Blog

  • पंजाब : मेडिसिन फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    पंजाब : मेडिसिन फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    अमृतसर : छेहरटा इलाके में एक मेडिसिन की फैक्ट्री के गोदाम में भयानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से गोदाम के अंदर सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों की ओर से आग पर कंट्रोल करने की कोशिश की गई।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि छेहरटा के दवाइयों के बाजार में मेडिसिन फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर आकर देखा तो गोदाम के अंदर टेंट का सामान पड़ा था। जो जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की 3-4 गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • पंजाबः गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 26 में से 10 को किया डिपोर्ट

    पंजाबः गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, 26 में से 10 को किया डिपोर्ट

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा जिन आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची जारी की गई है उनमें से ज्यादातर का ठिकाना विदेश में है। कनाडा से लेकर अमेरिका ओर यूरोप में रहकर ये पंजाब में आतंक फैला रहे हैं। अभी लगभग 26 गैंगस्टर विदेश में बैठे हैं, जबकि 10 से ज्यादा का डिपोर्ट करवा दिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियां विदेश में बैठकर देश का माहौल खराब करने वाले आतंकियों और गैंगस्टरों के प्रत्यर्पण की कोशिशें कर रही हैं। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से एनआइए एक्शन मोड में नजर आ रही है। हाल के महीनों में ही 10 के करीब गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट कराया जा चुका है। इनमें सबसे बड़ा नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई का है।

    ब्रिटेन, जर्मनी, दुबई, कनाडा, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मालदीव और मलेशिया में छिपकर बैठे गैंगस्टरों की धड़पकड़ की कोशिशें की जा रही है। एनआइए ने सचिन बिश्नोई के अलावा तरनतारन बम धमाकों के मास्टरमाइंड बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर पंजवार उर्फ बिक्कर बाबा को दिसंबर 2022 में आस्ट्रिया से डिपोर्ट किया था। यह किसी पश्चिमी देश से अपनी तरह का पहला प्रत्यर्पण का मामला था। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम धमाके के मामले में बब्बर खालसा के कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया, परमिंदर पाल सिंह उर्फ बाबी और अबूबकर हाजी को डिपोर्ट किया जा चुका है।

  • पंजाबः डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पत्रकार गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पत्रकार गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए लगातार किये जा रहे यत्नों के हिस्से के तौर पर पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गाँव गालिब, ज़िला लुधियाना के निर्भय सिंह, जो ख़ुद को पत्रकार बताता है, को एक डाक्टर से एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सिवल अस्पताल जगराओं में बतौर मैडीकल अफ़सर (आरथोपीडिक्स) सेवा निभा रहे डा. दीपक गोयल ने विजीलैंस ब्यूरो के रेंज दफ़्तर लुधियाना में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। उक्त डाक्टर ने दोष लगाया कि जगराओं की काउंके कालोनी के रहने वाले बलजिन्दर सिंह नाम के मरीज़ के इलाज सम्बन्धी तीन व्यक्ति उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। डाः गोयल ने आगे बताया कि 29 जून 2023 को बलजिन्दर सिंह की टांग पर चोट लगने के कारण उसे सिवल अस्पताल जगराओं में दाखि़ल करवाया गया था।

    अगले दिन, डाक्टर ने उस ( बलजिन्दर) की जांच की और एक्स-रे करवाने के लिए कहा। इस पर, बलजिन्दर सिंह ने डाक्टरी सलाह (लामा) से आधार ही अस्पताल से छुट्टी ले ली। शिकायतकर्ता डाक्टर ने बताया कि इसके उपरांत बलजिन्दर सिंह कस्बे के एक प्राईवेट अस्पताल, ‘भिवान’ में दाखि़ल हो गया। इसके बाद बलजिन्दर सिंह ने डाक्टर गोयल के विरुद्ध एस. एम. ओ लुधियाना को शिकायत देकर दोष लगाया कि उसका सिवल अस्पताल जगराओं में सही इलाज नहीं हुआ और उस ( बलजिन्दर) को जानबुझ कर उक्त डाक्टर ने अपने रिश्तेदारों की तरफ से चलाए जा रहे निजी अस्पताल में भेज दिया। प्रवक्ता ने बताया कि 5 सितम्बर, 2023 को ज़िला लुधियाना के गाँव गालिब के निर्भय सिंह और गाँव लीलां के मनजीत सिंह ने ख़ुद को पत्रकार बताते हुये शिकायतकर्ता डाक्टर के पास पहुँच की।

