Blog

  • पंजाबः रेलवे स्टेशनों का किया गया निरीक्षण

    पंजाबः रेलवे स्टेशनों का किया गया निरीक्षण

    फिरोज़पुरः महाप्रबंधक उत्तर रेलवे श्री शोभन चौधुरी ने आज दिनांक 29 अप्रैल को फिरोजपुर मण्डल के पठानकोट, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, सुल्तानपुर लोधी तथा फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशनों सहित इन रेलखंडो का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने आज प्रात: मण्डल के पठानकोट-जोगिंदरनगर सेक्शन के बीच स्थित पुल संख्या 32 (चक्की पड़ाव पुल) पर चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने निरीक्षण प्रारंभ करते हुए पठानकोट, जलंधर सिटी, जलंधर कैंट, सुल्तानपुर लोधी तथा फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशनों सहित इन रेलखंडो का गहन निरीक्षण किया I  

    इस निरीक्षण के अंतर्गत ब्लॉक सेक्शन में रेल पथ, ओ.एच. ई., सिगनल सिस्टम का निरीक्षण करते स्टेशनों पर स्टेशन मास्टर कार्यालय, विश्रामालय, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशनों पर बने फुटओवर ब्रिज, स्टेशन-रिकॉर्ड, पार्किंग एरिया, स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन पर किये जा रहे विकास सम्बन्धी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।  महाप्रबंधक ने अपने निरीक्षण के उपरांत मण्डल कार्यालय के सभागार में मण्डल के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर फिरोजपुर मण्डल में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कीI

    महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा श्री बलबीर सिंह तथा मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेI

  • इस केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार, 10 साल की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माना

    इस केस में मुख्तार अंसारी दोषी करार, 10 साल की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माना

    नई दिल्लीः मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर अभी कोर्ट का फैसला नहीं आया है। उम्मीद है कि कोर्ट उनके खिलाफ भी 2 बजे तक फैसला सुना देगा। गैंगस्टर के ये मामले करंडा थाना और मोहम्दाबाद थानों से बनाए गए आपराधिक मुकदमों से बनाए गए गैंगचार्ट पर आधारित है। यूपी के बहुचर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण के बाद मुख्तार और अफजाल पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 2007 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत अफजाल अंसारी, उनके भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल हक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

    एजाजुल हक का देहांत हो चुका है। इस मामले में 1 अप्रैल को सुनवाई पूरी हो गई थी। पहले इस मामले में पहले 15 अप्रैल को फैसला आना था लेकिन बाद में तारीख को बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दिया गया था। इस मामले में साल 2012 में गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। गाजीपुर में 29 नवंबर 2005 को मोहम्मदाबाद से तत्कालीन बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय सहित कुल 7 लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। चुनावी रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी और अफजाल को आरोपी बनाया गया था। दरअसल अंसरी ब्रदर्स के प्रभाव वाली मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 2002 में अफजाल अंसारी को हराकर कृष्णानंद राय ने जीत हासिल की थी।

    कृष्णानंद राय की हत्या उस समय की गई, जब वह भांवरकोल ब्लॉक के सियाड़ी गांव में आयोजित एक स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि बुलाए गए थे। जब वह मैच का उद्घाटन कर वापस आ रहे थे, तभी बसनिया चट्टी के पास घात लगाए हमलावरों ने कृष्णानंद राय के काफिले पर एके-47 से 500 राउंड फायर झोंक दिए थे। जनवरी 1997 में कोयला व्यापारी और VHP कोषाध्यक्ष नंदकिशोर रूंगटा का उसके घर से अपहरण कर फिर हत्या की गई थी। जानकारी के मुताबिक रूंगटा के परिवार से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। परिवार ने 1.5 करोड़ भी दे दिए थे लेकिन बाद में रूंगटा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी पर आरोप लगा था। इस मामले में उन पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था।

  • SFJ आतंकी पन्नू ने लगवाए खालिस्तानी झंडे, ट्रेन रोकने का किया दावा, देखें वीडियो

    SFJ आतंकी पन्नू ने लगवाए खालिस्तानी झंडे, ट्रेन रोकने का किया दावा, देखें वीडियो

    अंबालाः खालिस्तानी समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू आए दिन भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर वीडियो जारी कर रहा है। वहीं आज फिर ने पन्नू नया वीडियो जारी किया है। आतंकी पन्नू इसमें दोबारा लोगों को बहला-फुसला कर उसका समर्थन करने की मांग उठा रहा है। वहीं दावा किया गया है कि एक बार फिर पंजाब में खालिस्तानी झंडे लगाए गए हैं और ट्रेन रोकी गई है। आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा कि 29 अप्रैल 1986 को तत्कालीन जत्थेदार गुरबचन सिंह मानोचाहल ने पंजाब को खालिस्तान बनाने की घोषणा की थी।

