Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ, 2 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲਾਂ ਸਮੇਤ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ.ਪੀ. ਜਗਜੀਤ ਸਰੋਆ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਖੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਬੱਬਰੀ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਫੋਰਡ ਫਿਗੋ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਰੋਕ ਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਕੋਲੋ 1 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ ਅਤੇ ਇਕ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ, 11 ਜਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ, 102 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ 25550 ਰੁਪਏ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ੋਰਾਵਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਤੋਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ ਦੋਨਾਂ ਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ 

  • कपूरथलाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, माहौल तनावपूर्ण

    कपूरथलाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, माहौल तनावपूर्ण

    कपूरथला: जिले के वाटांवाली गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई और झड़प की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आरोप लगाए जा रहे है कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर अपना पुराना कब्जा बताकर दीवार बनाई जा रही थी, जबकि दूसरे पक्ष ने यह कहकर काम रोकने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार यह जमीन ग्राम पंचायत की साझी जमीन है, उस पर कोई निर्माण संभव नहीं है। गांव के लोगों ने काम रोकने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण और हिंसक हो गया। इस बीच कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

  • एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित 

    एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित 

    ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगी गणित की आॅनलाईन परीक्षा 

    ऊना/ सुशील पंडित : एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक उच्चतर शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा उनकी स्क्रीनिंग के लिए ऊना जिला में ब्लॉक स्तर पर गणित की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रही है। ‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के तहत आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रहेगा।

    उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक ने बताया कि एचसीएल के कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को ऊना ब्लॉक की ऑनलाईन परीक्षा ऊना(बाल), 12 मई को गगरेट ब्लाॅक प् और प्प् के लिए रावमापा अंबोटा में, 15 मई को बंगाणा और जोल ब्लाॅक के लिए रावमापा समूरकलां, 16 मई को अंब ब्लाॅक के लिए रावमापा अंब तथा 17 मई को हरोली ब्लाॅक के लिए रावमापा हरोली में आयोजित की जाएगी।

    एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के क्लस्टर प्रमुख देवाशीष शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का प्रशिक्षण देती है, जिसमें छह महीने ऑनलाईन कक्षाएं चलती हैं। इन कक्षाओं के लिए कंपनी लैपटॉप और हर महीने के इंटरनेट शुल्क के रूप में 650 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद अगले छह महीने ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को 10 हजार रुपये का स्कॉलरशिप दिया जाता है। एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को एचसीएल में ही 2.2 लाख सालाना पैकेज पर नियमित नौकरी दी जाती है।

    देवाशीष शर्मा ने बताया कि इसके साथ-साथ बच्चों को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (बिट्स) पिलानी, आईआईएम नागपुर और एमिटी यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई एवं स्नातक की डिग्री भी करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि आईटी के क्षेत्र में भविष्य देख रहे छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018257223 और 9816351236 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • बद्दी में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते दो युवक गिरफ्तार

    बद्दी में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाते दो युवक गिरफ्तार

    बाहर से लड़कियों को मंगा कर किया जा रहा था जिस्मफरोशी का गोरख धंधा

    पुलिस को आरोपियों को साथ मौके पर मिली एक लड़की

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कालोनी के फेस तीन की एक बिल्डिंग में देह व्यापार करने वालों का पर्दापाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए है। पुलिस को सूचना मिली कि फेस तीन की एक बिल्डिंग में बिलासपुर जिले के फरोह गावं का अनित कुमार और भोटा तहसील के झरातड़ी गांव का ओशांत कुमार बाहर से लड़कियों को बद्दी लाकर देह व्यापार का धंधा करा रहे है। जिस पर थाना प्रभारी राकेश राय ने टीम के साथ उक्त बिल्डिंग में दबिश दी। पुलिस ने यहां पर ग्राहक बन कर छापेमारी।

