Home Government News>Punjab Govt स्पीकर संधवां ने अमेरिका में बेचे गए M.L.A Hostel के विरासती Furniture संबंधी Custody Report मांगी

स्पीकर संधवां ने अमेरिका में बेचे गए M.L.A Hostel के विरासती Furniture संबंधी Custody Report मांगी

0
स्पीकर संधवां ने अमेरिका में बेचे गए M.L.A Hostel के विरासती Furniture संबंधी Custody Report मांगी

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने अमेरिका में एम.एल.ए. हॉस्टल के विरासती फर्नीचर की नीलामी संबंधी चंडीगढ़ प्रशासन से कस्टडी रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ प्रशासन के संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्नीचर की कस्टडी किसके पास थी, क्योंकि विरासती फर्नीचर पंजाब, हरियाणा सरकारों तथा यू.टी. चंडीगढ़ की विभिन्न अथॉरिटियों की कस्टडी के अधीन आता है और यू.टी. प्रशासन द्वारा ऐसे फर्नीचर की सूची का रिकॉर्ड रखा जाता है।

इस मामले का गंभीर नोटिस लेते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा इस अपराध को अंजाम देने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। स्पीकर ने कहा कि ऐसी लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो चंडीगढ़ की विशिष्ट वास्तुकला एवं ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुंचाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here