Blog

  • Kisan Andolan 2.0: तीसरी बार छोड़े गए आंसू गैस के गोले 

    सोशल मीडिया पर रखी जा रही पैनी नजर

    NH9 मार्ग बंद 

    नई दिल्लीः शंभू बॉर्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। किसान 500 मीटर दूरी पर बने टोल की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से तीसरी बार टियर गैस छोड़ी गई है। पुलिस की ओर से करीब 15-20 मिनट तक आंसू गैस का इस्तेमाल करने से किसान करीब 100 मीटर पीछे हट गए हैं। शंभू बॉर्डर पर पहुंचने से पहले ही किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉलियों का काफिला रुक गया। कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल, शंभू बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। 

    हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर हालात बेकाबू हो गए हैं। किसान लगातार दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं तो हरियाणा पुलिस उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दाग रही है। दिल्ली में घुसने की जिद पर अड़े किसान सीमेंट बैरिकेड को ट्रैक्टर से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के DCP अंकित सिंह ने कहा कि राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है। ग्रुप में आना हथियार लाना और किसी भी तरह की रुकावट पैदा करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली है। सिंधू सीमा, टिकरी सीमा सहित द्वारका की सभी सीमाओं पर तैयारी कर ली गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। ट्रैक्टरों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं।

    किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच यूपी गेट के पास दीवार बनाई गई है। शीर्ष पर एक बाड़ बनाई गई थी। दिल्ली जाने वाला NH9 मार्ग फिलहाल बंद है। किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बातचीत के बाद किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर मल्टी-लेयर बैरियर, कंक्रीट बैरियर, लोहे की कीलें और कंटेनर की दीवारें खड़ी की गईं। सुरक्षा के कड़े कदम उठाए गए हैं।

  • पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की फाइनल परिक्षाएं शुरु, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से बोर्ड की पांचवी,आठवी, दसवीं और 12वीं के फानल पेपर की शुरुआत आज हो गई है। वही आज दसवीं कक्षा के पंजाबी के पेपर देने के लिए बच्चे पहुंचे। वही बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

    वहीं पंजाब सरकार की ओर से बड़े ही पुख्ता प्रबंध किए गए। दसवीं के ओपन पेपर देने के लिए 40 साल की उम्र वाली महिलाएं पेपर देने के लिए पहुंची। वही इस बार नकल पर पूरी सख्ती की जा रही है।

  • जालंधरः चाइना डोर को लेकर हुई सख्ती, भारी मात्रा में गट्टू बरामद, देखें वीडियो

    फ्लाइंग टीम रखेंगी पैनी नजर

    जालंधर, ENS: बसंत पंचमी के नजदीक आते ही चाइना डोर अभी भी बिक रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा चाइना डोर पकड़ने के लिए लगातार सख्ती की जा रही है। इसी के तहत पुलिस अधिकारी गुरप्रताप सहोता ने बताया कि उनकी टीम ने चाइना डोर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कुल 33 गट्टू बरामद किए है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अजीत नगर में दबिश दी गई। जहां शिव कुमार दुग्गल को चाइना डोर सहित गिरफ्तार किया गया है। रामामंडी पुलिस ने उससे 30 गट्टू बरामद किए है। इसी तरह बीते दिन महेंद्रू मोहल्ला में भी पुलिस ने दबिश दी।

    जहां पुलिस ने नीतिश कुमार को चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नीतिश के कब्जे से 3 गट्टू बरामद किए गए है। पुलिस अधिकारी सहोता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 188 का पर्चा दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि जो पर्चे दर्ज किए जा रहे है उसके तहत आरोपियों को सख्त सजा दिलवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चाइना डोर को लेकर फ्लाइंग टीम तैयार की गई है। जिसके तहत दुकानदारों के खिलाफ पैनी नजर रखी जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चाइना डोर के खिलाफ पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : किसान आंदोलन के बीच पन्नू का आया बड़ा बयान

    अमृतसर : किसानों के दिल्ली कूच में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी एंट्री हो गई है। पन्नू ने वीडियो जारी कर आंदोलन कर रहे किसानों को उकसाया। पन्नू ने कहा कि किसान दिल्ली चलो नहीं बल्कि दिल्ली को फतेह करो। मोदी हाउस पर खालिस्तानी झंडा लगाओ। आतंकी पन्नू ने कहा- पंजाब के किसानों को दिल्ली से मांगा आज तक कुछ नहीं मिला। जमीनें आपकी, फसलें आपकी और हकूमत हिंदुओं की दिल्ली से चल रही है।

    दिल्ली पर हमें कब्जा करना पड़ेगा। 13 फरवरी को दिल्ली फतेह करो, उससे मांगों नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छाती व घर पर खालिस्तान के झंडे लगा दो। याद करो दीप सिद्धू को, जो मरने से पहले पंजाब को आजाद करवाने की बात कह गया था। आतंकी पन्नू ने आतंकवाद के दौर की भेंट चढ़े पंजाब के मृतक युवाओं का भी नाम लेकर खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश इस वीडियो में की है। उसने किसानों को भी इस खालिस्तानी मूवमेंट में जुड़ने को कहा है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में मिला नौजवान का श+व, फैली सनसनी

    जालंधर, ENS: बस्तीयात इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह कीमती भगतावाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का शव बरामद हुआ है। अज्ञात नौजवान का शव देख इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 32 वर्ष के करीब है। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम का निशान तथा बायीं बांह पर पंख का टैटू बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • Kisan Andolan 2.0: ड्रोन के जरिए आंसू गैस छोड़ने के बाद माहौल तनावपूर्ण, जाम में फंसे लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    लाल किला किया बंद, मेन गेट पर लगाई गई कई लेयर की बेरिकेटिंग 

    नई दिल्लीः किसान आंदोलन शुरू हो गया है। वहीं शंभु बॉर्डर पर किसानों पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। शंभू बॉर्डर पर हंगामा मचा हुआ है। हरियाणा पुलिस ने फिलहाल किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। किसान दिल्ली कूच की जिद पर अड़े हैं। जैसे ही पंजाब से किसानों की भीड़ हरियाणा की तरफ बढ़ती है तो तुरंत मशीन और ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें खदेड़ दिया जा रहा है। किसानों को करीब 300 मीटर तक पीछे हटाया जा चुका है, लेकिन प्रदर्शनकारी उसके बावजूद दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हुए हैं।

    अब प्रशासन ने दिल्ली-हरियाणा के बीच आने जाने के दोनों रास्ते सील कर दिए हैं। वहीं दिल्ली में किसानों के कूच से पहले लाल किले को बंद कर दिया गया है। लाल किले पर कई लेयर की बेरिकेटिंग लगाई गई है। वहीं दिल्ली में जाम में फंसे लोग परेशान हो रहे है। इस दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। दूसरी ओर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है वो पहले किसी सरकार ने नहीं किया। हम किसानों के साथ हैं। मुझे लगता है कि इसके (किसान आंदोलन) पीछे राजनीति है। सरकार चाहती है कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनें।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫਿਲਾ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਕਿਸਾਨ ਮਜਦੂਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਬੈਨਰ ਹੇਠ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕਿਸਾਨ ਦਿਲੀ ਵੱਲ ਨੂੰ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ। ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਦੇ ਕਾਫਲੇ ਚ ਕਿਸਾਨ ਜਿਥੇ ਡੀਜ਼ਲ ਅਤੇ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਨ ਲੈਕੇ ਕਿਸਾਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਜੇਸੀਬੀ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਵੀ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾ ਜਿਹਨਾਂ ਚ ਮੁਖ ਤੌਰ ਤੇ ਐਮਐਸਪੀ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸ਼ਾਂਤੀਮਈ ਅੰਦੋਲਨ ਲਈ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਜੋ ਹਰਿਯਾਣਾ ਵਿਖੇ ਰੋਕਾਂ ਲਗਾਇਆ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਜੇਸੀਬੀ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਅਤੇ ਮਿਟੀ ਦੀਆ ਟਰਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਐਸੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਵੀ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • Kisan Andolan 2.0: पंजाब काग्रेंस ने किसानों को दिया समर्थन, हैल्पलाइन की शुरू

    चंडीगढ़ः पंजाब के किसान एक तरफ दिल्ली कूच के लिए निकल गए है। जहां शंभु बॉर्डर पर पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले किसानों पर ड्रोन के जरिए छोड़े गए। इस दौरान वहां पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया है। दरअसल, केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसानों के पक्ष में पंजाब कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व लीगल टीम के प्रमुख विपन घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वैसे तो किसान नेताओं का कहना है कि राजनीतिक दल उनके आंदोलन में शामिल नहीं होंगे।