    इस समागम में 10 लाख से अधिक सिख पहुंचे थे। इस घोषणा के बाद से अभी तक डेढ़ लाख से अधिक सिख अपनी जान गंवा चुके हैं। इसी दिन की वर्षगांठ पर खालिस्तान समर्थकों ने अंबाला-राजपुरा रूट पर खालिस्तानी झंडे लगाए हैं। इतना ही नहीं, खालिस्तानी झंडे दिखा कर ट्रेनों को रोकने का भी दावा किया गया है। आतंकी पन्नू लगातार सिखों को बरगलाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। अब वह लोगों को रिफ्रेंडम 2020 में हिस्सा लेकर उसके साथ चलने की बातें कर रहा है। हैरानी की बात है कि पंजाब में 2 दर्जन से अधिक घटनाएं खालिस्तानी नारे लिखने और झंडा लगाने की हो चुकी हैं, लेकिन पन्नू का कोई भी साथी अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

  • ऑपरेशन कावेरी के तहत सुडान से सकुशल घर पहुंचे रोहित 

    ऑपरेशन कावेरी के तहत सुडान से सकुशल घर पहुंचे रोहित 

    ऊना/सुशील पंडित : सूडान में चल रहे गृह युद्ध के बीच भारतीयों की सकुशल घर वापसी शुरू हो चुकी है। जिला ऊना के उपमंडल अम्व के तहत पड़ते गांव लोअर अंदोरा के रहने वाले 25 वर्षीय युवा रोहित शर्मा की केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन कावेरी के तहत सकुशल घर वापसी हुई है। हालांकि सूडान में अपने अंतिम 15 दिनों को याद कर रोहित अभी भी सिहर जाते हैं, जब एक कमरे में बंद रहकर वो दिन गुजारने पड़े और बमों की बारिश के बीच पल पल जिंदगी पर खतरा मंडराते हुए दिखता था। केंद्र सरकार के ऑपरेशन कावेरी का रोहित और उनके परिवार के लोग भी धन्यवाद करते हैं कि केंद्र सरकार के प्रयासों के चलते उनके लाडले और अन्य भारतीयों की घर वापसी सुनिश्चित हो रही है। हालत यह है कि रोहित शर्मा को सूडान से देश वापसी में 4 दिन का समय लग गया। सूडान में एयरस्पेस पूरी तरह बंद होने के बाद भारतीय नागरिकों को समुद्र के रास्ते वहां से निकालकर जेद्दाह पहुंचाया जा रहा है और वहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर घर वापस लाया जा रहा है। रोहित शर्मा दिसंबर 2019 में सूडान में रोजगार की चाहत लेकर गए थे।

  • उप चुनावों के दौरान हथियार लेकर चलने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

    उप चुनावों के दौरान हथियार लेकर चलने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला होने वाले पंचायत राज संस्थाओं के उप चुनावों कोे स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से समपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्रों में और इसके आसपास के क्षेत्र में सशस्त्र लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि डयूटी पर तैनात कर्मचारी कर्मचारियों पर ये आदेश लागू नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि आदेश की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित पंचायतों के सचिवों से भी कहा है कि पोलिंग पार्टियों के खाने व ठहरने की व्यवस्था  करें ताकि उन्हें पोलिंग स्टेशन पर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पडे़। उपायुक्त ने संबंधित क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से अपने मत का प्रयोग करने तथा मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण समपन्न करवानें की अपील की है।

  • बबीता ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा उत्तीर्ण की

    बबीता ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा उत्तीर्ण की

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के गांव हथलौण, हटली से संबंध रखने वाली बबीता देवी ने पिछले कल आए ऑल इंडिया बार काउंसिल की परीक्षा   उत्तीर्ण करके ऊना जिला और उपमंडल बंगाणा का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने गुरुओं और माता-पिता को इसका श्रेय दिया है। बबिता ने प्लस टू  2015 में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली से की है और स्नातक की पढ़ाई अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा से  राजनीति विज्ञान में 2018 में प्रथम श्रेणी में की। इसके बाद लॉ की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में की हैं। इसके बाद बबीता ने 11 अप्रैल 2022 को शिमला में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में नामांकित और शपथ ग्रहण की थी।

