पंजाबः लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ! जानें किस नाम का किया ऐलान 

पटियालाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह लोकसभा 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि पटियाला से उनकी पत्नी परनीत कौर भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि परनीत कौर जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी बीबा जयिंदर कौर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *