Blog

  • दुलैहड भागवत कथा में श्री राधा कृष्ण  की झांकी 

    दुलैहड भागवत कथा में श्री राधा कृष्ण  की झांकी 

    भजनो पर खूब झूमे श्रद्धालु

     ऊना/ सुशील पंडित : दुलेहड़ के शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के दौरान   श्री राधा  कृष्ण  की मनमोहक झांकी निकाली गईं। भागवत कथा ब्यास देवी कृष्ण प्रिया दासी  ने राधे राधे जपो करो … मेरी लगी श्याम संग प्रीत  .. मै  नचना शाम दे नाल अज मेनू नच लेन दे. धुन पर भक्त जम कर झूमे। भागवत कथा में   श्री राधा कृष्ण का मिलन ,उनका प्रेम का विस्तार से चित्रण किया गया ।  कहा कि पाप आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है और मन के बाद मनुष्य कि बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजें व अच्छे साहित्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना चाहिए, ताकि हमारा मन व बुद्धि स्वच्छ रहे। प्रेम भगवान को पा लेने का जरिया मात्र है। श्री राधा कृष्ण की झांकी को  लेकर कथा स्थल पर पहुंचे तो पंडाल जय कारों से गुंजायमान हो उठा। श्रोता व भक्त गण झांकी को देखने व बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रोताओं व भक्तों को   बधाई दी गईं । पंडित किशोरी लाल ने बताया कि कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

  • OYO में चार दोस्तों ने लड़के से किया कुकर्म, छत से कूदकर बचाई जान…

    OYO में चार दोस्तों ने लड़के से किया कुकर्म, छत से कूदकर बचाई जान…

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में हैवानियत भरी एक घटना सामने आई है। दरअसल OYO गेस्ट हाउस में एक 23 साल के युवक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर चार लोगों ने उसके साथ कुकर्म किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित को बंधक बनाकर 4 लोगों ने उससे सामूहिक कुकर्म किया। 

    पीड़ित युवक के मुताबिक उसने OYO की पहली मंजिल से छलांग लगाकर जान बचाई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने उल्टा उसे ही धमकाया। बाद में मीडिया में मामला आने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में केस दर्ज किया।

    पीड़ित ने बताया कि जिन लोगों ने उसके साथ ये शर्मनाक हरकत की है वो उसके दोस्त के साथ आए थे। पीड़ित का आरोप है कि शाम को उसके दोस्त राकेश शहरावत ने फोन कर उसे ओयो में मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद बाद जब वह ओयो होटल में पहुंचा तो उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिसके बाद उसे बेहोशी आ गई। आरोप है कि इसके बाद दोस्त राकेश सहरावत ने उसके साथ कुकर्म किया।

    इतना ही नहीं राकेश सहरावत ने अपने तीन अन्य दोस्तों को भी OYO रूम में बुला लिया और बारी-बारी से सभी ने उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने OYO से जाने की कोशिश की तो उन्होंने उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर पांच हजार रुपए भी लूट लिए। जैसे तैसे मौका देख कर उसने ओयो की पहली मंजिल से छलांग लगा दी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

  • दोस्ती की अनूठी मिसाल: दोस्त की जलती चिता में कूदा युवक

    दोस्ती की अनूठी मिसाल: दोस्त की जलती चिता में कूदा युवक

    नई दिल्लीः दोस्ती में मर मिटने का बातें तों बहुत लोग करते हैं लेकिन सच में कोई मरते दम तक दोस्ती निभाएगा ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दोस्ती की एक एसी ही मिसाल उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से सामने आया है। यहां पर कैंसर से युवक की मौत हुई तो यह सदमा उसके दोस्त को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह भी अपने दोस्त की जलती चिता में कूद गया और लेट गया। इससे उसकी मौत हो गई और इस तरह 30 वर्ष पुरानी दोस्ती का अंत हो गया।

    जानकारी के मुताबिक मामला नगला खंगर थाना क्षेत्र के मढैया नादिया और गढिया पंचवटी गांव का है। यहां के रहने वाले अशोक और गौरव में गहरी दोस्ती थी। उनकी यह दोस्ती 30 वर्षों से चली आ रही थी। दोनों दोस्त विभिन्न कार्यक्रमों में साथ में काम करने जाते थे। 

    शनिवार को अशोक जिंदगी की जंग हार गया और उसकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही गौरव को मिलने के बाद वह बिल्कुल शांत हो गया और दोस्त को अंतिम बार देखने पहुंचा। वहां वह चिता के पास ही गुमशुम सा बैठा था। चिता जलने लगी तो धीरे-धीरे करके लोग लौटने लगे। लेकिन गौरव वहीं चिता के पास शांत बैठा था। अचानक वह उठा और चिता में छलांग लगा दी। वह जलती चिता में जिंदा ही लेट गया। लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। लोग उसे लेकर तत्काल अस्पताल के लिए भागे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गौरव ने दम तोड़ दिया।

  • पंजाब : दो पक्षों की झड़प में युवक की उतरी पगड़ी, मामला दर्ज, देखें वीडियो 

    पंजाब : दो पक्षों की झड़प में युवक की उतरी पगड़ी, मामला दर्ज, देखें वीडियो 

    अमृतसर: रणजीत एवेन्यू में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सरेआम दो पक्षों ने पहले तो वहां पर हुल्लड़ बाजी की, फिर उसके बाद एक-दूसरे को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान एक युवक की पगड़ी भी उतर गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं पुलिस ने उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों में हुई झड़प 

    पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में दो पक्षों में हुई झड़प 

    अमृतसर : जिले के डेरा बाबा नानक स्थित गांव खुर्द से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब का जाप करते समय पास ही महंतों द्वारा हमला कर दिया गया। महंतों द्वारा संगतों के साथ मारपीट की गई। इस मामले पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके चलते भाई अमरीक सिंह अजनाला ने कहा कि कल डेरा बाबा नानक थाने के आगे धरना लगाया जाएगा।

  • कपूरथला : अंग्रेजों की 115 साल पुरानी निशानी ट्वाय ट्रेन को बदलेगी RCF, देखें वीडियो

    कपूरथला : अंग्रेजों की 115 साल पुरानी निशानी ट्वाय ट्रेन को बदलेगी RCF, देखें वीडियो

    कपूरथला: ब्रिटिश शासन की ‘समर कैपिटल’ शिमला की हसीन वादियों में दौड़ने वाली 115 साल पुरानी ट्वाय ट्रेन की निशानी रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) बदलने जा रही है। अंग्रेजों हकूमत के शासनकाल में 1908 में लाहौर पाकिस्तान में डिजाइन वाली ट्वाय ट्रेन ही कालका-शिमला ट्रैक के बीच दौड़ती आ रही है। अब आरसीएफ ने इसे बदलने (रिप्लेस) करने के लिए चार नए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कोच बना लिए हैं, जिन्हें सोमवार की शाम को आरसीएफ प्रबंधन की ओर से ट्रायल के लिए रवाना किया जा रहा है। ट्रायल के सफल परीक्षण के बाद बहुत जल्द नए स्विजरलैंड की ट्रेन को मात देते सेमी विस्टाडोम(पैनारोमिक) कोच शिमला के मनमोहक नजारों की छटा बिखेरती दौड़ेंगे। 

    कालका-शिमला रेलवे को 2008 में यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरिटेज साइट में ‘माउंटेन रेलवे ऑफ इंडिया’ के तौर पर सूचीबद्ध किया, लेकिन अब तक कालका-शिमला ट्रैक के बीच 115 साल पुरानी डिजाइन वाली ट्वाय ट्रेन दौड़ती आ रही थी। भारतीय रेल की ओर से आरसीएफ कपूरथला को अपनी आधुनिकीकरण की प्रतिष्ठित परियोजना सौंपी गई, लेकिन पाकिस्तान की लाहौर में डिजाइन की गई ट्वाय ट्रेन के लिए आरसीएफ के पास डिब्बों के विकास, जांच-परीक्षण के लिए नैरोगेज ट्रैक के मॉडलिंग हेतु कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं था। फिर भी आरसीएफ ने अपनी उच्च कुशलता का बाखूबी इस्तेमाल करते हुए न केवल इसके डिजाइन के शैल जिग्स, लिफ्टिंग टैकल, स्टैटिक टेस्ट जिग्स, नैरोगेज लाइन, लोडिंग गेज सरीखे इंफ्रास्ट्रक्चर का इन-हाउस (आरसीएफ) निर्माण किया, बल्कि अब चार कोच तैयार करके ट्रायल के लिए कालका-शिमला रेलवे को सौंपने की तैयारी मुकम्मल कर ली है। इन कोच में एयर कंडीशनिंग सिस्टम, बिजली सप्लाई, पैंट्री, बायो-वैक्यूम टॉयलेट, लाइटिंग व फ्लोरिंग आदि के नए डिजाइन में कई महत्वपूर्ण काम किए गए है, जिससे यात्री इसमें बैठकर शिमला की हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकें। कोच में पावर विंडो की सुविधा दी गई और पैनारोमिक कोच में छत पर लगे शीशे को यात्री अपनी सुविधा अनुरूप धूप से बचाव के लिए ब्लर भी कर सकेंगे। सबसे अहम बात यह है कि इन कोच में एसी डिब्बे भी शुमार रहेंगे, जबकि पहले से दौड़ रही ट्वाय ट्रेन में यह सुविधा नहीं है। 

