कपूरथलाः जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, माहौल तनावपूर्ण

कपूरथला: जिले के वाटांवाली गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद हिंसक झड़प हो गई और झड़प की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। आरोप लगाए जा रहे है कि एक पक्ष द्वारा जमीन पर अपना पुराना कब्जा बताकर दीवार बनाई जा रही थी, जबकि दूसरे पक्ष ने यह कहकर काम रोकने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार यह जमीन ग्राम पंचायत की साझी जमीन है, उस पर कोई निर्माण संभव नहीं है। गांव के लोगों ने काम रोकने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण और हिंसक हो गया। इस बीच कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *