Blog
-

Shatabdi Express में Bomb की सूचना से मची अफरा-तफरी
अंबाला: अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह बम होने की सूचना मिली है। इसके बाद ट्रेन को अंबाला कैंट स्टेशन पर रोक दिया गया है। हाल ही में सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो संदेश में 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करने की धमकी दी थी। ऐसे में ट्रेन को रोक कर अंबाला पुलिस बम निरोधक दस्ता, आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन की तलाशी ली है। ट्रेन सुबह 4:55 बजे अमृतसर से निकली थी और तय समय 8:31 बजे अंबाला में पहुंची। इस दौरान बम की सूचना मिली और यात्रियों को सही समय पर सुरक्षित बाहर निकाला गया। -

पंजाब के राज्यपाल का अहम ऐलान, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
चंडीगढ़: पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में स्कूल के छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है। वहीं पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
Read in English:
Chandigarh Students to Get Four-Day Weekend as Schools Shut on August 18
इस फैसले के अंतगर्त चंडीगढ़ के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे हालांकि प्रशासन की ओर से छुट्टी के कारण के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। गर्वनर ने कहा है कि यह फैसला छात्रों की सुविधा और स्कूलों के कामकाज को ध्यान में देखते हुए लिया गया है।
-

Punjab News: शहीद की याद में इलाके के लोगों ने निकाला झंडा मार्च
गुरदासपुरः आज जहां पूरा देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, वहीं गुरदासपुर के जोगोवाला जट्टां गांव के निवासियों ने अपने गांव के सूर्य चक्र विजेता गुरतेज सिंह की शहादत को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया, जो 4 आतंकवादियों को मार गिराने के बाद शहीद हो गए थे। इस अवसर पर, ग्रामीणों ने शहीद की याद में पूरे गांव में तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय और बंदे मातरम के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरिंदर सिंह धालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अमरिंदर सिंह धालीवाल के भाई गुरजीत सिंह और शहीद के गांव जमाती निवासी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि 2023 में जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवान गुरतेज सिंह ने अपनी शहादत से पहले चार पाकिस्तानी आतंकवादियों को बहादुरी से मार गिराया था। उनकी वीरता के कारण, उन्हें शहादत के बाद भारत सरकार द्वारा शोरिया चक्र से सम्मानित किया गया। पूरे गांव को इस शहीद की शहादत पर गर्व है और पूरे गांव के युवा गुरतेज सिंह की शहादत से प्रेरणा लेकर सेना में भर्ती होते हैं।
-

Jalandhar News: कांग्रेस ने भाजपा खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
जालंधर (ENS): कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद, अब पूरे देश में कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में जालंधर में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मार्च में कांग्रेस नेता प्रगट सिंह सहित विभिन्न कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का खुलासा कर बीजेपी के मंसूबों को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ईवीएम को लाने का मकसद बिल्कुल अलग था, लेकिन भाजपा ने इसके लूप हॉल का फायदा उठाकर इसका गलत प्रयोग किया गया है जिसके चलते आज आधा देश इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरा है।
आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भी वोट चोरी में बीजेपी का पूरा साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वोट चोरी हुई है और यह सब बीजेपी ने करवाया है। आज देश में जो माहौल बना है, वह भाजपा की वजह से है।
-

किश्तवाड़ त्रासदी में 69 लापता, 46 लोगों की गई जान
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मौत अब तक 46 लोगों की जान जाने की पुष्टि हो गई है। गुरुवार दोपहर करीब 12:25 बजे हुए इस प्राकृतिक त्रासदी ने कई लोगों के घर बर्बाद किए। जिन लोगों की मौत हुई उसमें दो CISF के जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा 69 लोग अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। इनको लेकर उनके परिजनों और बच्चों में किसी अनहोनी को लेकर बैचेनी भी है। इस घटना को जिन्होंने देखा उन्होंने बताया है कि – 10 लाशें हमने खुद निकाली जो भाग गए वो बच गए जो नया घर बनाया था वो नाले के साथ बह गया। बच्चे बेघर हो गए आंखों से बहता आंसू और मलबों में अपनों और सपनों को ढूंढते हुए ये वो लोग हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद मौत के मंजर को अपनी नजरों के सामने देखा है। लोगों का कहना है कि जो उन्होंने देखा वो जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक महिला ने बताया कि – मैं घर पर थी मैं दौड़कर भागी जो भाग गए वो बच गए मेरी जेठानी ने मुझे किचन से बाहर निकाला उसे बहुत चोट लगी है हमारा पुराना घर सुरक्षित है लेकिन जो नया बनाया था वो नाले के साथ ही बह गया है। एक पीड़िता ने कहा कि – हम कुछ खा रहे थे तभी अचानक कुछ लोग चिल्लाए भागो भागो फिर समझ नहीं आया कि किस ओर भागें नाले की तरफ या किस और हम पूरे परिवार के साथ गए थे मेरे साथ बहन, भाभी और उनका परिवार भी था वो सुरक्षित है। मेरा बेटा थोड़ा नीचे चल गया और फिर कूड़े में फंस गया। उसे बाहर निकलने में आधा घंटा लग गया। बादल जब फटा उस समय वहां सैंकड़ों लोग थे दुकानें थी लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं मेरा बच्चा अब ठीक है उसे मदद के लिए लाया गया है। एक ने कहा कि – 12:30 के समय बादल थोड़ा-थोड़ा बढ़ रहा था उसी समय बहुत जोर से आवाज आई और मलबा मिट्टी, पेड़ बहकर आए हम जिस ब्रिज पर स्लैब डालने के लिए आए थे उसे तोड़ते हुए मलबा गांव की ओऱ चला गया। एक अन्य ने बताया कि – मंदिर के पास में लंगर लगा हुआ था वहां काफी भीड़ थी कई दुकानें थी उन सबको मलबा अपने साथ में बहाकर ले गया। कई यात्री भी थे वो सब मलबे की चपेट में आ गए जो टूटा हुआ मकान दिख रहा है उसके नीचे से 10 डेड बॉडी हमने निकाली और अभी भी कई मलबे के नीचे दबे हुए हैं। नाले के पास करीब 100-150 आदमी थे सब सैलाब में बह गए। हमने लोगों को आवाज लगाई लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया।बादल फटने से मची थी तबाही
गुरुवार को बादल फटने के कारण 16 रिहायशी मकान, सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, चार पानी की चक्कियां और करीबन 30 मीटर लंबा पुल बहकर खत्म हो गया। दर्जनभर से ज्यादा वाहन बाढ़ की तेज धार में बहकर मलबे में बदल गए। पानी की रफ्तार के कारण एक अस्थायी बाजार, लंगर स्थल और सुरक्षा चौकी को भी पूरी तरह तबाह कर दिया। सूत्रों की मानें तो अब तक रेस्क्यू टीम ने 167 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह देखा जा सकता है कि इस त्रासदी की भयावह तस्वीर दिखा रहे हैं। मलबे और गाद से पूरे गांव को समतल कर दिया है। मकान पत्तों की तरह ढह गए हैं और सड़कें बड़े-बड़े पत्थरों के कारण बंद हो गई है। -

EPFO लाभकारियों के लिए ये Claim लेना हुआ आसान, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई
नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 7 करोड़ से अधिक सदस्यों के हित में एक अहम कदम उठाया है। अब EPFO ने मृत्यु दावों (Death Claim) के निपटान की प्रक्रिया (Settlement Process) को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है। EPFO के एक नए सर्कुलर के मुताबिक अब मृतक सदस्य के नाबालिग बच्चों को PF, पेंशन और बीमा का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। इसके लिए पहले की तरह अभिभावक प्रमाण पत्र (Guardianship Certificate) की आवश्यकता नहीं होगी। पहले मृतक सदस्य के परिवार को पैसा पाने के लिए अदालत से अभिभावक प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया में कई महीने लग जाते थे और आर्थिक परेशानी बढ़ जाती थी। अब EPFO ने इस प्रक्रिया को सरल बना दिया है। EPFO ने इस बारे में 13 अगस्त 2025 को एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है, “इस प्रक्रिया को आसान बनाने और नाबालिग बच्चों को जल्दी भुगतान सुनिश्चित करने के लिए, यह निर्देश दिया जाता है कि यदि नाबालिग बच्चों के बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है तो किसी अलग अभिभावक प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।” EPFO का कहना है कि वे चाहते हैं कि पैसा जल्दी मिले और बच्चों को बिना किसी परेशानी के उनका हक मिल जाए।ये होंगी शर्ते
– नाबालिग बच्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खाते खोलने होंगे। – EPFO का कहना है कि इस बदलाव का मकसद परिवारों को जल्द राहत देना और बच्चों को बिना देरी उनका हक दिलाना है। – भुगतान सीधे उन्हीं खातों में किया जाएगा। – फॉर्म 20 भरकर दावा किया जा सकेगा, जिसे नॉमिनी, कानूनी वारिस या अभिभावक जमा कर सकते हैं। -

