Blog

  • शहर को अव्वल दर्जे पर लाने के लिए निगम कमिश्नर ने पार्षदों और लोगों से की ये ये अपील, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः आज स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चंडीगढ़ के सेक्टर 42 वार्ड न. 24 के पार्षद जसबीर सिंह बंटी द्वारा सार्वजनिक शौचालय और क्म्यूनिटी सेंटर की मुरम्मत और साज सज्जा करवाई गई। जिसका उद्घाटन आज नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मिश्रा ने किया। 


    नगर निगम की कमिश्नर आनंदिता मिश्रा ने बताया कि चंडीगढ़ शहर का रैंक अव्वल दर्जे पर लाने के लिए पार्षदों के साथ साथ वार्डवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। वार्ड के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि वार्ड वासियों की लंबे समय से बदबूऔर शौचालय की समस्या बनी हुई थी जिसका हाल करवाया गया है। यही नहीं हल भी ऐसा करवाया गया की यह शौचालय किसी 5 स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है।

  • चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को दिया बड़ा झटका

    चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को दिया बड़ा झटका

    मुंबई : चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से चल रही उठापटक के बीच बड़ी घोषणा की है। चुनाव आयोग ने कहा कि पार्टी का नाम शिवसेना और प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा। आयोग ने कहा कि बिना किसी चुनाव के पदाधिकारियों के रूप में एक गुट के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से नियुक्त किया गया। इस तरह की पार्टी की संरचना विश्वास को प्रेरित करने में विफल रहती है। राजनीतिक दलों और उनके आचरण पर दूरगामी प्रभाव वाले अपने ऐतिहासिक फैसले में, चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सलाह दी कि वे लोकतांत्रिक लोकाचार और आंतरिक पार्टी लोकतंत्र के सिद्धांतों को प्रतिबिंबित करें और नियमित रूप से अपनी संबंधित वेबसाइटों पर अपनी आंतरिक पार्टी के कामकाज के पहलुओं का खुलासा करें।

    दरअसल, पिछले साल जून में जब एकनाथ शिंदे ने तख्तापलट किया था तो पार्टी में दो गुट उभर आए थे। पार्टी उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के समर्थकों के बीच बंट गई थी। शिंदे गुट की बगावत के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में एकनाथ शिंदे ने सीएम औऱ देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी।

  • केंद्र ने हरविंदर सिंह रिंदा को किया आतंकवादी घोषित, इन दो संगठनों पर लगाया बैन

    केंद्र ने हरविंदर सिंह रिंदा को किया आतंकवादी घोषित, इन दो संगठनों पर लगाया बैन

    नई दिल्लीः आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक शख्स और दो संगठनों को आतंकवादी/आतंकवादी संगठन घोषित कर बैन कर दिया है। गृह मंत्रालय ने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया है। वहीं ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ और जम्मू और ‘कश्मीर गजनवी फोर्स’ जैसे संगठनों को आतंकी संगठन घोषित कर बैन कर दिया है।

    गृह मंत्रालय ने बताया कि हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया गया है। संधू आतंकवादी संगठन ‘बब्बर खालसा’ इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में वह सीमापार एजेंसियों के संरक्षण में पाकिस्तान के लाहौर में है। उसे विशेष रूप से पंजाब में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। इस घोषणा के साथ ही ये अब यूएपीए की चौथी अनुसूची में 54 घोषित आतंकवादी हैं।

    वहीं केन्द्र सरकार ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत आज दो संगठनों को भी आतंकी संगठन घोषित किया है। इनमें ‘खालिस्तान टाइगर फोर्स’ और ‘जम्मू कश्मीर गजनवी फोर्स’ शामिल हैं। एक अधिकारी के मुताबिक खालिस्तान टाइगर फोर्स एक उग्रवादी संगठन है। इसका उद्देश्य पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है। ये भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता है और पंजाब में टारगेटेड हत्याओं सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

    वहीं दूसरी तरफ जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशों, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी और आतंकी हमलों को अंजाम देने में लिप्त पाया गया है। यह लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, तहरीक-उल-मुजाहिदीन, हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी आदि जैसे विभिन्न आतंकवादी संगठनों से अपने सदस्यों की भर्ती करता है। इन दोनों संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित करने के साथ अब अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत कुल 44 घोषित आतंकवादी संगठन हो गए हैं।

