Blog

  • Jalandhar: Pub-G Game खेलने से डांटने पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड

    Jalandhar: Pub-G Game खेलने से डांटने पर 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड

    जालंधर, ENS: Pub-G Game से छात्रों के मरने के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मॉडल टाउन में सरकारी स्कूल के पास स्थित घर में शनिवार सुबह Pubg गेम खेलने से रोकने पर 12वीं के छात्र द्वारा सुसाइड करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय करणवीर सिंह पुत्र राम चंद्र के रूप में हुई है। वहीं मामले की पीड़ित राम चंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में सीनियर लाइन मैन आफिसर हैं।

    उनका कहना है कि आज सुबह मोबाइल पर बेटा मोबाइल पर गेम खेल रहा था, जिसके बाद पत्नी ने उसे गेम खेलने से रोकते हुए डांट लगाई। इस मामले के बाद बेटे ने कमरे में जाकर पंखे से लटक गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल‌ चौधरी ने बताया कि मृतक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। जिसके चलते वह स्कूल भी नहीं जा रहा था।

    गर्मियों की छुट्टियां होने के बाद बच्चों का ध्यान गेम में ज्यादा जाने लगा। जिसके चलते देर रात भी बच्चे को मां ने गेम खेलने से माना करने पर डांटा था। वहीं आज सुबह भी गेम खेलने से मां ने बच्चे को मना किया था। जिसके बाद बच्चे ने पंखे से लटक कर खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • Punjab: सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाले में  मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab: सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाले में मिला शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला जिले के अधीन आते गांव मंगियां के 24 वर्षीय फौजी युवक गुरप्रीत सिंह का शव बीती शाम गांव शाहपुर जाजन की साकी नहर में मिला।यह नौजवान सिपाही फौज में भर्ती था ओर छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। इस घटना से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है।

    इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतक के पिता निसान सिंह और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह करीब पांच साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और 11 सिख रेजिमेंट के सिपाही के तौर पर लखनऊ में कार्यरत थे और दो महीने पहले छुट्टी लेकर घर आये थे और उसे 29 जून को अपनी यूनिट में उपस्थित होना था।

    उन्होंने कहा कि 26 जून को वह अपने गांव के एक युवक के साथ किसी काम के लिए बाहर गया था, लेकिन वह 26 जून की शाम तक घर नहीं लौटा और हमने पुलिस को लापता होने की सूचना दी और चौकी धर्मकोट रंधावा में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई और आज गांव के लोगों की मदद से शाहपुर जाजन सक्की नाले से उसक शव पाया गया । परिवार ने बताया कि इस संबंध में सेना के अधिकारियों और थाना डेरा बाबा नानक को सूचित कर दिया गया है।

    पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे थाना डेरा बाबा नानक के सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह और थाना धर्मकोट रंधावा के एएसआई अंग्रेज सिंह ने कहा कि पारिवारिक मैंबरों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं परिवार ने मांग की है कि इस घटना की गहनता से जांच की जाए और न्याय दिया जाए।

  • नशे को लेकर Punjabi मशहूर गायक Gurdas Maan का आया बयान , देखें वीडियो

    नशे को लेकर Punjabi मशहूर गायक Gurdas Maan का आया बयान , देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी के प्रसिद्ध गायक गुरदास मान का नशे को लेकर बयान सामने आया है। गुरदास मान ने वीडियो जारी करते हुए नशे को खत्म करने के लिए लोगों से अपील की है और दोबारा से इसे रंगला पंजाब बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में पंजाबी उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में चल रहा नशे का दौरान पंजाबी युवाओं की जवानी को खत्म कर रहा है।

    जिस पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा मुहिम चलाई गई है। जिसमें सभी पंजाबियों को इस लहर का हिस्सा बनकर योगदान देने की गुरदास मान ने अपील की है। वहीं मान ने नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना भी की।

  • रिश्तेदार के घर Exam देने आई युवती ने फंदा लगा किया सुसाइड

    रिश्तेदार के घर Exam देने आई युवती ने फंदा लगा किया सुसाइड

    राजस्थानः राजस्थान में बहरोड़-कोटपुतली जिले के बहरोड़ कस्बे में शुक्रवार को सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा लगाकर बीएड की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बहरोड़ थाना अधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि भरतपुर जिले के मेनापुरा गांव निवासी 26 वर्षीय नीतू शर्मा परीक्षा देने के लिए बहरोड़ में निकट सम्बन्धी जोगिंदर सिंह जाट के घर आई थी।

    जोगिंदर सिंह जाट ने पुलिस को बताया कि उसके जीजाजी वीरेंद्र सिंह के दोस्त की बहन नीतू उनके यहां बीएड की परीक्षा देने 24 जून आई थी। नीतू के 25 जून से बीएड के पेपर शुरू हुए थे। गुरुवार रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया था।

    सुबह करीब 4 बजे के बाद पिंकी नीतू को जगाने के लिए गई तो नीतू सीढिय़ों की रेलिंग पर चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। नीतू ने प्लास्टिक के पट्टे पर चढक़र फंदा लगाया। बताया जा रहा है कि वह पेपर खराब होने से परेशान थी। सूचना मिलने पर बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: बच्चे को करंट लगने के मामले में FIR दर्ज

    Punjab: बच्चे को करंट लगने के मामले में FIR दर्ज

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में 27 जून को चौड़ी सड़क पर 8 वर्षीय बच्चे दिव्यांशू की करंट लगने से मौत गई। दिव्यांशू घर का सामान लेने के लिए सड़क पर गया था। तभी बिजली के खंभे से उसे झटका लगा। मौके पर ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मामले में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने बच्चे के पिता राकेश कुमार की बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

    पुलिस को जानकारी देते मृतक दिव्यांशू के पिता राकेश ने कहा कि 26 जून को जग्गी रैडीमेड की दुकान के सामने बिजली के पोल पर शार्ट-सर्किट हुआ। पोल में आग लग गई। इस कारण मोहल्ला निवासियों ने पावरकाम में शिकायत भी की लेकिन कोई भी बिजली बोर्ड का कर्मचारी पोल को देखने नहीं आया।

    27 जून को बरसात सुबह से हो रही थी। उनका बेटा दिव्यांशू घर का सामान लेने के लिए जा रहा था तो रास्ते में वह जग्गी रेडीमेड की दुकान के सामने लगे बिजली के पोल से जब गुजरा तो अचानक उसे करंट लग गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। राकेश मुताबिक बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही है कि उन्होंने पोल को ठीक नहीं किया जिस कारण उनके बेटे की मौत हो गई। मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 के ASI जसवंत सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा IPC 304-A के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab: ट्रक और स्कूटर में हुई भयानक टक्कर, स्कूटर चालक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: ट्रक और स्कूटर में हुई भयानक टक्कर, स्कूटर चालक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर के रेड लाइट चौराहे पर ट्रक और स्कूटर के बीच भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में सकूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ। स्कूटर चालक फिरोजपुर कैंट का रहने वाला था।

    वह किसी काम से स्कूटर पर फिरोजपुर शहर गया था, ओर वहां से काम निपटाकर वापस अपने घर फिरोजपुर कैंट जा रहा था, जब सकूटर चालक बत्ती वाले चौक पर पहुंचा तो अचानक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया ओर परिजनों के बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

  • Jalandhar: AAP पार्टी ने CBI और ED को लेकर किया प्रदर्शन, देखें  Live

    Jalandhar: AAP पार्टी ने CBI और ED को लेकर किया प्रदर्शन, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा CBI और ED के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आप पार्टी ने एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अरविंद केजरीवाल को रिहा करने की मांग की। इस दौरान धरना लगाकर बैठे आप नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले मामले में जब कोर्ट से केजरीवाल को राहत मिली तो ईडी की टीम ने हाईकोर्ट का रूख करते हुए कोर्ट से 48 घंटों का समय मांगा। जिसके बाद सीबीआई ने अन्य केस में केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट का रूख करते हुए दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा एजेंसियों द्वारा की जा रही यह कार्रवाई निंदनीय है।

    वहीं धरना स्थल पर पहुंचे सासंद मीत हेयर ने मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को पता था कि अरविंदर केजरीवाल शराब घोटाले के मामले में जेल से रिहा हो रहे है। जिसके बाद अन्य झूठे केस में सीबीआई द्वारा उन्हें दोबारा गिरफ्तार करवाया गया। उन्होंने कहा कि वोटों की ताकत से भाजपा केजरीवाल को हरा नहीं सकी तो अब एजेंसियों की सहायता से उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधान द्वारा पंजाब में भी शराब घोटाले के आरोपों लगाते हुए उनकी जांच करने को कहा। वहीं इस मामले में मीत हेयर ने कहा कि उनकी सरकार के समय में शराब का रेवेन्यू क्यों नहीं बढ़ा जो कि इस बार 4 हजार करोड़ के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। वहीं जालंधर में सीएम के रहने को लेकर मीत हेयर ने कहा कि इससे लोगों को फायदा होगा। वहीं वह जालंधर में बैठकर लोगों की समस्याओं को हल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि विपक्ष इसे गलत नजरिये से क्यों देख रही है।

  • AIIMS परिसर में Lift से गिर रहा पानी, मरीज परेशान, वीडियो आया सामने

    AIIMS परिसर में Lift से गिर रहा पानी, मरीज परेशान, वीडियो आया सामने

    नई दिल्ली: दिल्ली में मानसून की पहली बारिश का असर देश के टॉप अस्पतालों में गिने जाने वाले AIIMS पर भी पड़ा है। देशभर से आने वाले मरीजों का इलाज करने वाला एम्स खुद ही बीमार पड़ गया है। भारी बारिश के बाद दिल्ली AIIMS परिसर की लिफ्ट लॉबी में भी पानी भर गया। दरअसल, कुछ घंटों की बारिश में पानी-पानी हुई दिल्ली में आम लोगों के साथ-साथ मरीज भी परेशान हुए। लगभग सभी प्रमुख अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 50 पर्सेंट तक कम रही। अस्पतालों के अंदर भी पानी जमा हो गया था, बावजूद अधिकतर स्वास्थ्य सेवाएं काम करती रहीं। जो मरीज अस्पताल पहुंचे, उनका इलाज जरूर हुआ। सफदरजंग अस्पताल में औसतन रोज 10 से 12 हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। शुक्रवार को इसकी संख्या 6 हजार के करीब रही।