    निर्भय सिंह ने उक्त शिकायतकर्ता डाक्टर को बताया कि बलजिन्दर सिंह को सिवल अस्पताल में उचित देखभाल नहीं मिली और उसे आपने जानबुझ कर एक प्राईवेट अस्पताल में भेजा है। उन्होंने एस. एम. ओ लुधियाना के साथ लिहाज़ होने का डरावा दिया और डाक्टर को भरोसा दिया कि वह 1,40, 000 रुपए रिश्वत लेकर शिकायत का निपटारा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने डाक्टर को धमकाया कि अगर वह यह रकम न दी तो वह उसको झूठे केस में फसा देंगे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि निर्भय सिंह ने डाक्टर से 20,000 रुपए रिश्वत पहले ही ले ली थी। इसके बाद गुरूवार को डाक्टर ने उक्त रिपोर्टर को एक लाख रुपए और देने थे परन्तु डाक्टर ने पैसे की माँग कर रहे उक्त दोषियों के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्ड कर ली।

    विजीलैंस ब्यूरो ने इस सम्बन्ध में बलजिन्दर सिंह, निर्भय सिंह, मनजीत सिंह के विरुद्ध एफआईआर नंबर 23, तारीख़ 21- 09- 2023 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7-ए और भारतीय दंड संहित की धाराओं 420 और 120-बी के अंतर्गत रेंज लुधियाना में केस दर्ज कर लिया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इसके बाद ख़ुद को पत्रकार बताने का दावा करने वाले निर्भय सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता डाक्टर गोयल से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोषी को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा। बाकी मुलजिमों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • आज का राशिफल,22 सिंतबर 2023

    आज का राशिफल,22 सिंतबर 2023

    मेष राशिः आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे अच्छा धन लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है, वे अपने दोस्तों को पार्टी देंगे। किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जो आपके काम आएगी। किसी शांत जगह पर थोड़ा समय बिताएंगे। बिल्डर्स को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, कॉन्टैक्ट साइन करने से पहले इसे एक बार ध्यान से पढ़ लें। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सिविल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश खत्म होगी, अच्छी जॉब का ऑफर आएगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। आप फिजूल के खर्च पर नियंत्रण लगाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।  

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कोई नया काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। प्राइवेट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। आप ऑनलाइन योग ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सलाह से किसी को फ़ायदा होगा। आपके फ़ालतू के खर्च कम होंगे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आप खुद में पॉजिटिव महसूस करेंगे, आपके स्वभाव में लचीलापन होगा और दूसरों की बात को भी अहमियत देंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  

    कर्क राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे।  आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे और नए काम को करने के लिए आपको साहस मिलेगा। अगर आप किसी बात से काफी दिनों से परेशान हैं तो आप प्रिय मित्र से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं आपकी बात को अहमियत मिलेगी। 

    सिंह राशिः आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई सभा आयोजित करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। आपका धार्मिक कामों में मन लगेगा किसी मंदिर भी जा सकते हैं। कई दिनों से चल रही कोई उलझन आज समाप्त हो जाएगी। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। 

    कन्या राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई बिजनेस डील फाइनल होने से आप रिलैक्स फील करेंगे। आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बनाएंगे। लाइब्रेरियन की सैलरी में इंक्रीमेंट होने के योग हैं। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आपका पॉजिटिव व्यवहार आज किसी काम को पूरा कराने में मददगार साबित होगा।

    तुला राशिः आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। आप दिन की शुरुआत योगा अभ्यास से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, अपनी मेहनत जारी रखें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए आप कोई नई  स्किल सीखने का मन बनाएंगे। किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में रिसर्च करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगाएंगे, ये मेहनत आपको भविष्य में नई ऊंचाईयों तक ले जाएगी। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। विद्यार्थी आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कुछ नया भी सीखेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। जीवनसाथी को अच्छी सफलता मिलेगी। 

    धनु राशिः आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आप कोई व्यापारिक निर्णय ले रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले लें।  आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। शाम के समय परिवार के साथसुहाने मौसम का लुत्फ उठाएंगे।  

    मकर राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। काम के प्रति  आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें, जो भी करें सोच समझ कर करें। अपनी रूटीन में योग अभ्यास की आदत डालें। इस राशि के लेखकों की कोई किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आएगी। बाहर का ऑयली खाना ऑवाइड करना अच्छा रहेगा। अपने जीवन की नए सिरे से शुरुआत करेंगे। आपके व्यापार की गति में बढ़ोतरी होगी। 

    कुंभ राशिः आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करना अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट पिछले दिनों के छूटे सिलेबस को आज पूरा करेंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफोर्म के लिए अवार्ड मिल सकता है। महिलाएं आज काम काज में व्यस्त रहेंगी। खुद पर कॉन्फिडेंस रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होगी। 

    मीन राशिः आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप सभी चुनौतियों को दरकिनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपको अचानक से कहीं बुलाया जाएगा, यह बुलावा आपके बिजनेस से सम्बंधित हो सकता है। किसी फैसले में आपकी राय कारगर साबित होगी। जीवनसाथी की सहायता से आपको किसी काम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। 

