एकता कार्यप्रणाली एवं अपने अनुशासन से जानी जाती है। -

डिप्टी सीएम की पत्नी,सिम्मी अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी डॉक्टर सिम्मी अग्निहोत्री ने पैदल यात्रा करते हुए बीती देर शाम माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए। मतदान से पूर्व उन्होंने अपने पति की जीत के लिए मन्नत मांगते हुए चिंतपूर्णी, ज्वाला जी और बगुलामुखी तक पैदल यात्रा करने की मन्नत मांगी थी। उसी के मद्देनजर मुकेश अग्निहोत्री की जीत के अगले ही दिन 9 दिसंबर को उन्होंने अपने घर से यह यात्रा पैदल शुरू की थी।चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत भी की जिसमें उन्होंने पति के उपमुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की बात फोन कॉल से पता लगने बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम प्रावधान किए हैं और कांग्रेस पार्टी इन पर पूरी तरह से फोकस करते हुए महिला वर्ग को राहत देगी।उन्होंने कहा कि अभी उन्हें केवल मात्र फोन कॉल के जरिए इस बात का पता चला है। सिम्मी अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस कृत संकल्प है और कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणापत्र में ही 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का ऐलान किया है। जिसे कांग्रेस हर हाल में पूरा करेगी और महिलाओं को महंगाई के इस दौर में राहत दी जाएगी। -

पंजाब: मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह के बॉडीगार्ड ने शादी में चलाई गोली, एक घायल
चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह के बॉडीगार्ड द्वारा मैरिज पैलेस में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गनमैन नवजोत सिंह द्वारा गोली चलाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गनमैन छुट्टी पर था और शादी देखने आया था। पुलिस के मुताबिक नवजोत सिंह ने किसी दुर्भावना से फायरिंग नहीं की। घायलों को मानसा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, नवजोत सिंह छुट्टी पर शादी देखने आया था और शादी के दौरान गोली चली, जिसमें गुरविंदर सिंह घायल हो गया। डीएसपी संजीव गोयल ने बताया कि मैरिज पैलेस में बरात आई हुई थी। इसी बीच नवजोत सिंह ने फायरिंग कर दी और गुरविंदर सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया। उसे बठिंडा के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और नवजोत सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
-

सावधान! जालंधर के इस हाईवे पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम
जालंधर/वरुण: अगर आप भी लुधियाना की ओर जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अहम है। दरअसल चहेड़ू पुल के समीप लंबा जाम लगा हुआ है। यह जाम ट्रक खराब होने के चलते लगा है। यह कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि पूरे 5 किलोमीटर तक लगा हुआ। इस दौरान काफी लोगों को काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है।
-

एलईडी के माध्यम से दिखाया गया शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण ऊना जिला में बड़ी एलइडी स्क्रीनों के माध्यम से दिखाया गया। जिला मुख्यालय ऊना के आईएसबीटी के पार्किंग स्थल के अलावा उपमंडल मुख्यालय हरोली में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने समारोह का आनंद लिया। इस दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्रवासियों का उत्साह विशेष तौर पर देखने योग्य था।क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर विशेष प्रसन्नता है कि हरोली विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार निर्वाचित विधायक मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल प्रदेश के प्रथम उप मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो कि समूचे हरोली विधानसभा क्षेत्र वासियों के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर हरोली में एकत्रित क्षेत्र वासियों ने नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय ऊना तथा उपमंडल मुख्यालय हरोली में बड़ी एलइडी स्क्रीनें स्थापित की गई थी जहां पर जिला प्रशासन द्वारा लोगों के बैठने के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई थीं। -

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार में लगी आग
ऊना / सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के पास पुराना बस अड्डा के पास एक अनियंत्रित होकर पलटी कार में अचानक ही आग भड़क उठी। कार के अंदर बैठे लोगों ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया नहीं तो कोई बड़ा नुक्सान हो सकता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ऊना के समूर गांव निवासी कुछ लोग शादी समारोह से गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। परंतु पुराना बस अड्डे के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बचत भवन के पास जा गिरी। जिसके बाद जैसे तैसे कर गाड़ी में सवार सभी लोग बाहर निकल आए। लेकिन अचानक ही गाड़ी ने आग पकड़ ली। हालांकि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। -

