Home Government News>Punjab Govt Punjab News: ‘गैंगस्ट्रां ते वार’ अभियान के 141वें दिन 303 गिरफ्तार, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी

Punjab News: ‘गैंगस्ट्रां ते वार’ अभियान के 141वें दिन 303 गिरफ्तार, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी

0
Punjab News: ‘गैंगस्ट्रां ते वार’ अभियान के 141वें दिन 303 गिरफ्तार, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी
चंडीगढ़, 10 जून: पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘गैंगस्ट्रां ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने बुधवार को राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित ठिकानों पर 557 छापेमारी अभियान चलाए। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी 2026 को शुरू किया गया यह अभियान बुधवार को अपने 141वें दिन में प्रवेश कर गया। इस अभियान के तहत जिला पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीमें संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

303 गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारी का आंकड़ा 35,662 पहुंचा

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 141वें दिन की कार्रवाई के दौरान 303 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए गए। अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 35,662 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा पुलिस ने 123 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, जबकि 12 लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अभियान के दौरान 7 घोषित अपराधियों (Proclaimed Offenders) को भी गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से साझा कर सकते हैं।

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत 90 नशा तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान के साथ-साथ पंजाब पुलिस का ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान भी लगातार जारी है। यह अभियान बुधवार को अपने 466वें दिन में पहुंच गया। पुलिस ने आज 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.2 किलोग्राम हेरोइन, 35 किलोग्राम पोस्त, 360 नशीली गोलियां और 2,600 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस के अनुसार पिछले 466 दिनों में अब तक 67,662 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को 12 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित भी किया। पंजाब पुलिस ने कहा कि संगठित अपराध और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here