Car सवारों ने 8वीं के छात्र का किया अपरहण, हत्या कर सड़क पर फैंका
कानपुरः कार सवारों ने 8वीं के छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर छात्र के शव को कानपुर देहात के शिवली में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। इसमें दिख रहा है कि छात्र जब पानी बतासे का ठेला लेकर जा रहा था तो कार सवारों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे कार के अंदर खींचकर फरार हो गए। छात्र के गले में निशान हैं। पुलिस की दो टीमें गठित की गईं हैं। वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर दो ठेला वालों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामला पनकी थाना क्षेत्र का है।
Read in English:
Class 8 Student Abducted and Killed in Kanpur, Body Found in Shivli
जनकारी देते सजेती के ग्राम गुरैयनपुर निवासी प्रदीप निषाद ने बताया कि वह उसका छोटा भाई कुलदीप निषाद (15) हंस विद्या मंदिर गंगा गंज में पढ़ता था। वह कक्षा आठ का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ मेरा भाई कुलदीप पनकी के कैंब्रिज चौराहे पर पानी के बतासे का ठेला लगाता था। भाई कुलदीप 12 अगस्त की रात कैम्ब्रिज चौराहे के पास से रात लगभग 11 बजे घर के लिए निकला था। मगर वह घर नहीं पहुंचा। उसका ठेला चौराहे से लगभग 500 दूर काशीराम की ओर लावारिश हालात में मिला। उन्होंने पनकी पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को मेरे भाई कुलदीप का शव कानपुर देहात के शिवली में मिला।
भाई प्रदीप ने बताया कि कार सवारों ने अपहरण करने के बाद मेरे भाई की हत्या की है। इसका एक सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कुलदीप ठेला लेकर घर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद एक कार पीछे से आती है। कार ठेले को ओवरटेक करते हुए आगे रुक जाती है। इसके बाद कुछ लोग उसके भाई को खींच कर कार के अंदर डाल कर फरार हो गए। फिर हत्या करके शव को कानपुर देहात के शिवली में फेंक दिया। शिवली थाने की पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
-

Punjab News: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई कार, नौजवान की मौत
लुधियानाः जगराओं में चौकीमान के पास सिधवां कलां गांव के नजदीक बीती देर एक सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार ने ट्रक को ओवरटेक करते वक्त संतुलन खो दिया जिससे कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने कार से युवक को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान की गई। जिसके बाद उसके परिजनों को संपर्क किया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, जगराओं के गीता कॉलोनी निवासी पाली (24) शेयर मार्किट में ट्रेडिंग का काम करता था। वह गुरुवार को किसी काम से लुधियाना गया था। रात को जब वह अपनी आई-20 कार में लुधियाना से जगराओं लौट रहा था तो चौकीमान के पास सिधवां कलां गांव के नजदीक आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान उसकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पाली को लोगों ने तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

भयानक हादसा : Car से ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत
राजनांदगांवः जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास ट्रक से भिड़ गई। हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना बागनदी थाना इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश पासिंग की कार में 7 लोग सवार थे। सभी इंदौर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर जा रहे थे। कार तेज रफ्तार में थी। अचानक ब्रेक लगाने पर कार बेकाबू होकर दूसरी दिशा में मुड़ गई, जिससे सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए। 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
-

क्या Bigg Boss 19 में नजर आएंगे ‘Naagin’ फेम Sharad Malhotra, एक्टर ने खुद तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड: बिग-बॉस 19 को लेकर कई तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा शुरु हो चुकी है। इसी में एक नाम ‘नागिन-5’ फेम एक्टर शरद मल्हौत्रा का भी सामने आया है। इन सब अफवाहों पर अब एक्टर ने खुद ही चुप्पी तोड़ी है। अभी तक बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ये शो 24 अगस्त को शुरु होगा। शो का पहला एपिसोड जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा और बाद में इसका एक एपिसोड कलर्स टीवी पर रिलीज होगा। एक मीडिया चैनल के साथ बात करते हुए शरद मल्हौत्रा ने बताया कि – ‘मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे बिग बॉस देखना बहुत पसंद है जब भी कभी मुझे ऐसा लगा कि मेरे फैंस को जानने की जरुरत है कि मैं जा रहा हूं या नहीं तो सबसे पहले मैं उन्हें बताऊंगा लेकिन अभी मैं थोड़ा बिजी हूं मेरे कुछ शूट्स चल रहे हैं। यदि अभी मुझे लगा कि मुझे उस घर का हिस्सा बनना चाहिए तो मैं सबसे पहले आप लोगों को ही बताऊंगा’। बिग बॉस 19 में पार्टिसिपेट करने की खबरों पर भी एक्टर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि – ‘ये सुना था मैंने और मुझे नहीं पता कहां से बज आया और कौन लेकर आता है? यदि मुझे लगा कि मुझे बिग बॉस में जाना चाहिए तो सबसे पहले आप को ही बताऊंगा’।दिव्यांका के साथ दिखने वाले थे शरद
सूत्रों की मानें तो शरद मल्हौत्रा और दिव्यांका त्रिपाठी एक समय में रिलेशनशिप में थे। दोनों को बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच भी किया गया है। वायरल रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों जल्द ही इस खबर पर मुहर भी लग जाएगा हालांकि दिव्यांका ने भी इन सभी खबरों को नकार दिया है कि वे हर साल ऐसी खबरें फैलाते हैं।