Home Government News>Punjab Govt 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार

8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार

0
8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार

एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे

चंडीगढ़ : विदेशों में बसे पंजाबियों के मसलों का पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से समाधान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एन.आर.आई. मामले विभाग द्वारा पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में बुधवार, 8 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ विदेशों में बसे पंजाबियों को सीधे तौर पर उनसे बातचीत करने तथा अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं साझा करने के लिए समर्पित मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ विचार किया जाएगा, जिससे उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस मिलनी में भाग लेने के इच्छुक एन.आर.आई. अपनी शिकायतें पहले ही minister.pa0@punjab.gov.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। वे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ के लिए https://forms.gle/PZjpvKu512iPR”649 लिंक के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं। डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि पंजीकृत एन.आर.आई. निर्धारित तिथि और समय पर https://new.bharatvc.nic.in/join/6978389091 लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आई.डी.: 6978389091 तथा पासवर्ड: 968369 होगा।

दुनिया भर में बसे पंजाबियों से बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने की अपील करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय के हितों की रक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उनकी शिकायतों का निपटारा निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here