रिश्तेदार के घर Exam देने आई युवती ने फंदा लगा किया सुसाइड

राजस्थानः राजस्थान में बहरोड़-कोटपुतली जिले के बहरोड़ कस्बे में शुक्रवार को सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा लगाकर बीएड की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बहरोड़ थाना अधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि भरतपुर जिले के मेनापुरा गांव निवासी 26 वर्षीय नीतू शर्मा परीक्षा देने के लिए बहरोड़ में निकट सम्बन्धी जोगिंदर सिंह जाट के घर आई थी।

जोगिंदर सिंह जाट ने पुलिस को बताया कि उसके जीजाजी वीरेंद्र सिंह के दोस्त की बहन नीतू उनके यहां बीएड की परीक्षा देने 24 जून आई थी। नीतू के 25 जून से बीएड के पेपर शुरू हुए थे। गुरुवार रात को परिवार के सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया था।

सुबह करीब 4 बजे के बाद पिंकी नीतू को जगाने के लिए गई तो नीतू सीढिय़ों की रेलिंग पर चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। नीतू ने प्लास्टिक के पट्टे पर चढक़र फंदा लगाया। बताया जा रहा है कि वह पेपर खराब होने से परेशान थी। सूचना मिलने पर बहरोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *