Blog

  • अगर आपके भी नाखून हो रहे है डैमेज तो अपनाए ये नुस्खा, कुछ दिनों में होंगे चट्टान जैसे मजबूत

    अगर आपके भी नाखून हो रहे है डैमेज तो अपनाए ये नुस्खा, कुछ दिनों में होंगे चट्टान जैसे मजबूत

    हेल्थः लड़कियां अपने नाखूनों का जान से ज्यादा ध्यान रखती है। लेकिन सभी के नाखून परफेक्ट शेप वाले और मजबूत नहीं होते हैं। कई महिलाएं और पुरुष ऐसे भी होते हैं, जिनके नाखून बहुत ही पतले और पीले रंग के दिखने लगते हैं। अब सवाल ये उठता है कि बहुत ही आसानी से टूटने वाले और काले धब्बों वाले नाखूनों की समस्या से पीछा किस तरह छुड़ाया जा सकता है?

    दरअसल, यहां हम आपको नाखूनों के पीला होने की वजह और उनसे बचाव का बेहतरीन तरीका भी बताएंगे। बता दें कि पतले और पूरी तरह से डैमेज नाखूनों की स्थिति भी आजकल के समय में बहुत ही कॉमन हो गई है।

    ​फंगल नेल इन्फेक्शन का मुख्य कारण फंगस को समझा जा सकता है। ये आमतौर पर त्वचा पर पाए जाते हैं, लेकिन नाखूनों में इंफेक्शन कर सकते हैं। बता दें कि ये फंगस गर्म, नम और अंधेरी जगहों पर बढ़ना ज्यादा पसंद करती है। जैसे कि पैर में ये परेशानी हो सकती हैं। मगर इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स को खरीदने या ट्रीटमेंट करवाने की कोई जरूरत नहीं है। आइए अब बचाव के लिए उपाय जान लेते हैं?

    नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
    – ​सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
    – लहसुन – 3-4 कलियां (कुटी हुई)
    – मेथी के दाने – ½ छोटा चम्मच
    – हल्दी – 1 छोटा चम्मच
    – हींग – एक चुटकी

    बनाने की विधि
    – एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें।
    – इसके बाद लहसुन, मेथी, हल्दी और हींग को मिलाकर डाल लें।
    – अब इसे 1-2 मिनट तक भुनने दें
    – अब आपको गैस की आंच बंद कर देनी है और नुस्खे को थोड़ा ठंडा होने दें।

    कैसे करें इस्तेमाल?
    – गर्म तेल को नाखूनों और आसपास की त्वचा पर दिन में दो बार लगाएं।
    – ​ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के लिए हल्के हाथों से मालिश करें।
    – बेहतरीन रिजल्ट्स के लिए 10-15 दिनों तक इस नुस्खे को फॉलो करना है।

    ये क्यों काम करता है?
    – सरसों का तेल – एंटीफंगल और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।
    – लहसुन – नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट की तरह है।
    – मेथी – नाखूनों को मजबूत बनाने का काम करती है।
    – हल्दी – सूजन-रोधी और हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं।
    – हींग – संक्रमण और दर्द को कम करती है।

  • स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने जा रहे 4 Students के साथ हादसा, 1 की मौत

    स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने जा रहे 4 Students के साथ हादसा, 1 की मौत

    जोधपुरः स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने जा रहे 3 छात्रों के साथ दुर्घटना का मामला सामने आया है जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। दरअसल छात्रों की बाइक फिसल गई जिससे सड़क पर गिरे एक छात्र को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 छात्र गंभीर घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह 7 बजे रेजिडेंसी रोड इलाके में हुआ। आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

    एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया कि रातानाडा नेहरू कॉलोनी से 4 बच्चे स्कूल जा रहे थे। चारों एक ही बाइक पर थे। होटल रेडिसन के सामने इनकी बाइक फिसल गई। एक स्टूडेंट पीछे से आ रहे पत्थरों से भरे ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान रातानाडा नेहरू कॉलोनी निवासी लोकेंद्र (12) के रूप में हुई। परिजनों ने एयरपोर्ट थाने में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने ड्राइवर की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सेहत के लिए वरदान है यह Fruit, जानें Expert की राय

    सेहत के लिए वरदान है यह Fruit, जानें Expert की राय

    हेल्थः पुराने जमाने से पपीते को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अक्सर पपीते को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। अगर आप हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट एक कटोरी पपीता खाना शुरू कर देते हैं, तो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ मिल सकता है। आप पोषक तत्वों से भरपूर पपीता खाकर अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं।

    पपीते को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पपीते में फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज नियम से पपीता खाना शुरू कर देना चाहिए। कब्ज से राहत पाने के लिए भी पपीते को डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

    पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। पपीता आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीते को दिल की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

    पपीते में पाए जाने वाले तत्व न केवल पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाते हैं बल्कि आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इस फल का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।

  • सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से दबे 2 बच्चे, 1 की मौत

    सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से दबे 2 बच्चे, 1 की मौत

    उदयपुरः जिले में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां, सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक बच्ची घायल हो गई। स्कूल की बिल्डिंग जर्जर होने के कारण इसका निर्माण चल रहा था। दोनों बच्चियां स्कूल के पास बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से बच्ची की जान चली गई। मामला आदिवासी बहुल क्षेत्र कोटड़ा में पाथर पाड़ी गांव का बताया जा रहा है।

    वहीं बच्ची की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से निर्माणाधीन छज्जा गिरा। सूचना पर कोटड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इधर, बूंदी के एक प्राइवेट स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान फॉल्स सीलिंग गिरने से 5 स्टूडेंट घायल हो गए। स्कूल प्रशासन ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। घटना में ट्विंकल (13) पुत्री विजेंद्र सोनी, अधीरा (06) पुत्री आदेश, सृष्टि (10) पुत्री विपुल, विनय (10) पुत्र अदिश और इतिशा (11) पुत्री अनुभव दाधीच घायल हुए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • नसों में चिपके Cholesterol को निकालेगा यह कश्मीरी लहसुन, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

    नसों में चिपके Cholesterol को निकालेगा यह कश्मीरी लहसुन, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

    हेल्थः खराब खान पान की वजह से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। इन दिनों लोग जंक फ़ूड और डिब्बाबंद खाद पदार्थ का सेवन बहुत ज़्यादा करने लगे हैं। इनमें अनहेल्दी फैट्स बहुत ज़्यादा होते हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। इस वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में नसों में चिपके गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए आप कश्मीरी लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर यह लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

    कश्मीरी लहसुन शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए जाना जाता है। यह शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है। अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन का सेवन करने वाले रोगियों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स 20% तक कम होते हैं। दूसरा, यह रक्त के घनत्व को कम करके प्लाक और थक्कों के निर्माण को रोकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने वाले रोगियों में हानिकारक रक्त के थक्कों का खतरा 83% कम होता है।

    कैसे करें इस्तेमाल?
    सुबह खाली पेट कश्मीरी लहसुन का सेवन करें। एक गिलास गुनगुना पानी पैन और लहसुन की 2 कलियां छील लें और फिर उसे चबाकर खाएं और फिर यह गुनगुना पानी पिएं।

    इन समस्याओं में भी है फायदेमंद:
    – सर्दी-खांसी का इलाज: नियमित रूप से सेवन करने पर यह सर्दी-खांसी होने के जोखिम को 50% से भी ज़्यादा कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक यौगिक सर्दी-खांसी को कम करने में मदद करते हैं।
    – मधुमेह से लड़ता है: नियमित रूप से कश्मीरी लहसुन की 2-3 कलियां खाने से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन बी और थायमिन के साथ एलिसिन की उपस्थिति अग्न्याशय को शरीर में इंसुलिन बनाने के लिए प्रेरित करती है।
    – हाई ब्लड प्रेशर में है फायदेमंद: हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में, यह लहसुन मांसपेशियों को आराम पहुँचाता है और इस प्रकार रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद करता है।

  • Punjab News: मंत्रियों ने ली परेड की सलामी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: मंत्रियों ने ली परेड की सलामी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    मोगा/फिरोजपुर/बठिंडाः मोगा में स्वतंत्रता दिवस को मानने के लिए प्रशासन की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। मोगा की दाना मंडी में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके उन्होंने मोगा वासियों के नाम एक संदेश भी दिया और देश को आजाद कराने वाले उन शहीदों को याद किया, जिन्होंने अपनी कुर्बानियां देकर हमें अंग्रेजों से आजाद करवाया। इस मौके जिला मोगा के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान भी किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रोग्राम पेश किए। चारों ओर देश भक्ति का संगीत गूंज रहा था।


    फिरोजपुर में स्वतंत्रता दिवस पर, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी स्थल पर पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के जयघोष लगाए। कैंट स्टेडियम में, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष ने तिरंगा झंडा फहराया और इस अवसर पर कुलतार संधवां ने परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

    वही कुलतार संधवां ने शहीद स्थल पर कहा कि देश को आजादी उन महान शहीदों की बदौलत मिली जिन्होंने बलिदान दिया। संधवां ने कहा कि उस समय पंजाब और बंगाल के लाखों लोगों ने बलिदान दिया था। अंग्रेजों ने हमें विभाजित किया। यही आजादी हमें वोट देने का अधिकार देती है। कुलतार संधवां ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी वोट को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अगर कोई गड़बड़ी हुई है तो केंद्रीय चुनाव आयोग को आगे आकर जवाब देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए।

    बठिंडा के खेल स्टेडियम में जल संसाधन मंत्री वरिंदर कुमार गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। उन्होंने इस दौरान पंजाब और बठिंडा के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने परेड और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने “नशे मुक्ति के लिए युद्ध” गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

  • जिम छोड़ने के बाद इस वजह से बढ़ता है Weight, जानें Scientific कारण

    जिम छोड़ने के बाद इस वजह से बढ़ता है Weight, जानें Scientific कारण

    सेहत: जिम जाना ज्यादातर लोगों की डेली रुटीन में शामिल है। जिम जाकर घंटों पसीना बहाकर सभी अपनी बॉडी को फिट रखते हैं पर जिम छोड़ देने के बाद कुछ लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ने लग जाता है। इसका कारण है कैलोरी का कम बर्न होना और मेटाबॉल्जिम का स्लो हो जाना। जब आप एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं तो शरीर कम कैलोरी बर्न करता है। यदि खाने-पीने की आदतें वही रहती है तो बची हुई कैलोरी फैट के तौर पर शरीर में जमा होने लग जाती है। इसके अलावा मसल्स कम होने के कारण भी वजन बढ़ने लग जाता है क्योंकि मसल्स आराम की हालात में भी शरीर से कैलोरी बर्न करने लगते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें को जिम छोड़ते ही तुरंत कोई मोटा नहीं होता परंतु यह वजन बढ़ने का कारण जरुर बन सकता है। जब आप रेगुलर वर्कआउट करते हैं तो आप बहुत सारी कैलोरी बर्न करते हैं। वहीं दूसरी ओर जब आप जिम छोड़ देते हैं और कोई दूसरी फिजिकल एक्टिविटी भी नहीं करते हैं और खाने-पीने की आदतें नहीं बदलते हैं तो आप उतनी ही कैलोरी लेते हैं लेकिन बर्न कम करते हैं जिससे वजन धीरे-धीरे बढ़ने लग जाता है। जिम छोड़ने के बाद वजन बढ़ने का एक कारण खाने के प्रति लापरवाही भी है। लोग फिटनेस पर पहले की तरह ही ध्यान नहीं देते और जंक फूड और मीठा खाना शुरु कर देते हैं। जिम छोड़ने के बाद वजन कितने दिन में बढ़ता है यह असल में पर्सन टू पर्सन पर निर्भर करता है। कुछ लोगों का कुछ हफ्तों में फर्क महसूस हो सकता है वहीं कुछ लोगों का महीनों तक ज्यादा बदलाव नहीं दिखता।

    जिम छोड़ने के बाद इस तरह रहें फिट

    यदि आपने जिम जाना छोड़ ही दिया है तो पहले की अपेक्षा कैलोरी कम ही लें। न्यूट्रिशन से भरपूर खाना लें, प्रोसेस्ड फूड, चीनी और हाई कैलोरी ड्रिंक लेने से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं अच्छी नींद लें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। जिम न जाने पर भी खुद को एक्टिव ही रखें। इसके लिए जितना हो सके उतना चले। घर पर कोई एक्सरसाइज करें चाहें तो रनिंग या फिर साइकिलिंग आप कर सकते हैं।
  • पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में 3 के पैरों में लगी गोली

    पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में 3 के पैरों में लगी गोली

    प्रयागराजः 5 लाख रुपए की लूट मामले में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों और से फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में 3 बदमाशों के पैर में गोली लगी। जख्मी हालत में तीनों को आधी रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दो बदमाश मौके से गिरफ्तार हो गए। बदमाशों के पास से लूट के 4.50 लाख रुपए, पांच तमंचे, दो बाइक बरामद हुई है।

    मुठभेड़ फाफामऊ के बेला कछार इलाके में हुई। बदमाशों से मुठभेड़ की खबर पाकर डीसीपी गंगा नगर कुलदीप गुणावत भी पहुंच गए। मुठभेड़ एसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में हुई। लूट के बाद से ही पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थीं। बदमाश उसी इलाके में छिपे हुए थे। गुरुवार रात पुलिस ने छापेमारी शुरू की तो बदमाश मौका पाकर भागने लगे। पुलिस ने पहले से घेराबंदी की हुई थी। आमना सामना होने पर पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में बदमाश फैज, अल्तमस और आलीशान को गोली लगी। तीनों को अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया। तीनों रूदापुर गांव के रहने वाले हैं।

  • Punjab News: सस्ता हुआ सबसे महंगा Toll Plaza, अब लगेंगे सिर्फ 15 रुपए, देखें वीडियो

    Punjab News: सस्ता हुआ सबसे महंगा Toll Plaza, अब लगेंगे सिर्फ 15 रुपए, देखें वीडियो

    लुधियानाः 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का दिन मना रहा है, उसी दिन भारत सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की तरफ से एक उपहार भी दिया गया है जो भारतवासियों को मिला है। जो भी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा हैं, वहां आप केवल 15 रुपये देकर गुजर सकते हैं। इसके लिए एक पास है, जिसकी कीमत 3000 रुपए है। यह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग योजना का एक ऐप है जिससे आप अपनी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 3000 रुपये देकर 200 बार आप टोल पार कर सकते हैं। यह सुविधा लोगों को देर रात तक उपलब्ध करवाई गई है।

    लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि जो भी लोग यहां से गुजर रहे हैं, उन्हें भारत सरकार की इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। हर गाड़ी को आज देर शाम तक एक-एक पंपलेट दिया जाएगा, फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे। भारत सरकार की इस योजना के बारे में जितना संभव हो हम जागरूक करेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि इस योजना का जो लाभ है, वह बड़े पैमाने पर लोगों को मिलेगा। पहले लोग एक बार गुजरने के लिए 350 रुपये देते थे, अब वे केवल 15 रुपये देकर टोल पार कर सकते हैं।

    यह सुविधा केवल घरेलू वाहनों पर लागू होगी, यह वाणिज्यिक वाहनों पर लागू नहीं होगी। बस, ट्रक और अन्य वाणिज्यिक वाहनों पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर यह भी बताना जरूरी है कि यदि आप इस योजना का लाभ लेते हैं और अपनी गाड़ी बेच देते हैं, तो यह योजना ट्रांसफर योग्य नहीं होगी। यह योजना केवल उस गाड़ी पर और उस समय तक लागू रहेगी जब तक आपके पैसे पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो जाते।

  • Punjab News: Hostel के कमरे में फंदे से लटकी मिली Nurse, पुलिस जांच में जुटी

    Punjab News: Hostel के कमरे में फंदे से लटकी मिली Nurse, पुलिस जांच में जुटी

    मोहालीः एक निजी अस्पताल में नर्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। नर्स ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह रोपड़ की रहने वाली थी। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, सपना (25) निवासी रोपड़ पिछले कुछ समय से मोहाली के सेक्टर 68 स्थित एक नामी अस्पताल में कार्यरत थी। आज उसने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जब सपना अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो अस्पताल और स्टाफ ने उसे फोन किया, लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया, तो अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। इसके बाद, प्रबंधन ने हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को भेजा।

    गार्ड ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके बाद वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो सपना फंदे से झूल रही थी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया और अस्पताल स्टाफ को भी मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। उसका शरीर नीला पड़ गया था। इस दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।