    उनके  माता- पिता किसान है और उनका भाई विशाल खतरी , जिन्होंने वर्ष 2022 में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से प्रथम श्रेणी में राजनीति विज्ञान में एमए की है। इस अवसर पर एडवोकेट बबीता ने कहा कि उनका  अगला लक्ष्य सिविल जज बनना है,जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस परीक्षा के उत्तीर्ण होने पर अब बबीता को भारतीय क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र (इंडियन टेरिटोरियल ज्यूरिसडिक्शन) के भीतर किसी भी निचली अदालत या उच्च न्यायालय में एक अधिवक्ता के रूप में अभ्यास करने व पैरवी करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ एडवोकेट बबीता को इस उपलब्धि के लिए बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि बबीता के इस उपलब्धि से इस क्षेत्र के युवा वर्ग को  एक नई ऊर्जा वह दिशा मिलेगी।

  • जालंधरः Pastor Ankur Narula के 11 ठिकानों पर 38 घंटे चली इनकम टैक्स की सर्च

    जालंधरः Pastor Ankur Narula के 11 ठिकानों पर 38 घंटे चली इनकम टैक्स की सर्च

    जालंधर/वरुणः खुरला किंगरा में चर्चित पादरी अंकुर नरूला के 11 ठिकानों पर इनकम टैक्स की चर्च 38 घंटे तक चली। इस दौरान इनकम टैक्स की टीम ने सभी ठिकानों पर बारीकी की जांच की। अंकुर नरूला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा की इनकम टैक्स की टीम को 38 घंटे तक की गई सर्च के दौरान कुछ नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। अंकुर नरूला ने कहा कि इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने सोफिया इंस्टिट्यूट, चर्च, एम्मानुएल स्टोर और उनके रिश्तेदारों, ससुराल इत्यादि में छापेमारी की। पादरी ने कहा कि रेड सुबह 6 बजे डाली गई, जब अधिकतर लोग सो रहे थे। सभी लोगों को घर से बाहर जाने की मनाही कर दी। सिर्फ इमरजेंसी में ही जाने की इजाजत दी।

  • पंजाबः बंबीहा गैंग की पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को धमकी 

    पंजाबः बंबीहा गैंग की पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को धमकी 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान की कुछ समय पहले शादी के प्रोग्राम में अनमोल बिश्नोई के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। हालांकि इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया के जरिए करण औजला ने सफाई भी दी थी। जिसमें उसने कहा था कि वह अनमोल बिश्नोई को नहीं जानता और ना ही उसे पता है कि वह वहां पर मौजूद था। वहीं दूसरी ओर इस मामले में बीते दिन पुलिस ने करण औजला के मैनेजर को गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टर को विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुखजिंदर सिंह शारपी घुमन्न को लेकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। हालांकि पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टर को विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुखजिंदर सिंह शारपी घुमन्न को लेकर पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपना स्पष्टीकरण दिया था।औजला ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मीडिया वाले आरोपी को उसका करीबी बता रहे हैं जबकि पिछले 2 साल से उसकी  बातचीत भी नहीं हुई है। उसने जो किया है, वह उसका हर्जाना भर रहा है। मेरा नाम किसी के भी साथ ऐसे ना जोड़ा जाए। 

    लेकिन अब बंबीहा गैंग ने औजला और शैरी मान को सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी है। पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को बंबीहा गैंग से संबंध रखते जस्सा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है। जस्सा ग्रुप ने लिखा है कि करन औजला और शैरी मान जितनी मर्जी सफाई देते रहें, जितनी मर्जी लॉरेंस गैंग के साथ नाचो, लेकिन तुम्हारा हिसाब जरूर करेंगे। पोस्ट में लिखा है कि वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। हांजी क्या हाल हैं सभी भाइयों का, जो कुछ पिछले दिनों में मैं देख रहा हूं कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद कई लोगों ने उसके परिवार का साथ देने की जगह फायदा उठाया है। वहीं मीडिया ने लॉरेंस चोर का इंटरव्यू करके उसे मशहूर किया है। अब उसका चोर भाई अनमोल करण औजला और शैरी मान के साथ नाचता दिखा।

