- पंजाब पुलिस ने Digital Arrest साइबर फ्रॉड में शामिल गैंग का भंडाफोड़ करते हुए असम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- गैंग ने ₹15 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया, जो सात राज्यों में फैली है।
- पीड़ितों को कानून प्रवर्तन एजेंसी का डर दिखाकर ठगा गया, जांच में अंतरराष्ट्रीय लिंक का भी खुलासा।
एनकाउंटर न्यूज़, 19 नवंबर, 2024: पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर फ्रॉड में शामिल अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। इस मामले में असम के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजरुल अली और मिदुल अली के रूप में हुई है, जो असम के कामरूप जिले के निवासी हैं।