Blog

  • Metro Train की छत पर दिखीं आग की लपटें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    Metro Train की छत पर दिखीं आग की लपटें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में आग लगने की घटना सामने आई है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की छत पर आग की लपटे निकलती हुई दिखाई दीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि मेट्रो के पैंटोग्राफ में आग लग गई। घटना के समय ट्रेन रुकी हुई थी। आग लगने के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री घटना का वीडियो बनाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रो के इंजीनियरों ने आग को बुझाकर पेंटोग्राफ को बदला। वहीं, कुछ ही समय बाद ट्रेन के ऊपर पेंटोग्राफ में आग लगने का वीडियो वायरल होने लगा।

    आखिर हुआ क्या था?

    ट्रेन के पेंटोग्राफ में आग लगने की घटना की दिल्ली मेट्रो रेल निगम की तरफ से पुष्टि की गई। वायरल वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो ने कहा कि वीडियो के में जिसमें एक ट्रेन की छत से मामूली आग निकलती दिखाई दे रही है। यह स्पष्ट करना है कि यह घटना आज शाम लगभग 6:21 बजे राजीव चौक स्टेशन पर वैशाली की ओर जाने वाली एक ट्रेन से संबंधित है। डीएमआरसी ने आगे कहा कि मौजूदा घटना पेंटोग्राफ फ्लैशिंग का मामला था। ऐसा कभी-कभी ओएचई और पेंटोग्राफ के बीच कुछ बाहरी सामग्री के फंसने के कारण होता है।

    बड़े हादसे का कितना खतरा?

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि इससे यात्रियों को कोई सुरक्षा खतरा या खतरा नहीं होता है। हालांकि, इस मामले में सटीक कारण की आगे जांच की जाएगी। दिल्ली मेट्रो की तरफ से कहा गया कि प्रभावित पेंटोग्राफ को तुरंत सेवा से बाहर कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन के बाकी पेंटोग्राफ की जांत के बाद लगभग 5 के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इससे पहले ट्रेन के ऊपर लगी आग के बाद लोगों काफी पैनिक हो गए थे। वहीं, कई यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

    पेंटोग्राफ क्या होता है?

    पेंटोग्राफ एक यंत्र होता है। यह ट्रेन की छत पर लगा होता है। यह ट्रेन को तारों से करंट के जरिए कनेक्ट करता है। इसके जरिये ही ट्रेन के इंजन को बिजली मिलती है। ट्रेन चलते समय पेंट्रोग्राफ की मदद से ही तारों यानी ओवरहेड वायर (OHE) से रगड़कर चलती है। यह पेंटोग्राफ एयर प्रेशर से संचालित होते हैं।

  • Punjab : Farmers ने Government को दी चेतावनी, परिवहन मंत्री के घर का करेंगे घेराव

    Punjab : Farmers ने Government को दी चेतावनी, परिवहन मंत्री के घर का करेंगे घेराव

    अंबाला : पंजाब और हरियाणा के किसान मजदूर मोर्चा और एसकेएम के किसान आंदोलन-2 को सोमवार को 105 दिन हो गए हैं। बढ़ते तापमान के बीच किसान मोर्चे पर डटे हुए हैं। जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती तब तक किसानों ने बॉर्डर पर डटे रहने का ऐलान किया है।

    किसान नेताओं की रिहाई के लिए 28 मई को पंजाब में 16 जगहों पर भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों व नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा। परिवहन मंत्री असीम गोयल के घर का घेराव किया जाएगा। सुबह शंभू बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा की बैठक हुई। इसमें दोनों मंचों ने प्रदेश सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई को लेकर कार्यक्रम पर चर्चा की।

    किसान नेताओं ने कहा कि धरना दोपहर 12 से 4 बजे तक दिया जाएगा, जिसमें मुख्य मांग साथी किसानों की रिहाई रहेगी। उन्होंने भगवंत सरकार को चेतावनी दी कि वह भाजपा की बी टीम न बने और पंजाब में गुंडागर्दी कर लोकतंत्र की हत्या न करे।

  • IPL खत्म होते ही जय शाह का बड़ा ऐलान, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

    IPL खत्म होते ही जय शाह का बड़ा ऐलान, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये

    नई दिल्ली: आईपीएल 2024 सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब जीतने पर केकेआर की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली है। केकेआर की टीम ने आईपीएल का तीसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले केकेआर की टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल 2012 और आईपीएल 2014 का खिताब जीता था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को ‘गुमनाम नायक’ बताते हुए घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल ग्राउंड के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों को लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया कराने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि हमारे सफल टी20 सीजन के गुमनाम नायक ग्राउंड्समैन हैं जिन्होंने कठिन मौसम में भी शानदार पिचें प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए। 10 नियमित आईपीएल ग्राउंड पर काम करने वाले मैदानकर्मियों और क्यूरेटर को 25 लाख रुपये मिलेंगे और तीन एक्स्ट्रा ग्राउंड पर काम करने वालों को 10 लाख रुपये मिलेंगे। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद। 

  • Punjab-Chandigarh समेत 15 जगहों पर NIA की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab-Chandigarh समेत 15 जगहों पर NIA की Raid, 5 आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में कई राज्यों में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर की गई इस छापेमारी में एनआईए की टीम ने इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग और साइबर फ्रॉड से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आरोपी भारतीय युवाओं को रोजगार के झूठे वादे पर विदेश ले जा रहे थे। यहां से युवाओं को ले जाकर मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों की ओर से नियंत्रित और संचालित रैकेट के हिस्से के रूप में गोल्डन ट्रायंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड), लाओस और कंबोडिया सहित अन्य स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटरों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

    विदेश ले जाकर जबरन कराते थे ठगी

    जांच एजेंसी का कहना है कि यहां से युवाओं को धोखे से ले जाकर विदेश में उनसे क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, फर्जी ऐप के जरिये क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर ठगी, हनी ट्रैपिंग और अन्य तरह से साइबर फ्रॉड कराया जा रहा था। टीम ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 15 स्थानों पर छापा मारने के बाद वडोदरा के मनीष हिंगू, गोपालगंज के प्रह्लाद सिंह, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नबियालम रे, गुरुग्राम के बलवंत कटारिया (बॉबी कटारिया) और चंडीगढ़ के सरताज सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों के पास से मिले कई डिवाइस और डॉक्युमेंट्स

    एनआईए और स्थानीय पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से कई डॉक्युमेंट्स, डिजिटल डिवाइस, हैंडराइटिंग रजिस्टर, कई पासपोर्ट और फर्जी विदेशी एंप्लॉइमेंट लेटर सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। एनआईए का कहना है कि अलग-अलग राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पुलिस बलों की ओर से 8 नई एफआईआर भी दर्ज की गई हैं।

    विदेशी तस्करों संग मिलकर अवैध रूप से पार कराते थे सीमा 

    जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से लाओस एसईजेड तक भारतीय युवाओं को अवैध रूप से सीमा पार करने की सुविधा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से सक्रिय तस्करों के साथ कॉर्डिनेट कर रहे थे। एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी एक संगठित तस्करी सिंडिकेट में शामिल थे जो रोजगार के झूठे वादे पर भारतीय युवाओं को लुभाने और विदेशों में तस्करी करने में लगे हुए थे।

  • सिक्को में तौलते समय BSP उम्मीदवार हुई घायल, देखें वीडियो

    सिक्को में तौलते समय BSP उम्मीदवार हुई घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार डॉक्टर रितु सिंह आज गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। हादसा उस समय हुआ, जब ड्डू माजरा में उन्हें सिक्को से तौला जा रहा था। सिक्कों से तौलते समय अचानक ही कांटा टूट गया और रितु सिंह गिर गई। उनके सर पर कांटे का एक भाग लगा। जिससे उनके सर पर गहरी चोट आई। चुनाव प्रचार के दौरान साथ मे मौजूद समर्थको ने उनके सर से खून निकलता देख उसे कपड़े से ढक दिया व उन्हें हॉस्पिटल ले गए।