    इन दोनों को मेरी एक सलाह है कि तुम दोनों का हिसाब जरूर करेंगे। तुम जितनी मर्जी सफाई देकर नाचते रहो। बाकी लॉरेंस चोर कभी सलमान खान को धमकियां दे रहा है तो कभी सिद्धू मूसेवाला के परिवार को। इसके ग्रुप के लोग धमका रहे हैं। लॉरेंस चोर याद कर ले यादू योद्धा कोठा गुरु वाले ने तेरा क्या हाल किया था, जिसके बाद तूने नाभा जेल में चालान डलवा कर दूसरी जेल में शिफ्ट हो गया था। लॉरेंस वह व्यक्ति है जो दूसरे लोगों पर डिपेंड है। खुद चूहे की तरह छुप कर बैठ जाता है और वारदातों की जिम्मेवारी लेता है। अब लॉरेस और इसका भाई अनमोल चोरी छोड़कर पंजाबी गायकों के साथ नाचने लगे हैं। वह भी अमेरिका में। अब गोल्डी बराड़ रह गया। कल को वह भी इन्हीं के साथ नाचता दिख जाएगा। जो काम अमित अरोड़ा कर रहा है वही काम ये नचार कर रहे हैं।

    बाकी रही बात सिद्धूमूसेवाला वाले को इंसाफ दिलवाने की तो वह हम दिलवा कर रहेंगे। बाकी कइयों का जेल में कुटापा उतार कर भाइयों ने साबित कर दिया कि तुम लोगों की औकात क्या है। मूसेवाला केस में जो आरोपी नामजद हैं सभी का हिसाब किया जाएगा। पंजाब सरकार को चाहिए कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दें। बाकी लॉरेंस और उसके ग्रुप वालों यह मत समझो कि हम सिर्फ पोस्टें डाल रहे हैं, जिस दिन हिसाब होगा गोलियों के साथ बराबर करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, 3 ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, 3 ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜ਼ੀਰਾ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਜੀਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਜੱਲੇ ਖਾਂ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਸ਼ਾਮ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਹੋਰ  ਜ਼ਖਮੀ ਵੀ ਹੋਏ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਵਿਨੋਦ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜ਼ੀਰਾ ਵਿਖੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਿਸ ਦੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 26 ਸਾਲ ਸੀ ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਜੱਲੇ ਖਾਂ ਵਿਖੇ ਟਰਾਲੀ ਤੋਂ ਤੂੜੀ ਉਤਾਰਦੇ ਸਮੇ ਅਚਾਨਕ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਕੋਟਿ ਸੇਖਾ ਤਿੰਨ ਘਾਇਲ ਜੋ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੀਰਾ ਵਿਖੇ ਤਾਇਨਾਤ ਡਾਕਟਰ ਅਕਾਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 108 ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਮਰੀਜ਼ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਸਨ ਜੋ ਕਿ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਪਰ ਸਿਵਲ ਹਸਤਾਲ ਜੀਰਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ

  • पंजाबः सूडान में गृह युद्ध के कारण फंसे 2 भारतीय पहुंचे अपने घर, देखें वीडियो

    पंजाबः सूडान में गृह युद्ध के कारण फंसे 2 भारतीय पहुंचे अपने घर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः सूडान में चल रहे गृह युद्ध के कारण वहां पर हजारों की संख्या में काम करने वाले भारतीय नागरिक वहां पर फस गए थे। जिसके चलते उनकी ओर से लगातार वहां से निकलने के लिये गुहार लगाई जा रही थी। वहां अपने नागरिकों के सूडान में फंसे होने के कारण केंद्र सरकार और पंजाब सरकार भी वहां पर फसे हुए नागरिकों को वहां से निकालने के लगातार प्रयास कर रही थी। 

    सरकारों के यह प्रयास उस समय रंग लाये जब आज वहां पर काम करने वाले 2 नागरिक पठानकोट पहुंचे। पठानकोट पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार लक्षमण सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वहां पर फसे हुए अपने नागरिकों को लेकर सरकारें बहुत ही चिंतित है, फसे हुए भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लगातार प्रयास किये जा रहे है, उनकी के परिणाम स्वरूप आज पठानकोट जिले के 2 नागरिक सुरक्षित अपने घरों में पहुंचने तक सफल रहे है। आज उनके सुरक्षित पठानकोट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया है ओर उन्हें प्रशासन की ओर से घरों तक पहुंचाया जाएग।
     
    वहीं दूसरी ओर सुरक्षित अपने देश पहुंचे दोनों नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा रही है, सुखदेव सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया कि सूडान में गृह युद्ध छिड़ने के कारण वहां पर हालात बहुत ही खराब हो गए है, वहां पर लगातार गोलीबारी ओर बमबारी हो रही है। गृह युद्ध छिड़ने के कारण वहां पर बिजली, पानी, खाने-पीने का सामान और जरूरत अन्य वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। उन्होंने वहां से सुरक्षित बापिस पहुंचने पर केंद्र सरकार और पँजाब सरकार की ओर लगातार किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इन्ही के प्रयासों के चलते ही आज वह अपने देश सुरक्षित बापिस पहुंच सके है।