    अस्पताल प्रशासन का कहना था कि बारिश की वजह कम मरीज अस्पताल पहुंचे। इसी तरह एम्स में भी ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। एम्स के अंदर की सड़कों पर पानी जमा हो गया था। सीएन सेंटर के पास पानी जमा हो गया था। आरएमएल अस्पताल में भी आम दिनों की तुलना में कम मरीज आए। यहां भी अस्पताल परिसर की सड़कों पर पानी जमा था और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। एलएनजेपी अस्पताल में औसतन रोज 7 हजार मरीज आते हैं, जबकि शुक्रवार को केवल 3900 मरीज ही आए। हालांकि, इमरजेंसी में शाम तक 321 मरीज पहुंच चुके थे। अस्पताल प्रशासन का कहना था कि इमरजेंसी पर कोई असर नहीं हुआ, लेकिन ओपीडी पर बारिश का असर काफी देखा गया।

    अस्पताल प्रशासन ने कैंपस में पानी जमा होने के मामले से इनकार करते हुए कहा कि कहीं पर भी ऐसी शिकायत नहीं दिखी। वेस्ट दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में भी ओपीडी में मरीजों की संख्या कम रही। बारिश की वजह से एम्स ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में भी पानी भर गया। इसकी वजह से ट्रॉमा सेंटर के बेसमेंट में बने मॉर्चरी रूम में भी पानी भर गया और यहां के स्टोर रूम में भी पानी जमा हो गया। पानी भर जाने की वजह से पावर सप्लाई बंद करनी पड़ी, ताकि करंट लगने के खतरे को दूर किया जा सके। सूत्रों का कहना है कि यहां पर कई डिपार्टमेंट के स्टोर हैं और पानी की वजह से सामान खराब होने का भी डर है। लगभग एक फीट तक पानी भर गया है और पानी निकालने के लिए पंप लगवाया जा रहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि मेन एम्स में भी कई विभाग जो बेसमेंट में हैं, उसमें पानी भर गया है।

  • Jalandhar: MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी मामले में S-7 बूक डिपो का मालिक नामजद, FIR दर्ज

    Jalandhar: MBD ग्रुप से 2.26 करोड़ की ठगी मामले में S-7 बूक डिपो का मालिक नामजद, FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: मल्होत्रा बुक डिपो (MBD ग्रुप) से करीब 2.26 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अंबाला निवासी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में कहा गया है कि 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई। जिसके बाद आरोपी ने ना तो किताबें मंगवाईं और ना ही बकाया रकम लौटा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी चंडीगढ़ में एस-7 बुक शॉप नाम से बड़ी दुकान चलाता है।

    फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है, जल्द ही पुलिस आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी। पुलिस का कहना है कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी जाएंगी। वहीं हेमंत कक्कड़ के खिलाफ दी गई शिकायत में मल्होत्रा बुक डिपो के ब्रांच मैनेजर गुरचरण सिंह ने बताया कि बीते साल 15 जनवरी को उन्हें हेमंत कक्कड़ ने फोन किया और कहा कि उनका वीआईपी रोड जीरकपुर और चंडीगढ़ सिटी सेंटर पर एस-7 बुक डिपो है।

    उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बिजनेस करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने उनसे किताबें लेनी शुरू कर दीं और समय-समय पर भुगतान भी करते रहे।पिछले साल दिसंबर माह की 7 तारीख को उन्हें 2 करोड़ 26 लाख रुपए की सप्लाई दी गई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किताबें मंगवाईं और न ही बकाया रकम लौटा रहा था। जिसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 में केस दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 महीने की जांच के बाद आरोपी हेमंत कक्कड़ के खिलाफ ये मामला दर्ज हुआ।

  • Punjab: ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

    Punjab: ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

    खन्नाः खन्ना में शुक्रवार की रात करीब पौने 11 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों रेलवे लाइन क्रॉस करके गोलगप्पे खाने जा रहे थे। हादसा ललहेड़ी रोड रेलवे फ्लाईओवर के पास हुआ। मृतक की पहचान 24 वर्षीय करण निवासी नंदी कॉलोनी खन्ना के तौर पर हुई, जबकि गंभीर घायल मां की पहचान कुलविंदर कौर पत्नी रंजीत सिंह के तौर पर हुई है। मृतक युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर नवदीप जस्सल ने गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

    जानकारी अनुसार कुलविंदर कौर कुछ समय से बीमार चल रही थी। गत रात्रि वह एक निजी अस्पताल में ब्लड सैंपल देने अपने बेटे के साथ आई थी। अस्पताल में सैंपल की रिपोर्ट को लेकर स्टाफ ने कुछ समय में देने की बात कही तो मां-बेटा पास में ही रेलवे लाइन क्रॉस कर गोलगप्पे खाने के निकल पड़े। जैसे ही मां बेटा रेलवे लाइन क्रॉस करने लगे तो इतने में दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।