Blog

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ! जानें किस नाम का किया ऐलान 

    पटियालाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह लोकसभा 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि पटियाला से उनकी पत्नी परनीत कौर भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि परनीत कौर जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी बीबा जयिंदर कौर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

  • मशहूर टीवी अभिनेता Ritu Raj Singh का हुआ नि+धन

    मुबंईः टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थी। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

    अनुपमा में आ रहे थे नजर

    ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें ये रिश्ता क्या कहलाता है भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।

    अभिनय के लिए आए मुंबई  

    ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना।  ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया है।

    सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि  

    सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।’

  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ‘ਚ ਵੜ ਕੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਜਮਾਲਪੁਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵੜ ਕੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਪਰ ਜਾਣ ਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਪਣਾ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ। ਜਿਹੜਾ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਕੁਝ ਪਹਿਲਾਂ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਸਣੇ 3 ਆਰੋਪੀ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਜਮਾਲਪੁਰ ਸਥਿਤ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਸਨੇ ਇਹ ਵੀ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਾਲੀ ਦਸਤਾਵੇਜ ਅਪਣਾ ਕੇ ਫਰਜੀ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਵੀ ਉਸ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੀੜਤ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • कपूरथलाः सुबह- सुबह टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौ+त

    कपूरथलाः आज सुबह 5 बजे नडाला-सुभानपुर रोड पर गांव जग्गा में एक टिप्पर चालक ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद टिप्पर चालक टिप्पर छोड़कर मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची नडाला पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः ट्रक पर कंटेनर पलटने से एक घायल, नेशनल हाईवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा लाडोवाल चौक में आज सुबह एक कंटेनर ट्रक के ऊपर पलट गया। इस हादसे में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप में घायल हो गया। वहीं घटना को लेकर नेशनल हाईवे पर 2 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची लड्डू वॉल पुलिस मौके ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटाने का काम शुरू कर दिया है। दूसरी ओर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • जालंधरः चर्च में हुए हमले में घायल पास्टर की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर/लुधियाना, ENS: जालंधर के एक चर्च में हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल पास्टर की लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उनके शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिन्होंने मामले में पुलिस की कार्रवाई और लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाए। पीड़ित परिवार व अन्य लोगों ने बताया कि 24 जनवरी को जालंधर के एक चर्च में पास्टर पर जानलेवा हमला हुआ था। जिस मामले में उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है।

    उन्होंने कहा कि कई लोगों की मौजूदगी में हुए हमले को लेकर कोई भी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि मृतक पास्टर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उधर, शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंची जालंधर पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पास्टर की मौत के बाद अब मामले में धारा 302 जोड़ दी गई है और मामले की जांच जारी है।

  • पंजाब : मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, एक गाय की मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : मंडी लखेवाली में गायों से भरे ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। ट्रक में गायों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। यह हादसा अवैध ट्रांसपोर्टिंग के दौरान ही हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कुछ गौ तस्कर गायें लेकर पंजाब से बाहर जा रहे थे। इन मवेशियों को काफी बुरी स्थिति में रखा गया था। सभी गायों के पांव बांध कर रखे गए थे। 

    सूचना के अधार पर गौ सेवक इस ट्रक का पीछा कर रहे थे, तभी श्री मुक्तसर साहिब के लक्खेवाली के पास ट्रक पलट गया। इस हादसे में 16 गायें घायल हो गई और एक गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः सड़क हादसे में पिता की आंखों के सामने बेटे की मौ+त

    लुधियानाः जगराओं में कोठे पोना में तेज रफ्तार एक्टिवा सवार युवक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गांव मीरपुर हांस जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई। उक्त युवक टैंट हाउस पर काम करता था। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह निवासी मीरपुर हांस के रूप में हुई है। इस हादसे में उसकी आंखें के सामने ही उसके बेटे लखविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए एक्टिवा सवार को अस्पताल में दाखिल करवाया।चौकी मान पुलिस ने एक्टिवा सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी देते हुए एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे के साथ गांव से जगराओं शहर में किसी काम से आया था। जब वह वापस गांव जाने लगे तो अड्डा रायकोट के नजदीक उसका बेटा लखविंदर सिंह मिल गया। तो वह तीनों अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जाने लगे। जब वह कोठे पोना के नजदीक पहुंचे तो दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार एक्टिवा सवार युवक ने लखविंदर सिंह की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे लखविंदर सिंह व एक्टिवा सवार दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਰੀਆਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ‘ਤੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ ਦੇ ਸਕਦੀ ਹੈ ਸਰਕਾਰ : ਸਰਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ (MSP) ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਨਤਾ ਦੇਣ ਅਤੇ ਸਵਾਮੀਨਾਥਨ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਅੰਦੋਲਨ ਵਿਚਾਲੇ ਉੱਘੇ ਖੇਤੀ ਵਿਗਿਆਨੀ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡਾ: ਸਰਦਾਰਾ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਸਾਰੀਆਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ‘ਤੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ ਦੇਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਾਨੂੰਨੀ ਰੂਪ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਮਗਰ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਤੈਅ ਕਰਨਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਕਿਵੇਂ ਸੰਭਵ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੰਟਰੈਕਟ ਫਾਰਮਿੰਗ ਹੈ। 