    बिल्डिंग के एक कमरे में अनित कुमार और ओशांत एक लड़की के साथ मिले। इसके अलावा एक अन्य कमरे में एक लड़के के साथ लड़की मिली। यह धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने  प्रिवेंशन ऑफ इ मोरल ट्रैफिकिंग अधिनियम की धारा 3,4 के अधीन अभियोग पंजीकृत  कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रह है।

  • जालंधरः घर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    जालंधरः घर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    जालंधर/वरुणः देहात में सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में रेड की। इस दौरान पुलिस ने बेड और सोफे के बक्से में से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चुनाव के सिलसिले में गांव तोंहिग थाना फिल्लौर में पेट्रोलिंग कर रहे थे कि उन्हें एक मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि मनदीप सिंह उर्फ ​​मणि निवासी गांव तोहिंग जो कि घर में अवैध शराब का कारोबार करता है, उसने घर में अवैध शराब स्टोर करके रखी हुई है।

    जिसके बाद  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनदीप सिंह के घर पर रेड की और अवैध शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया घर की तालाशी दौरान बेड बॉक्स और सोफा बॉक्स से 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने एक एसयूवी गाड़ी भी बरामद की है, जिसमें तस्कर शराब की ढुलाई करता था।

    एसएसपी भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फिल्लौर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि यह शराब अंकुश निवासी ओंकार नगर, फगवाड़ा से लेकर वह सप्लाई करता है, जो अपनी फार्च्यूनर कार में चंडीगढ़ से यह शराब लाकर उसे देता है। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि अकुंश पहले भी एक मामले में भगौड़ा चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मनदीप के खिलाफ भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    दुशांबेः ताजिकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ताजिकिस्तान में आज शाम 4.01 बजे भूकंप के झटके लगे। उन्होंने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    दुशांबेः ताजिकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ताजिकिस्तान में आज शाम 4.01 बजे भूकंप के झटके लगे। उन्होंने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

  • सरेआम बस में आरोपी ने महिला को चाकू दिखा दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

    सरेआम बस में आरोपी ने महिला को चाकू दिखा दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

    राजिमः नवापारा पुलिस ने महिला को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजिम से रायपुर जाने के लिए बस में बैठी महिला को चाकू दिखाकर धमकी दे रहा था, जिसकी शिकायत महिला ने नवापारा थाने में की। नवापारा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाने में आकर एक लिखित शिकायत दी कि पीड़िता राजिम से रायपुर जाने के लिए बस में बैठी थी कि नयापारा बस स्टैंड के पास बस पहुंचने पर आरोपी बस में चढ़ा और पीड़िता के बगल की सीट में जाकर बैठ गया।

    पुरानी बात को लेकर पीड़िता का हाथ पकड़कर बस से नीचे उतरने के लिए बोलने लगा और अपने पास रखें चाकू को दिखाकर डरा रहा था। आरोपी पुराने प्रकरण को वापस ले लो कहकर महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले के बाद पीड़िता के लिखित शिकायत पर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, व आरोपी श्याम कुमार उर्फ श्यामू साहू का पता तलाश उसके निवास शीतला पारा से गिरफ्तार किया गया।

  • होशियारपुरः बस स्टैंड पर दुकानदार उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, ग्राहकों से एमआरपी से ज्यादा वसूल रहे पैसे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः बस स्टैंड पर दुकानदार उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, ग्राहकों से एमआरपी से ज्यादा वसूल रहे पैसे, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः बस स्टैंड पर बनी दुकानें पर लोगों से एमआरपी से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक की बोतलें बेची जा रही है। जो कि कंज्यूमर एक्ट द्वारा ग्रांट किए गए नियमों के खिलाफ है। वहीं इस मामले को लेकर एनकाउंटर न्यूज़ ने इस मुद्दे को जब प्रमुखता से उठाया तो कुछ दुकानदार चैनल के सामने बात करने से गुरेज करते हुए दिखाई दिए। दरअसल, बस स्टैंड पर बनी दुकानों पर कोल्ड ड्रिंक की 20 रुपए की बोतल सरेआम 25 रुपए में बेची जा रही है। बता दें कि कंज्यूमर एक्ट द्वारा ग्रांट किए गए नियमों के मुताबिक कोई भी दुकानदार एमआरपी से ज्यादा ग्राहक से पैसे नहीं वसूल कर सकता है। ऐसा करने पर अगर ग्राहक कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत करें तो उक्त दुकानदार पर 25 से 50 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। 