    ऐसी स्थिति में भले ही हम आंदोलन में नहीं जाएंगे, लेकिन उनकी मॉरल सपोर्ट किसानों के साथ रहेगी। उन्होंने किसानों को पूरी तरह फ्री में 24 घंटे कानूनी सहायता मुहैया करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 82838-35469 जारी किया है। जिस पर कॉल करने के बाद तुरंत पीड़ित को सहायता मिलेगी। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हमारे पास पूरी टीम है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रधान ने केंद्र व हरियाणा सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर इस तरह तैयारियां की गई हैं मानों किसान नहीं आतंकी आ रहे हों। देश पर हमला हो रहा हो। हरियाणा के गृहमंत्री का रवैया भी किसानों को लेकर ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब उचित समय लगा है। ऐसे में अब संघर्ष की राह पर निकले हैं।

    वड़िंग ने कहा कि किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है। भारत रत्न जैसे अवॉर्ड सरकार बनाने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्या चीज गलत मांग रहे हैं। उन्होंने एमएसपी से लेकर किसानों की सारी मांगों का जिक्र किया है। साथ ही कहा कि हर दिन किसान की आमदनी 27 रुपए हो रही है। ऐसे में किसानों के पास कोई विकल्प नहीं है। वड़िंग ने पंजाब भाजपा नेताओं से कहा कि अब वह क्यों कुछ नहीं कर रहे हैं। किसानों के मामले उन्हें हल करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सारी मांगें जायज हैं। उद्योगपितयों के कर्ज माफ केंद्र सरकार द्वारा किए जाते हैं। लेकिन, किसानों की कोई नहीं सुनता है। अन्नदाता को अब धक्के खाने पड़ रहे हैं।

  • पंजाबः पूर्व MLA के बेटे की कार की ट्रक से हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी के बेटे के सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई ओवरब्रिज पर पूर्व एमएलए के बेटे की इनोवा गाड़ी की टक्कर ट्रक से हो गई। घायल की पहचान हरपिंदर सिंह (हनी) पुत्र प्रकाश सिंह भट्टी (पूर्व एमएलए) निवासी अबोहर के तौर पर हुई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इनोवा चालक गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद इनोवा चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

    घटना  देर रात रात 1:15 की बताई जा रही है। वहीं घटनास्थल से गुजर रहे नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मेजर सिंह, सन्नी सोनी, गौतम शर्मा तुरंत इनोवा में फंसे चालक को बाहर निकालने में जुट गए। थोड़ी देर बाद इनोवा गाड़ी से चालक को बाहर निकाल संस्था सदस्यों ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः बिजनेसमैन बलकार सिंह से 2 करोड़ की फिरौती मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में बिजनेसमैन से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए आईपीसए आदित्य ने बताया कि एसएचओ कैंथ की टीम ने कुछ दिन पहले बिजनेसमैन को 2 करोड़ रुपए की फिरौती आई थ्रेट कॉल मामले में मामला दर्ज किया था। आज प्रेस वार्ता आईपीएस आदित्य ने बताया कि आरोपी ने खुद को गैंगस्टर लंडा हरिके बताकर शहर के व्यापारी को फोन किया था और फिरौती मांगी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर के उद्योगपति बलकार सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें 4 फरवरी को जबरन वसूली के लिए एक कॉल आई। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने अपनी पहचान खतरनाक गैंगस्टर लंडा हरिके के रूप में बताई और उनसे 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। स्वपन शर्मा ने बताया कि फोन करने वाले ने मांग पूरी नहीं करने पर उद्योगपति और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने उक्त मांग पूरी करने के लिए उद्योगपति को 5 और 6 फरवरी को फिर से फोन किया।

    उद्योगपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी जिसने मामले की जांच शुरू कर दी। स्वपन शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कॉल के पीछे अमनजोत सिंह पुत्र मक्खन सिंह और मक्खन सिंह पुत्र मोहन सिंह दोनों निवासी कैदोवाल माहिलपुर होशियारपुर की भूमिका का पता चला। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में एफआईआर नंबर 36 दिनांक 11-02-2024 धारा 386,506 आईपीसी के तहत दर्ज कर लिया है।  उन्होंने बताया कि मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमनजोत अभी भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।