  • पंजाब : बिल माफी के लिए हेराफेरी मामले में 22 मीटर रीडर, सर्कल जोनल मैनेजर बर्खास्त

    पंजाब : बिल माफी के लिए हेराफेरी मामले में 22 मीटर रीडर, सर्कल जोनल मैनेजर बर्खास्त

    जालंधर में एक घरेलू मीटर के खाते में भी पाई गई कमी

    पटियाला: पंजाब में मीटर रीडिंग गलत दिखाकर 600 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पावरकॉम ने 22 मीटर रीडर, सर्कल मैनेजर और एक जोनल मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। मीटर रीडरों में 2 लुधियाना और बाकी जालंधर के हैं। पावरकॉम के एनफोर्समेंट विंग ने लुधियाना और जालंधर सर्किल के आउटसोर्स मीटर रीडरों की कारगुजारी की जांच की थी। जिसमें यह गड़बड़ियां पकड़ी गई। चीफ इंजीनियर इनफोर्समेंट पटियाला के इंजीनियर हीरा लाल गोयल ने बताया कि लुधियाना के आठ नंबर स्क्वैड के केंद्रीय जोन, लुधियाना चार नंबर सर्किल की चेकिंग अप्रैल 2022 से लेकर जुलाई 2023 तक का रिकार्ड चेक किया था। 

    जिसमें इनकी तरफ से मीटर रीडिंग छुपाने, गलत रीडिंग रिकॉर्ड करने समेत कई गड़बड़ियां मिली हैं। पटियाला हेड आफिस द्वारा जारी बयान के अनुसार जालंधर में एक घरेलू खाता नंबर 3001379219 की मीटर रीडिंग चेक की तो 15912 रीडिंग पाई गई जबकि कंपनी के रिकार्ड में नवजीत द्वारा दर्ज रीडिंग 15821 थी। इसी तरह एक अन्य घरेलू खाता नंबर 3001379262 चेक किया गया, जिसकी रीडिंग 2417 थी लेकिन कंपनी रिकार्ड में यह 2315 दर्ज थी। 

    वहीं रीडर बोबी शर्मा द्वारा घरेलू खपतकार 3001384136 की रीडिंग 37707 थी लेकिन इसे 37642 दर्ज किया हुआ था। दोनों रीडरों की रिकार्ड में 61, 102 व 65 यूनिट का हेरफेर किया हुआ था। इस हेरफेर का मकसद था कि खपतकारों को 600 यूनिट के माफी वाले दायरे में लाया जा सके। इन दोनों रीडरों नवजीत सिंह और बॉबी शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए खपतकारों को असल बिल जारी किया जा चुका है। खपतकारों से असल बिल के तौर पर 57,678 रूपए विभाग ने वसूल कर लिया है।

  • जालंधरः  हादसे का शिकार हुई सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः  हादसे का शिकार हुई सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सुपरफास्ट ट्रेन चंडीगढ़ अमृतसर के हादसे का शिकार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फगवाड़ा के पास अचानक रेलवे ट्रैक पर जानवर आ गई। जानवर के टकराने से ट्रेन की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन काफी समय तक जालंधर रेलवे स्टेशन पर काफी समय तक रुकी रही। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रेलवे कर्मी ने बताया कि ट्रेन के आगे कोई जानवर आ गया था, जिसके कारण ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे कर्मी ने कहा कि उन्होंने हादसे में शिकार हुए ट्रेन के डिब्बे को रिपेयर कर दिया है। रिपेयरिंग के बाद ट्रेन को जालंधर रेलवे स्टेशन से दोबारा अमृतसर के लिए रवाना कर दिया गया।