भूलकर भी न करें यह काम, हो सकती हैं यह स्किन प्राॅबलम्स
नई दिल्ली: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा स्किन और बाल की सेहत पर इसका असर हुआ है। इसके चलते चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां , झाइयां नजर आने लगी है। जिससे समय से पहले चेहरा बूढ़ा लगने लगता है। ऐसे में आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं किन गलत आदतों से दूरी बनाकर हम अपने चेहरे को चमकदार और जवां बना सकते हैं।
- जो लोग बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते हैं उनके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और झाइयां नजर आने लगती है। तो आपको अपनी इस गलत आदत को जितनी जल्दी है छोड़ देना है.
- बहुत ज्यादा देर तक धूप में रहना भी आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। ये चेहरे की नमी को छीनकर झुर्रियां और झाईं लाने का काम करता है फेस पर.
- गलत ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी चेहरे के लिए नुकसानदायक है। इसलिए कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें तो पहले अपनी स्किन टाइप के बारे में जानें उसके बाद ही चेहरे पर अप्लाई करें।
- सर्दियों में बहुत ज्यादा गरम पानी से नहाना भी स्किन की परेशानी खड़ा कर सकता है। इसके कारण भी चेहरे पर पिगमेंटेशन हो सकती है.
-

पुलिस का बड़ा एक्शन, नाबालिग ने चलाया वाहन तो परिजनों पर होगा केस दर्ज
हल्द्वानी. उत्तराखंड के सभी जिलों में इन दिनों वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है. नैनीताल पुलिस भी बाइक-स्कूटी से स्कूल आने वाले नाबालिग छात्रों पर कार्रवाई कर रही है. हल्द्वानी शहर में पुलिस टीमें स्कूलों की छुट्टी के समय चेकिंग अभियान चला रही हैं. अभी तक पुलिस कई वाहन सीज कर चुकी है और कई के कोर्ट चालान भी कर चुकी है. कोर्ट का चालान 25 हजार रुपये है.
नैनीताल जिले के एसएसपी पंकज भट्ट ने बातचीत में कहा कि पुलिस जिले में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है. जो भी छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूल आते-जाते हुए बाइक या स्कूटी चलाता हुआ पकड़ा गया, उसके खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज किया जा रहा है. साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा रहा है. इतना ही नहीं, उसके परिजनों के खिलाफ FIR भी दर्ज की जा रही है. एसएसपी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें, जिससे वे भी सुरक्षित रहेंगे और कानून का उल्लंघन भी नहीं होगा.
11वीं में पढ़ने वाले वेदांत जोशी के पिता सुरेश जोशी ने नैनीताल पुलिस के इस अभियान का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह मुहिम छेड़कर अच्छा काम किया है. नाबालिगों के गलत तरीके और तेज रफ्तार में वाहन चलाने से हाल ही में कई एक्सीडेंट हो चुके हैं. पुलिस की इस पहल से कम से कम सड़क हादसों को तो रोका जा सकेगा.
बता दें कि उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार को फेसबुक पर मिली एक पिता की शिकायत के बाद राज्य में यह अभियान शुरू किया गया है. दरअसल जब एक नाबालिग छात्र ने स्कूल जाने के लिए स्कूटी देने की जिद की, तो अभिभावक ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को फेसबुक पर अपने बेटे की शिकायत की थी. जिसके बादडीजीपी ने निदेशक यातायात को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों के बाहर चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जाए. साथ ही स्कूल प्रबंधन से भी अनुरोध किया जाए कि वह बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले छात्रों को स्कूल आने से रोकें.
-