    आरसीएफ 30 अत्याधुनिक नैरोगेज पैनारोमिक कोच का करेगा निर्माण

    आरसीएफ कालका-शिमला ट्रैक के लिए कुल 30 अत्याधुनिक नैरोगेज पैरानोमि कोच का निर्माण करेगा। इनमें 12 सीटों वाले 06 फर्स्ट श्रेणी एसी चेयर कार, 24 सीटों वाले 06 एसी चेयर कार, 30 सीटों वाले 13 नॉन एसी चेयर कार और 05 पावर-कम-लगेज वैन का निर्माण करेगा। 

    सीसीटीवी और सुरक्षा मानकों से लैस होंगे कोच

    यह डिब्बे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें अपग्रेडेड बोगियों और बेहतर ब्रेक सिस्टम के साथ हल्के वजन शैल का शामिल है। इनमें पैनारेमिक वाइडव्यू विंडो, सीसीटीवी व फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं होंगी। शोर व वाइब्रेशन प्रूफिंग से लैस खूबसूरत इंटीरियर, एंटी अल्ट्रा वायलेट कोटेड विंडेा ग्लास, उच्च श्रेणी के कोच में पावर विंडो और डोर, हीटिंग-कूलिंग पैकेज एसी, लीनियर कंसील्ड पंखे, लीनियर एलईडी लाइट्स, फि्लप बैंक के साथ मॉड्यूलर सीटिंग रेल माउंटेड सीटें, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए लग्जरी सीटों के साथ रेस्टोरेंट सीटिंग, ऑन बोर्ड मिनी पैंट्री, लगेज बिन, इंटर कार गैंगवे (वेस्टिबुल) आदि सुविधाएं सफर को बेहद खास बनाएंगी। हर रैक (ट्रेन) में छह यात्री कोच और एक पावर-कम-लगेज कोच वैन सहित सात कोच शामिल होंगे। आरसीएफ के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जितेश कुमार ने बताया कि कोच शैल का ट्रायल परीक्षण पास होने के बाद चार एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एसी चेयर कार, नॉन एसी चेयर कार व पावर-कम-लगेज कोच ट्रायल के लिए तैयार हैं, जिन्हें सोमवार को रवाना किया जाएगा।

  • पंजाब : आवारा कुत्तों का आंतक, 24 घंटों में 4 को नोचा

    पंजाब : आवारा कुत्तों का आंतक, 24 घंटों में 4 को नोचा

    अबोहर: जिले में पिछले 24 घंटों में खुंखार कुत्तों ने 4 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कुत्तों के आतंक से पीड़ित लोगों ने नगर निगम व जिला प्रशासन से इस समस्या की ओर ध्यान देकर इससे निजात दिलाने की मांग की है। गांव कंधवाला अमरकोट निवासी उपचाराधीन 12 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह ने बताया कि आज वह घर के निकट बनी दुकान से दूध लेने जा रहा था। रास्ते में बैठे एक कुत्ते को किसी ने पत्थर मार दिया, जिससे कुत्ते ने उस पर झपटकर उसके हाथ पर काट लिया। 

    वहीं, गांव पंजकोसी निवासी 7 वर्षीय गिरीश पुत्र रघुवीर के परिजनों ने बताया कि गत दिवस वह गांव में ही जा रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ते ने उसे काट कर घायल कर दिया। नई आबादी निवासी करीब 8 वर्षीय गौरव पुत्र रमेश कुमार को गली में एक आवारा कुत्ते ने काटकर घायल कर दया । वहीं, आनंद नगरी गली नंबर 4 निवासी करीब 32 वर्षीय विकल पुत्र सुरेंद्र को भी आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। 

    नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिगलानी व इकबाल सिंह ने बताया कि एक आंकड़े के अनुसार शहर में 4500 बेसहारा कुत्ते हैं। जिनमें से पशुपालन विभाग के सहयोग से अब तक करीब 390 कुत्तों को रैबीजरोधी टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद टीके लगाने का यह अभियान फिर से शुरू किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक कुत्तों को टीके लगाए जाएंगे। ताकि यह किसी रूप में आक्रामक होने से बच सकें। वहीं, लोगों ने मांग की है कि शहर में प्रस्तावित शेल्टर होम खोलकर इन कुत्तों की नसबंदी की जाए, ताकि दिनों-दिन बढ़ रही इनकी संख्या को रोका जा सके।

  • जालंधर सहित इन जिलों के बार व होटलों में Excise Department की छापेमारी

    जालंधर सहित इन जिलों के बार व होटलों में Excise Department की छापेमारी

    चंडीगढ़ : आबकारी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आबकारी विभाग ने जालंधर, मोहाली और अमृतसर के बार और होटलों में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग की 12 टीमों ने छापेमारी की है, जिसमें कई जगहों पर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पकड़े गए हैं। इसी बीच मोहाली में एक होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने की भी जानकारी मिली है।

  • 2000 का नोट लेने से दुकानदार इनकार करें, तो यहां करें शिकायत

    2000 का नोट लेने से दुकानदार इनकार करें, तो यहां करें शिकायत

    नई दिल्लीः RBI ने 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने का ऐलान क्या किया, तब से आम आदमी से लेकर व्यापारियों में इन नोटों को खपाने की चिंता सताने लगी है। बैंकों में लोग 2000 के नोट को बदलाने के लिए कतारों में लग रहे हैं। हालांकि, ये नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे, फिर भी ज्यादातर लोग और व्यापारी इन नोटों को लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपसे कोई 2000 रुपए का नोट लेने से मना करता है तो आप उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    2000 के नोटों के एक्सचेंज को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि यदि कोई बैंक इन्हें लेने से मना करता है तो आप संबंधित शाखा के मैनेजर से इसकी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप बैंक के जवाब से संतुष्ट नहीं है या इसे लेकर कोई देरी होती है तो रिजर्व बैंक की वेबसाइट cms.rbi.org-.in पर जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। हालांकि, बैंकों को हर शिकायत पर 30 दिन के अंदर जवाब देना होता है।

    इसके अलावा व्यक्ति आरबीआई के इंटीग्रेटेड लोकपाल योजना के तहत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। आप प्रमाण के साथ दुकानदार की शिकायत कर सकते हैं। आरबीआई गवर्नर ने साफ किया है कि कोई भी बैंक, संस्था या दुकानदार 30 सितंबर तक 2000 के नोट लेने से इनकार नहीं कर सकता है, क्योंकि इन नोटों को सर्कुलेशन से बाहर नहीं किया गया है। कानूनी जानकारों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता के तहत कोई भी नोट प्रचलन से प्रतिबंधित नहीं है और उसे स्वीकार न करना धारा 188 और धारा 124 ए (राजद्रोह) के तहत इस अपराध में सजा हो सकती है।

    रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने शिकायत की है कि दुकानदार 2000 के नोट लेने से इनकार कर रहे हैं। काफी लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ये लोग सरेआम रिजर्व बैंक के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

    बता दें कि 30 सितंबर तक 2000 के नोटों को बैंक में बदलाया जा सकता है। यह प्रोसेस 23 मई से शुरू हो गई है। हालांकि, आप एक बार में 20,000 रुपये यानी सिर्फ 10 नोट तक बदला सकते हैं।

  • सोने के भाव में गिरावट, आसमान पर चढ़ा चांदी, जानें आज का दाम

    सोने के भाव में गिरावट, आसमान पर चढ़ा चांदी, जानें आज का दाम

    मेरठः वेडिंग सीजन के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के रेट में 150 रुपए की गिरावट आई है जिसके बाद यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव 61,900 रुपए हो गया है। वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 56,741 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,425 रुपए, 14 कैरेट सोना का दाम 36,108 रुपया है।

    बता दें कि, 27 मई को यहां 22 कैरेट सोना 56,869 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,537 और 14 कैरेट सोना का दाम 36,195 रुपए था। 26 मई को 22 कैरेट सोना 57,108 रुपए, 18 कैरेट सोना 46,725 रुपए और 14 कैरेट सोना 36,341 रुपए प्रति 10 ग्राम के दर से था।

    हालांकि, चांदी के रेट में उछाल देखने को मिला है। मेरठ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी का भाव 450 रुपए बढ़ कर 72,050 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, 27 मई को चांदी के दाम में 200 रुपए की कमी दर्ज हुई थी और चांदी 71,600 रुपए प्रति किलो पहुंच गई थी।