  • ऊना को नशा मुक्त बनाने में औद्योगिक इकाइयों की अहम भूमिका  – राघव शर्मा

    ऊना को नशा मुक्त बनाने में औद्योगिक इकाइयों की अहम भूमिका  – राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : समाज के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले औद्योगिक संस्थान सामाजिक क्षेत्र में भी आगे बढ़कर एक नई शुरुआत करें। यह आह्वान जिलाधीश ऊना राघव  शर्मा ने  राजीव गांधी सुविधा सेंटर में हरौली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया। नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत वर्कप्लेस इंटरवेंशन के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसी राघव शर्मा ने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत समाज के हर वर्गों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है जिसमें उद्योगों की भी बड़ी अहम भूमिका है। वर्तमान में जिला ऊना  में 20000 से अधिक लोग विभिन्न उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। आवश्यकता है कि इन 20000 लोगों के परिवारों को भी नशा मुक्त ऊना  अभियान से जोड़ा जाए और जिला  को नशा मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाए। उन्होंने इस मौके पर मौजूद संगठन के प्रतिनिधियों से कहा कि वर्कप्लेस इंटरवेंशन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश देकर न केवल औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्माण होगा साथ ही  यहां कार्य कर रही औद्योगिक इकाइयों के कार्य क्षमता में भी सुधार होगा। नशा मुक्त औद्योगिक स्थल बनाने से न केवल उद्योग की कार्यक्षमता बढ़ेगी साथ ही उसमें कार्य कर रहे कर्मचारियों व उनके परिवार की आर्थिक व मानसिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। विशेष कर कार्य स्थल में दुर्घटना, चोरी सहित अन्य कई समस्याओं का समाधान वर्कप्लेस इंटरवेंशन के माध्यम से मिल सकता है।
    नशा मुक्त ऊना अभियान ने इस कड़ी में पहल करते हुए सभी औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से सभी औद्योगिक इकाइयों को हर संभव  सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष राजेश कौशल ने डीसी राघव शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयां नशा मुक्त  ऊना  अभियान जैसे सामाजिक अभियान को गति देने व मजबूती प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे। सभी औद्योगिक इकाईयों को नशा मुक्त बनाने की दिशा में संगठन के माध्यम से जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। उद्योग विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अंशुल धीमान ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिलाधीश व एसोसिएशन  के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उद्योग विभाग इस अभियान को पूरी प्राथमिकता के आधार पर जिला में लागू कर रहा है। इस कड़ी में सभी औद्योगिक इकाइयों में  नशा मुक्त  ऊना अभियान की हेल्पलाइन के नंबर सहित विभिन्न जागरूकता संदेश लगाए जाएंगे। साथ ही सभी कार्य स्थलों पर विभिन्न जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी टीम के निदेशक विजय कुमार ने वर्कप्लेस इंटरवेंशन कार्यक्रम को लागू करने संबंधित जानकारी प्रदान की ।  इस कार्यक्रम में जिला की विभिन्न इकाइयों के प्रबंधकों सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित नशा मुक्त ऊना अभियान के समन्वयक जयेंद्र हीर,सतपाल रनौत ,साहिल कीमत व श्रुति मोजूद रहे।
  • टाहलीवाल में स्थानीय युवक से 5.95 ग्राम चिट्टा पकड़ा 

    टाहलीवाल में स्थानीय युवक से 5.95 ग्राम चिट्टा पकड़ा 

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार पुलिस थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की कार्यवाही के चलते  टाहलीवाल के वार्ड न-5 में एक स्थानीय युवक से 5.95 ग्राम हैरोइन/चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है । आरोपित युवक की पहचान  कुलदीप सिंह(30) उर्फ अंगो पुत्र वार्ड न0-5, नगरपंचायत टाहलीवाल जिला उना के रूप में हुई है । यह युवक पहले भी चिट्टे के आरोप में जेल की हवा खा चुका है । आरोपी लंबे समय से इस धंधे मे संलिप्त है । पुलिस टीम ने आज एक गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप सिंह के घर पर रेड की व रेड के दौरान आरोपित के पास से 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित कुलदीप सिंह के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • अंब में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    अंब में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

    विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन, 12,04,070 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग – विवेक महाजन

    ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल अंब के दिव्यांगजनों हेतू दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से पंचायत समिति हॉल अंब में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम अंब विवेक महाजन ने की।इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ लेकर सम्मानजनक जीवन यापन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
    दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 150 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 109 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 30 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सा के लिए 41 दिव्यांगजनों का निःशुल्क ट्रेनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 12 लाख 4 हज़ार 70 रूपये व्यय करके 170 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं।
  • भदौडी में दो बाईकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत

    भदौडी में दो बाईकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव भदौडी में सुबह करीब 8.15 बजे प्रातः एक दुकान के सामने सड़क पर दो मोटर साइकिलों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर लगने से दोनों मोटर साईकिलों पर सवार चारों व्यक्ति सड़क पर गिर गए । सड़क पर गिरने से एक व्यक्ति के सिर पर काफी चोटें आई तथा अन्य व्यक्तियों को भी चोटें आई है । मोटर साईकिल का संख्या (HP80A-5115) हीरो स्पलैंडर जो पालकवाह से रोडा की ओर जा रहा था  तथा दूसरा मोटर साईकिल संख्या (HP20D-6706)  कांगड से टाहलीवाल की ओर जा रहा था । जिनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुची । दोनो बाईको में सवार घायलों को जिला अस्पताल ऊना ले जाया गया यहां बाद में एक घायल की मृत्यु हो गई । मृतक की पहचान सतनाम (39)पुत्र मदन लाल  निवासी गाँव व डा0 काँगड़ तह0 व थाना हरोली जिला ऊना व घायलों की दर्शन सिंह, अमन कुमार व अभिषेक के रूप में हुई है।