बर्थडे सेल्फी वायरल करने की धमकी दे कर नाबालिग से रेप
मुंबईः एक 17 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर अपनी ही उम्र की एक लड़की की अंतरंग तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वह और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे और एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक किसिंग सेल्फी के जरिए किशोरी को ब्लैकमेल करने के बाद उसका रेप किया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं और लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में अपना जन्मदिन मनाते हुए किस करते हुए दोनों की एक सेल्फी क्लिक की थी।
10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक आरोपी ने इस सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस घटना का पता तब चला जब वह हाल ही में उसके कॉलेज पहुंचा। इस बार लड़की ने उसके साथ बाहर जाने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। लड़की के एक दोस्त ने उसके माता-पिता को इस हमले की घटना के बारे में बताया। इसके बारे में पूछे जाने पर लड़की ने अपनी आपबीती माता-पिता को सुनाई।
जिसके बाद उसके परिजनों ने खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। मगर यह घटना कार्टर रोड पर हुई थी, जो खार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मामला खार थाने में भेज दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर आरोपी को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया। उस पर बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। खार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
-

क्या नालागढ़ विधानसभा इस बार भोग सकेगी सत्ता सुख
नालागढ़/सचिन बैंसल: रविवार को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली ।इस शपथ समारोह में नालागढ़ विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के एल ठाकुर भी मंच पर विराजमान दिखाई दिए। के एल ठाकुर के शपथ समारोह में जाने से लगभग साफ हो गया है कि इस बार नालागढ़ को सत्ता सुख मिलने वाला है क्योंकि इससे पहले 2007 में केवल नालागढ़ को सत्ता सुख मिला था। लेकिन उसके बाद से नालागढ़ में विधायक तो बने लेकिन शिमला में उनकी सरकार नहीं बनी। आज तक का इतिहास देखें तो 1954 में पेप्सू के समय नालागढ़ के तत्कालीन विधायक राजा सुरेंद्र सिंह विकास मंत्री बने थे। उसके बाद 1966 में नालागढ़ तहसील का विलय हिमाचल में हुआ । इसके बाद आज तक नालागढ़ के लिए कभी भी मंत्री पद नहीं नसीब हुआ हालांकि राजा विजेंद्र सिंह और हरीनारायण सैनी अल्प काल के लिए मंत्री अवश्य बने थे लेकिन मुख्यमंत्री से मतभेद के चलते मंत्री पद गंवाना पड़ा था। राजा विजयेंद्र सिंह लगातार पांच बार विधायक और हरीनारायण सिंह सैनी तीन बार विधायक रहे लेकिन कभी भी मंत्री पद नहीं मिल पाया जिसके कारण नालागढ़ का जो विकास होना चाहिए था ,नहीं हो पाया ।1977 नालागढ़ से जनता पार्टी के विजयेंद्र सिंह चुने गए थे लेकिन शांता कुमार से अनबन होने के कारण उन्हें मंत्री पद नहीं मिल पाया था। 1982 में विजयेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट से चुने गए थे। 1983 में हिमाचल में रामलाल के स्थान पर वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया उस समय विजेंदर सिंह मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे । कुछ समय के लिए उन्हें स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था लेकिन वीरभद्र सिंह से मतभेद के चलते मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। 1985 और 1993 में भी कांग्रेस सरकार के समय वरिष्ठ विधायक रहे लेकिन उन्हें मंत्री पद नहीं मिल पाया।1998 में नालागढ़ से विजयेंद्र सिंह को हराकर हरि नारायण सिंह विधायक बने थे। कुछ समय के लिए उन्हें मंत्री बनाया गया था लेकिन शांता गुट के होने के कारण धूमल से भी उनका 36 का आंकड़ा रहा जिसके मंत्री पद की छुट्टी हो गई । 2007 में जब फिर से धूमल सरकार बनी तो उस समय भी सैनी को सरकार में कोई स्थान नहीं मिल पाया । 2012 में हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनी लेकिन उस समय नालागढ़ से भाजपा से केएल ठाकुर विधायक बने थे । उसके बाद 2017 में जब भाजपा सरकार बनी तो भी दुर्भाग्य ने नालागढ़ का साथ नहीं छोड़ा और केएल ठाकुर चुनाव हार गए और विधायक कांग्रेस का चुना गया।