  • 4.40 ग्राम चिट्टे सहित 3 युवक काबू 

    4.40 ग्राम चिट्टे सहित 3 युवक काबू 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल गगरेट में पुलिस ने 3 युवकों को 4.40 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है।  पुलिस ने तुरंत प्रभाव से तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गगरेट पुलिस की एक टीम हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की गांव टटेहड़ा के पास चिट्टे को लेकर डील होने वाली है। इस सूचना के आधार पर जब पुलिस ने दबिश दी, तो वहां दो मोटरसाइकिलों पर तीन युवक मिले जो पुलिस टीम को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

     पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ज्वालाजी के रहने वाले युवक अभिषेक की फोन पर चिट्टे को लेकर  बातचीत हुई थी और अभिषेक चिट्टे की डिलीवरी लेने आया था। पुलिस ने गगरेट के रहने वाले सलिल मित्तल व गगन सिंह और अभिषेक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन  धीमान ने बताया कि बताया कि पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के 88 फीट रोड पर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए गैंगस्टरों ने गाड़ी भागने की कोशिश की। लेकिन तंग गलियां होने के कारण उनकी गाड़ी वहां खड़ी गाड़ियों में फंस गई। हालांकि उन्होंने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारकर भगाने की कोशिश भी की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। जिसके बाद में मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए।

    पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गैंगस्टरों का पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। शाम के वक्त पुलिस को गैंगस्टरों के एक वरना कार में घूमने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस से बचते हुए दोनों गैंगस्टर 88 फीट रोड़ की तंग गलियों में पहुंच गए। जहां खड़ी गाड़ियों में कार की टक्कर हो गई।

    पुलिस के साथ हो रही फायरिंग से बचने के लिए गैंगस्टर अपनी कार को गली के बीच में ही छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने भी उनका पैदल पीछा करना शुरू किया। कुछ कदम की दूरी पर ही पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों को पकड़ लिया है। पुलिस ने गैंगस्टरों को पकड़ तलाशी ली तो आरोपियों से 2 पिस्टल बरामद की है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है।

  • शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचेने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र

    शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचेने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते शिक्षण संस्थानों के नज़दीक बिभिन्न प्रकार के तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर पुलिस द्वारा पैनी नज़र रखी जा रही है | इस संबंध मे जानकारी देते हुए उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि तंबाकू प्रतिषेद अधिनियम के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे मे किसी भी दुकानदार द्वारा तंबाकू उत्पाद बेचना निषेदित है | उन्होने कहा कि स्कूल, कॉलेज के 100 मीटर दायरे में गुटखा, सिगरेट बेचने वालों की अब खेर नही होगी, ऐसे लोगो पर पुलिस और प्रशासन मिलकर कड़ी कार्रवाई करेंगे। हरोली उपमंडल के अंदर स्कूल , कॉलेज के आसपास के ऐसे ठिकानों को हटाया जाएगा जो तंबाकू, सिगरेट या अन्य किसी प्रकार के नशीले  पदार्थ का कारोबार करते हैं। 

    इस संबंध मे थाना प्रभारी हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि नशे के खिलाफ  सरकार के द्वारा बहुत ही गम्भीरता से मुहिम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में शिक्षण संस्थानों के समीप दुकान चलाने वालों को निर्देशित किया जा रहा है कि स्कूलों, कॉलेजों के 100 मीटर के अंदर जो भी अवैध रूप से खोखा या दुकान में गुटखा,सिगरेट, या नशीले पदार्थ बेचते हैं वह सुधर जाएं अन्यथा कानून के अनुसार उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी |

    हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में खुली सिगरेट/बीड़ी/प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है व माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाना पुलिस का उत्तरदायित्व है | थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA), जो एक केंद्रीय कानून है, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन लगाने पर भी प्रतिबंध लगाता है।  इसके अलावा 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री को प्रतिबंधित करता है। पुलिस द्वारा निरंतर शिक्षण संस्थानों के समीप दुकानों की चेकिंग की जा रही है व उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है |

  • पंजाबः Subway Resort में चोरों ने की तोड़फोड़, नगदी लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः Subway Resort में चोरों ने की तोड़फोड़, नगदी लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले आए दिन सामने आ रहे है। रोजाना शहर में हो चोरी से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं अब ताजा मामला थाना नंबर 8 के अंतगर्त से सामने आया है। जहां चोर इंटरनेशनल रिजॉर्ट सबवे से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि सबवे पर तड़के 3:20 मिनट पर कुछ बदमाश दरवाजा तोड़ कर दाखिल हुए। उक्त चोर रिजॉर्ट से करीब 62 हजार नकदी और खाने पीने का समान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा कि वारदात को 4 लोगों ने अंजाम दिया है।

    बताया जा रहा है कि लुटेरे करीब आधे घंटे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सबवे जैसे रिजॉर्ट में इस तरह से चोरी होना पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल है। बदमाशों ने लॉकर से नकदी चुराने के साथ-साथ एक बैटरी भी चुरा ली। इस बात का खुलासा तब हुआ जब रिजॉर्ट के अधिकारी कुनाल व कर्मचारी रिजॉर्ट खोलने के आए। इस दौरान वह दंग रह गए। उन्होंने देखा कि अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारियां भी चोरों ने खंगाली हुई थी।

    कैश काउंटर के नीचे करीब 62 हजार की नकदी उन्होंने रखी थी जो आरोपी चुरा कर ले गए। वहीं कुछ खाने का समान भी चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी देते हुए कुनाल ने बताया कि उन्होंने घटना की तुरंत सूचना थाना डिवीजन नंबर 8 को दी। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। चोरों की पहचान के लिए इलाके में अन्य जगहों पर लगे कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं। शहर में हो रही चोरियों से पुलिस की कारगुजारी पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है।

  • बेकाबू कार ने फैक्ट्री के बाहर खड़े 16 दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर

    बेकाबू कार ने फैक्ट्री के बाहर खड़े 16 दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में लालूवाल की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार दीपक फास्टनर प्राइवेट लिमिटेड टाहलीवाल के कर्मचारियों की फैक्टरी के बाहर खड़ी करीब 16 मोटरसाइकिल व स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। कार द्वारा कुचले जाने से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    दीपक फास्टनर के कर्मचारियों व कार चालक में इस बात को लेकर समझौता हुआ कि सभी क्षतिग्रस्त हुए दोपहिया वाहनों की कार चालक द्वारा रिपेयर करवाई जाएगी। क्योंकि लोकल होने के कारण सभी लोग एक दूसरे को जानने वाले थे। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस में इस बारे कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले कंग- कहा अधिकारी या नेता के लिप्त पाए जाने पर भी होगी कार्रवाई

    भ्रष्टाचार के खिलाफ बोले कंग- कहा अधिकारी या नेता के लिप्त पाए जाने पर भी होगी कार्रवाई

    चंडीगढ़/प्रवेशः आम आदमी पार्टी(आप) ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या नेता को बख्शा नहीं जाएगा। यहां एक बयान जारी करते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण मान सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए अपनी पार्टी के नेताओं पर भी कार्रवाई की। चाहे हमारे ही मंत्री- विधायक क्यों न हो, भ्रष्टाचार करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

    आप सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने के लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कंग ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने अपने शासन के दौरान भ्रष्टाचार और माफिया को संरक्षण दिया था लेकिन ‘आप’ सरकार इसे कल्चर को खत्म कर रही है। शिअद नेता बिक्रम मजीठिया पर निशाना साधते हुए कंग ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि मजीठिया, जो खुद ड्रग्स तस्करी के मामले का सामना कर रहे हैं, वह भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। उनके पास आप सरकार से सवाल करने का कोई नैतिक आधार नहीं है।

    कंग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस में दरकिनार किए गए बाजवा सिर्फ अपने राजनीतिक करियर को बचाने के लिए सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कंग ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि ऐसा एक भी उदाहरण पेश कर के दिखाएं जहां आपकी सरकार ने अपने मंत्रियों/नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की हो।

  • सेक्टर 16 अस्पताल में खाने की थाली से नॉनवेज मिलने के बाद रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

    सेक्टर 16 अस्पताल में खाने की थाली से नॉनवेज मिलने के बाद रिपोर्ट में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ (अजीत झा): सेक्टर 16 अस्पताल की कैंटीन में 2 स्टूडेंट्स द्वारा खाने की थाली में नॉनवेज मिलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इसकी जांच फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट को मार्क कर दी गई थी और फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट इंस्पेक्टर भरत द्वारा जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट सबमिट करवा दी गई है। रिपोर्ट में कैंटीन को क्लीन चिट दी गई है। वहीं जब कैंटीन के मालिक हरीश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब यह मामला हुआ था उस दौरान उन्हें कैंटीन को लिए हुए 8 दिन हुए थे।

    पहले करीब 40 साल से कैंटीन किसी और के पास थी। अभी तो उन्होंने सामान का सेटअप भी नहीं किया था कि यह मामला हो गया। जबकि उनके कांटेक्ट में नॉन वेज का जिक्र तक नहीं है और कैंटीन में सिर्फ वही बनता है। उन्हें फंसाने कि कोई साजिश कर रहा है। उनकी हेल्थ विभाग से बात चल रही है। जल्द ही जो लोग बाहर से खाना लाकर कैंटीन के अंदर खाते हैं वह बंद कर दिया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल करवाने का काम शुरू कर दिया गया है।