    हालांकि लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट के अनुसार कोई भी दुकानदार आपसे किसी भी सामान के लिए एमआरपी (MRP) से ज्यादा राशि नहीं मांग सकता। लेकिन अक्सर दुकानदार ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक देने पर एमआरपी के अलावा दो रुपये “कूलिंग चार्ज” के नाम पर वसूलते हैं। कई लोग झंझट से बचने के लिए सोचते हैं “दो रुपये की ही तो बात है, दे देते हैं…” लेकिन ऐसा करके वे भी कानून का उल्लंघन करने में साथ दे रहे हैं।

    क्या कहता है कानून?

    केंद्रीय मेट्रोलॉजी एक्ट के अनुसार अगर कोई खुदरा व्यवसायी ग्राहकों से कूलिंग, परिवहन जैसी चीजों का बहाना बनाकर किसी भी सामान के लिए एमआरपी से ज्यादा पैसे वसूलता है तो वह कानूनन जुर्म है। यही नहीं, ऐसे व्यवसायियों पर दो हजार रुपये जुर्माना का भी प्रावधान है।

    दरअसल, जब भी किसी वस्तु की एमआरपी तय की जाती है तब उस वस्तु को बनाने की लागत के साथ साथ उसके भंडारण, परिवहन आदि पर होने वाले खर्च का भी आंकलन किया जाता है और तब जाकर उस सामान का अधिकतम खुदरा मूल्य तय होता है। इसलिये किसी भी खुदरा व्यापारी का ज्यादा पैसे मांगना गलत है।


    कहां करें शिकायत?

    अगर आपसे कोई खुदरा व्यपारी या दुकानदार एमआरपी से ज्यादा पैसे की मांग करता है तो आप फौरन राष्ट्रीय ग्राहक हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल करें और अपनी शिकायत दर्ज करें। आप चाहें तो नेशनल कंस्यूमर हेल्पलाइन की वेबसाइट https://consumerhelpline.gov.in/ के माध्यम से भी शिकायत कर सकते हैं।

  • मशहूर पंजाबी गायक की जान को खतरा!

    मशहूर पंजाबी गायक की जान को खतरा!

    लुधियाना: पंजाबी गायक सिप्पी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिप्पी गिल जिले में पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी पर काले शीशे लगे हुए थे। जिसको लेकर वहां पर मौजूद मीडिया ने सिप्पी गिल की गाड़ी पर लगे काले शीशे  को लेकर गायक से सवाल पूछने शुरु किए।

    मीडिया द्वारा गाड़ी पर लगे काले शीशे के सवाल को लेकर सिप्पी गिल ने हैरानजनक खुलास किया है। सिप्पी गिल ने बताया कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहाकि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए उन्होंने अपनी गाड़ी में काले शीशे लगवाए हुए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई गायकों को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। वहीं अब सिप्पी गिल ने भी खुलासा किया है कि उन्हें भी जान से मारने की धमकियां मिली है।

    सिप्पी गिल ने कहा अगर कोई हमला होता है तो यह दो गनमैन क्या कर लेंगे। बता दें कि तकरीबन तीन साल पहले सिप्पी गिल पर उनके गीत गुंडागर्दी को लेकर मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने पंजाबी गायक और अभिनेता सिप्पी गिल के खिलाफ उनके गाने गुंडागर्दी के जरिए हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। यह एफआईआर महना थाने में 153ए (सौहार्द को बढ़ावा देना), 505 (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान देना), 117 (सार्वजनिक या 10 से अधिक लोगों द्वारा अपराध करने के लिए उकसाना) और IPC 149 के तहत दर्ज की गई थी।