Highlights:
- AI-आधारित निगरानी प्रणाली और उल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी से पंजाब की जेलों को पूरी तरह मोबाइल और क्राइम-फ्री बनाने का लक्ष्य।
- मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने नए जेल और बैरकों के निर्माण से ओवरक्राउडिंग की समस्या सुलझाने की घोषणा की।
- कैदियों के पुनर्वास के लिए स्किल डेवलपमेंट और वोकशनल ट्रेनिंग पर जोर, जिससे जेलों को वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया जाएगा।
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर, 2024: पंजाब सरकार ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए AI आधारित निगरानी प्रणाली और उल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी अपनाने की योजना बनाई है। राज्य के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में जेलों को पूरी तरह क्राइम-फ्री और मोबाइल-फ्री बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़े: दिवाली पर पंजाब सरकार का तोहफा: बैंक के लोन पर दिया बड़ा ऑफर, CM भगवंत मान ने जनता से अधिकतम लाभ उठाने की अपील बैठक में भुल्लर ने कहा कि “आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग न केवल जेल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि अवैध गतिविधियों और मोबाइल फोन के उपयोग पर भी लगाम लगाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एडवांस्ड सर्विलांस सिस्टम की स्थापना में तेजी लाएं।