    ਡਾ: ਜੌਹਲ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮਨਵਾਉਣ ਲਈ ਤਾਕਤ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੱਲਬਾਤ ਦਾ ਰਾਹ ਅਪਣਾਉਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਸਥਿਤੀ ‘ਤੇ ਵੀ ਚਿੰਤਾ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਹੈ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਉਦੋਂ ਹੀ ਲਾਭਦਾਇਕ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਇਹ ਮਾਰਕੀਟ ਰੇਟ ਤੋਂ ਵੱਧ ਹੋਵੇ। ਸਰਕਾਰ ਸਾਰੀਆਂ 23 ਫਸਲਾਂ ‘ਤੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ ਦੇ ਸਕਦੀ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਣਕ-ਝੋਨੇ ‘ਤੇ ਹੀ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ ਮਿਲਦਾ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਸਰਕਾਰ ਕਈ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੀ ਖ਼ਰੀਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ੋਰ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਲਗਭਗ ਕਈ ਦੇਸ਼ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿੱਧੀ ਸਬਸਿਡੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਸਬਸਿਡੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਖੇਤੀ ਸੰਭਵ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਛੋਟੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲਾਭ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ‘ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ।  ਜਦੋਂ ਕਿ ਬਦਲਵੀਂ ਖੇਤੀ ਬਾਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਉਦੋਂ ਹੀ ਮੁਮਕਿਨ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਜਦੋਂ ਇਹ ਫਾਇਦੇਮੰਦ ਹੋਵੇ ਜਿੰਨਾ ਚਿਰ ਬਿਜਲੀ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਮੁਫ਼ਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਇਹ ਸੰਭਵ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਜਿਆਦਾਤਰ ਕਿਸਾਨ ਕਣਕ ਅਤੇ ਝੋਨੇ ਨੂੰ ਹੀ ਮਹੱਤਵ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।

  • जालंधरः आज से शहर के डंप से नहीं उठेगा कूड़ा, ठेकेदारों ने की हड़ताल

    जालंधर, ENS: नगर निगम के अफसरों के रवैये से परेशान निगम के डंपों से रोजाना कूड़ा उठाने का काम करने वाले दोनों ठेकेदारों ने मंगलवार यानी आज से पूरे शहर से कूड़ा उठाने का काम बंद करने का ऐलान कर दिया है। ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें सोमवार तक उनके सैंक्शन काम की अप्रूवल और पैंडिंग बकाया बिल को क्लीयर करने का अफसरों ने भरोसा दिया था, लेकिन पूरे दिन में हुआ कुछ नहीं। इसको लेकर आकाश कांट्रैक्टर और गौरव गुप्ता ने पहले ही सोमवार को उनकी मांगें पूरी न होने पर मंगलवार से काम बंद करने का अल्टीमेटम निगम के ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत शर्मा और सहायक कमिश्नर राजेश खोखर को लिखित रूप में दे रखा था। वहीं नए कमिश्नर गौतम जैन की तैनाती के बाद एक बार फिर से सफाई के काम को लेकर आपात स्थिति पैदा हो गई है।

    इससे पहले भी बीते 3 माह में 3 बार आधे शहर और 30 वाडरें से कूड़ा उठाने का काम कई दिनों तक बंद हो चुका है। वहीं गौरव गुप्ता ने बताया कि सभी डंप से कूड़ा उठाने के साथ ही वरियाणा डंप पर कूड़े को व्यवस्थित करने का काम कर रहा डोजर भी बंद रहेगा। आकाश कांट्रैक्टर का कहना है कि वो आधा दर्जन डंप के साथ ही करीब 30 वार्ड से ट्रैक्टर ट्रॉली से रोजाना कूड़ा उठाने का काम बंद रखेगा। निगम के दोनों ठेकेदार कई कामों के बिल तैयार नहीं होने के बावजूद अब तक 3.50 करोड़ रुपए के बकाया बिल के भुगतान को लेकर बीते एक साल से निगम दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कई आश्वासनों के बावजूद इनको पेमैंट देना तो दूर इनके पूरे बिल तक को क्लीयर नहीं किया गया है। दरअसल बीते 3 निगम कमिश्नर के कुर्सी संभालने के बावजूद ठेकेदारों को सिर्फ जल्द पेमैंट देने का आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन फूटी कौड़ी का भुगतान नहीं हो पाया है।

    गौरव गुप्ता का कहना है कि निगम अफसरों ने सैंक्शन वर्क के तहत कराए गए काम की अब तक मंजूरी तक नहीं दी है, इसलिए उनके करोड़ों रुपए के काम का बिल तक नहीं बन पाया है। निगम अफसरों के काम की गंभीरता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन से लेकर निकाय मंत्री बलकार सिंह और सांसद सुशील रिंकू सहित सरकार का अमला श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव, उससे पहले 22 फरवरी को निकलने वाली शोभा यात्र से लेकर 3 दिनों तक लगने वाले मेले की तैयारियों में लगे हैं लेकिन निगम अफसर हैं जो मेले की तैयारी तो क्या इस मौके पर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बेखबर बने हुए हैं। ऐसे में निगम प्रशासन की खासी किरकिरी हो सकती है, जिनकी लापरवाही के कारण प्रकाश उत्सव के दौरान शहर में गंदगी के ढेर लगे रहेंगे, जबकि मौसम विभाग ने बरसात की भी संभावना जताई है।