  • Punjab : सुबह-सुबह एक्टिवा सवार हमलावरों ने Advocate पर चलाई गोलियां,  देखें वीडियो

    Punjab : सुबह-सुबह एक्टिवा सवार हमलावरों ने Advocate पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसर :  एडवोकेट विनीत महाजन पर एक बार फिर हमला हुआ है। तकरीबन सुबह 8 बजे वे अपनी पत्नी के साथ घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा पर 2 अज्ञात आए और चार राउंड फायर कर फरार हो गए। विनीत महजान ने बताया कि सुबह वे गोपाल मंदिर में पूजा कर अपने होटल आशीर्वाद में आया था। उनकी पत्नी भी साथ थी। दोनों ने होटल में भी पूजा की और घर की तरफ निकल पड़े।

    बटाला रोड पर आशीर्वाद होटल के साथ गोपाल मंदिर की तरफ जाने वाली गली से वे गुरज रहे थे। इसी दौरान संत सिंह सुखा सिंह पब्लिक स्कूल के आगे से वे गुजर रहे थे, इसी दौरान एक्टिवा पर आए 2 युवकों ने कार को ओवर टेक कर पिस्टल तान दी।आरोपियों ने 4 फायर उन पर किए। 2 गोलियां कार के शीशे पर लगी हैं, जबकि 2 गोलियां मिस हुई। पुलिस ने चारों खोल बरामद कर लिए हैं।

    विनीत महाजन ने बताया कि उन्हें ये भी नहीं पता कि आरोपियों ने उनका पीछा कब करना शुरू किया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। SHO अनिल कुमार ने बताया कि विनीत महाजन के कुछ पुराने झगड़े हैं। शुरुआती जांच में ये हमला रंजिशन लग रहा है। सभी मामलों की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस ने मौके से 4 खोल बरामद किए हैं। 

  • Jalandhar: विधिपुर फाटक के पास व्यक्ति की मौ +त को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Jalandhar: विधिपुर फाटक के पास व्यक्ति की मौ +त को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: जीटी रोड पर विधिपुर फाटक से 50 मीटर पहले बीते दिन सुबह 10:30 बजे व्यक्ति की मौत को लेकर चौकाना वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, बीते दिन विधिपुर फाटक के पास दो युवक खून से लथपथ हालत में लोगों ने देखे। जिसके बाद घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इनमें से एक की मौत हो चुकी थी और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से दो मोबाइल फोन मिले थे। डेड बॉडी से न तो अंगूठी उतारी गई थी न ही और अन्य चीज। सिर में गहरे जख्म थे।

    जहां वारदात हुई, वहीं पास में बिना नंबर की पंचर एक्टिवा खड़ी थी। एक्टिवा की डिग्गी से आरसी मिली। पता चला कि एक्टिवा 27 अप्रैल को गुलाब देवी रोड से लूटी गई थी। पुलिस ने आसपास लगे एक एजेंसी के कैमरों की जांच की तो तड़के 3 बजकर 38 मिनट पर एक्टिवा के पीछे 6 बाइक वाले बहुत तेजी से जाते दिखे। वे 10 मिनट बाद लौट आए। एक मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा तो वह खोला जा सका। उस फोन के सोशल मीडिया ग्रुप में एक मैसेज था।

    ग्रुप जोमैटो डिलीवरी बॉयज का था। उसमें एक मैसेज था- बबरीक चौक से मोबाइल की लूट हुई है। लुटेरे पीछे लगे थे। किसी तरह जान बचाकर श्री गुरु रविदास चौक तक आया। ग्रुप के मेंबर अलर्ट हो जाएं। बिना नंबर की एक्टिवा पर दो लुटेरे घूम रहे हैं। वहीं मारे गए युवकों पर लूट का अरोप है। बताया जा रहा है कि उसने अपने ग्रुप में अलर्ट का मैसेज कराया और यह संयोग देखिए कि लूटने वाले आरोपियों में से एक मृत मिला और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। संदेह है कि मर्डर के पीछे लूट ही कारण है।

  • शिव भक्तों ने रचा इतिहास, कायम किया नया रिकार्ड 

    शिव भक्तों ने रचा इतिहास, कायम किया नया रिकार्ड 

    उत्तराखंडः इस साल केदारनाथ धाम की यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। केदारनाथ यात्रा के इतिहास में पहली बार 18 दिन में 5 लाख से भी अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। हर रोज़ हजारों भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंच रहे हैं। केदार घाटी से लेकर केदारनाथ तक पूरा रास्ता यात्रियों से भरा हुआ है। इस वर्ष बाबा केदार के दर्शन के लिए उम्मीद से भी ज्यादा भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस साल केदारनाथ में बने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं।    

    प्रशासन की ओर से यात्रियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहइया करई जा रही हैं। यात्रियों के लिए केदार धाम में रहने व खाने की सुविधाएं, शौचालय और बिजली की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा पूरे परिसर के साथ-साथ प्रत्येक हैलीपैड, पैदल मार्ग, यात्रा पड़ावों और हाईवे पर सीसीटीवी कैमरा के जरिये निगरानी की जा रही है।

    बता दें कि केदारनाथ के कपाट 10 मई को खोले गए थे। कपाट के खुलने के बाद पूरा केदारनाथ बम-बम भोले’ और ‘बाबा केदार की जय’ के नारों से गूंज उठा। हर रोज श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे परिसर में डमरू के साथ नृत्य करते दिखाई देते हैं। 

  • Punjab: गर्मी की छुट्टियों के बावजूद खुला प्राईवेट स्कूल, स्टूडेंट ने खोली पोल, देखें वीडियो

    Punjab: गर्मी की छुट्टियों के बावजूद खुला प्राईवेट स्कूल, स्टूडेंट ने खोली पोल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा 21 मई से लागू हो चुकी है। जिसके बाद कई निजी स्कूल अभी भी मनमाने ढंग से स्कूल खोल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर से सामने आया है। दरअसल, अमृतसर के बटाला रोड पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल अभी भी खुला हुआ है और उसमें बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जब यह खबर मीडिया में आई तो मीडिया टीम उक्त स्कूल पहुंची और स्कूल के बाहर मौजूद एक छात्र ने स्कूल की पोल खोलकर रख दी।

    दरअसल, छात्र ने बताया कि वह स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र है और दो दिन पहले ही उनके पेपर खत्म हुए हैं और 1 जून तक स्कूल में आने का आदेश दिया हुआ है। छात्र ने बताया कि 1 जून के बाद ही उनकी छुट्टियां होंगी और जब मीडिया टीम स्कूल पहुंची और स्कूल के टीचर और छात्रों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि स्कूल रोजाना लग रहा है और आज भी 12 बजे तक स्कूल लगेगा।

    दूसरी ओर, इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल की छुट्टियां हो गई हैं, लेकिन स्कूल के छात्रों को स्कूल का होमवर्क दिया जा रहा है। इसलिए छात्रों को स्कूल में बुलाया जा रहा है और छात्र केवल अपना स्कूल का होमवर्क नोट करने के लिए आ रहे है।

    गौरतलब है कि एक तरफ पंजाब सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियों के आदेश दे दिए हैं, लेकिन अभी भी कुछ स्कूल ऐसे हैं जो सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए मनमाने ढंग से स्कूल खोल रहे हैं और बच्चों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रहे हैं। सोचने वाली बात यह है कि सरकार ने 21 मई से स्कूल बंद करने की घोषणा की है और स्कूल प्रशासन ने 28 मई तक बच्चों को होमवर्क क्यों नहीं दिया, यह अब जांच का विषय है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन उक्त स्कूल के खिलाफ क्या एक्शन लेता है।

  • Punjab: बंद फाटक पर कैंटर-ट्रॉले समेत 4 वाहनों की हुई टक्कर

    Punjab: बंद फाटक पर कैंटर-ट्रॉले समेत 4 वाहनों की हुई टक्कर

    बठिंडाः बठिंडा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 7 पर लेहरा थर्मल प्लांट के सामने देर रात रेलवे फाटक बंद होने के कारण एक ट्रॉले समेत 4 खड़ी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे से गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी एक महिला डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई।