Blog

  • रामलला के दर्शन को लेकर स्पेशल अभियान जारी

    नई दिल्ली : अयोध्या में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। रामभक्त अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बेसब्र हो रहे हैं। लाखों की संख्या में राम भक्त अयोध्या में मौजूद हैं। वहीं आज से ‘श्री राम जन्म-भूमि दर्शन’ अभियान शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसके तहत हर लोकसभा से 6 हजार भक्तों को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। ये अभियान 25 मार्च तक चलेगा। राम लला के दर्शन का दूसरे दिन मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ है। मंगलवार को पहले दिन करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए लेकिन अभी भी लाखों लोग अपने प्रभु के इंतजार में है। राम भक्तों की एक ही आशा है कि किसी भी तरह उन्हें अपने प्रभु के दर्शन हो जाएं। रामभक्त पूरी तैयारी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं, वो एक हफ्ते तक इंतजार करने को तैयार हैं।

    इस बीच रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने रामभक्तों से अपील की है कि वो थोड़ा संयम बरतें, रामलला के दर्शन सबको मिलेंगे।भक्तों को केवल एक हजार रुपये में अयोध्या आने-जाने, रहने-खाने और दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यदि आप भी भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आप भी केवल एक हजार रुपये खर्च कर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। बीजेपी ने अपने सभी सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र से उन सभी लोगों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करें, जो लोग भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं।

    वहीं अयोध्या में बीजेपी ने 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने का इंतजाम किया हुआ है। इन जगहों पर राम भजन, कीर्तन और रामलीला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी आयोजित करने की तैयारी है।   एक नेता के मुताबिक 1000 रुपये की राशि केवल इसलिए रखी गई है, जिससे केवल गंभीर लोग ही भगवान राम के दर्शनों के लिए इस योजना का लाभ उठाएं। पूरे देश के सभी राज्यों से राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर उन्हें दर्शन कराने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद अपने स्तर पर लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के दर्शन करने की योजना बना रहा है।

  • पंजाब: नवजोत सिद्धू और राजा वड़िंग को लेकर नेताओं में बढ़ी रार! प्रधान को दी चुनौती

    मोगाः पंजाब कांग्रेस में रार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में मोगा में पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू रैली में पहुंचे। इस मामले को लेकर मालविका सूद ने हाईकमान को उसे नजर अंदाज करने को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद सिद्धू की 21 जनवरी को मोगा में हुई रैली से नाराज प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीन नेताओं- महेशइंद्र सिंह, उनके बेटे धर्मपाल और पूर्व मंत्री दर्शन सिंह बराड़ को जारी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस मामले के बाद पार्टी में माहौल गरमा गया है।

    मोगा में जहां सिद्धू की रैली की मेजबानी महेशइंद्र की ओर से की गई थी, वहीं अब नोटिस से नाराज दर्शन सिंह बराड़ ने अपने हलके बाघापुराना में सिद्धू की रैली कराने का एलान कर दिया है। इस मामले को लेकर महेशइंद्र ने कहा कि वह बुधवार यानी आज पार्टी प्रधान को नोटिस का जवाब दे देंगे। हालांकि उन्होंने नोटिस पर एतराज जताते हुए आरोप लगाया कि रैली नवजोत सिद्धू की थी और सिर्फ नोटिस सिर्फ उन्हें ही भेजा गया है, जबकि रैली में मौजूद अन्य किसी नेता को नोटिस नहीं भेजा गया।

    गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू ने जब अपनी मोगा रैली की घोषणा की थी, उस समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे हुए थे। यादव के तीन दिवसीय दौरे के दौरान सिद्धू अंतिम दिन उन्हें मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे, जबकि यादव ने पहले ही दिन प्रदेश के सभी सीनियर नेताओं के साथ बैठक में सिद्धू को बुलाया था। उस समय राजा वड़िंग ने सिद्धू की रैली पर एतराज जताते हुए, सिद्धू और उनका साथ दे रहे नेताओं पर कार्रवाई के संकेत दिए थे।

    इस बीच, दर्शन सिंह बराड़ ने नोटिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिद्धू की नई रैली का एलान कर दिया है। इस तरह बराड़ ने राजा वड़िंग को कार्रवाई करने की खुली चुनौती दे दी है। हालांकि राजा वड़िंग ने भी इस मामले को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि जो भी गलती कर रहा है, उसे पार्टी से निकाल बाहर करेंगे। इसके लिए नोटिस देने की भी जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि कांग्रेस में पार्टी से बड़ा कोई नहीं है।

  • पंजाब : निहंग मंगू मठ को लेकर आई बड़ी खबर, जाने मामला

    कपूरथला : सब-डिवीजन फगवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के शक के चलते युवक की हत्या मामले में रिमांड के दौरान आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ से कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। आरोपी को बुधवार को पुलिस माननीय अदालत में पेश किया । हालांकि मृतक युवक दवारा मरने से पहले कहे गए शब्द “सुक्खी और तुस्सी” के लिंक तक भी रिमांड के दौरान पुलिस नहीं पहुँच सकी है।

    कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में 16 जनवरी को सुबह गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक विशाल कपूर की हत्या मामले में आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का 7 दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने 7 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।

    SP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि रिमांड में आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया था। जिसमें मिले कई नंबर शक के घेरे में हैं। जिनकी जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी गई है।

  • पंजाबः इस मामले में 2 डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट पर गिरी गाज

    लुधियानाः केन्द्रीय जेल अक्सर विवादों में घिरी रहती है। हाल ही में 3 जनवरी को जेल के अंदर की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें कैदी बर्थ डे पार्टी कर रहे थे। इस मामले को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चल रही जांच में प्रशासन ने एक्शन ले लिया है। इस मामले में जेल के 2 डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट पर गाज गिरी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी जेल बैरकों में रिश्वत लेकर कैदियों को नशा और मोबाइल सप्लाई करते हैं। दोनों UPI से रिश्वत लेते हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ बोल नहीं रहे है। जल्द ही प्रेस वार्ता के जरिए इसका खुलासा किया जा सकता है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस के सीनियर अधिकारी दोनों डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट की गिरफ्तारी के बाद अब 19 दिन पहले जेल में हुई बर्थ डे पार्टी में इस्तेमाल हुए मोबाइल का लिंक भी इन दोनों आरोपियों से खोज रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी कैदियों के साथ सांठ-गांठ करके लंबे समय से अवैध गतिविधियां चला रहे थे। ये UPI के माध्यम से कैदियों के परिजनों से रिश्वत लेते थे। कैदियों से मोबाइल फोन-प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद करने में अखबारों की खबरों में भी बने रहते थे। ​​​​​​​डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने जेल में बंद 4 कैदियों आशु अरोड़ा, साहिल जिंदल, राम रतन, मुख्तियार सिंह और उनके दो सहयोगी तरनतारन के गांव सरहाली के दिलप्रीत सिंह और ससराली कलां की मनदीप कौर को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

    मनदीप कौर और दिलप्रीत ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह अधिकारियों की मदद से जेल में मोबाइल फोन और ड्रग्स की तस्करी करते रहे हैं। डीसीपी देहात जसकिरणजीत सिंह तेजा ने कहा कि जांच में उन्होंने पाया कि जेल के कैदी दिलप्रीत सिंह और मनदीप कौर के माध्यम से प्रतिबंधित सामग्री और मोबाइल फोन खरीदते थे। तेजा ने कहा कि दिलप्रीत और मनदीप सिंह जेल डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट गगनदीप शर्मा और सतनाम सिंह को मोबाइल फोन और मादक पदार्थ सौंपते थे, जो पैसे के बदले कैदियों तक पहुंचाया करते थे।

    पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी जेल अधिकारी UPI के माध्यम से भुगतान प्राप्त करते थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी जांच जारी है। कई खुलासे हो सकते है। इससे पहले आरोपियों के खिलाफ डिवीजन नंबर 7 में जेल अधिनियम की धारा 52 ए (1), एनडीपीएस की धारा 21 और आईपीसी की धारा 120 बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब दो जेल अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एफआईआर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी हैं। डीसीपी तेजा ने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस UPI लेनदेन के सबूत के तौर पर आरोपी जेल अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त करेगी।

  • पंजाबः कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, 4 सासंदों को नहीं किया शामिल, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस ने इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, 4 सासंदों को नहीं किया शामिल, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः आगामी लोकसभा चुनाव को कांग्रेस ने इलेक्शन गठित कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे मंजूरी दे दी है। कमेटी पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अुगवाई में कमेटी बनाई गई है। वहीं, पार्टी से अलग चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को कमेटी में जगह मिली है। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के वर्किंग भारत भूषण आशू, सांसद मनीष तिवारी व रवनीत सिंह बिट्टू समेत 27 नेताओं को जगह दी गई। जबकि कुछ नेताओं और पूर्व सांसदों को इसमें जगह नहीं दी गई है। कांग्रेसी नेताओं की माने तो उन्हें अन्य समितियों में फिट किया जाना है।

    इलेक्शन कमेटी में कुछ सीनियर नेताओं को जगह नहीं मिली है, जबकि उनके एरिया के अन्य नेताओं को जगह दी गई। अमृतसर संसदीय क्षेत्र के तीन नेता कमेटी शामिल किए गए हैं, जबकि कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला कमेटी में शामिल नहीं किए गए हैं। इसी तरह खड्‌डूर साहिब संसदीय सीट पर दो नेताओं को जगह दी गई है। लेकिन सांसद जसबीर डिंपा कमेटी में शामिल नहीं है। वहीं, फरीदकोट के सांसद मोहम्मद सादिक और फतेहगढ़ के सांसद अमर सिंह भी कमेटी में शामिल नहीं है।

    कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। पहले पंजाब में नए पार्टी इंचार्ज देवेंद्र यादव लगाए गए। इसके साथ ही चुनाव वॉर रूम व कमेटियां गठित की गई। वहीं, अब पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह व इंचार्ज देवेंद्र यादव 6 संसदीय हलकों में जाकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे है। लोकसभा हलकों के लिए नए चेहरों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पार्टी रूठे लोगों को भी मनाने में लगी है। जबकि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कुछ लोगों की छुट्टी भी की है।

  • आज का राशिफल, 24 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 24 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज रात 9 बजकर 50 मिनट से  शुरू होकर कल सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। आज व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आज नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से व्यस्तता रहेगी औरअतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। आपके उत्तम व्यक्तित्व औरव्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आलस हावी होने से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं, इसलिए अपनी कार्य क्षमता औरमनोबल को बनाकर रखें।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। आज अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें, साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। आज छात्रों को अपने करियर संबंधी चिंता रहेगी। अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। परंतु कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में लिए गए ठोस औरमहत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा औरखास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता भी हासिल होगी। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, आज उस पर ध्यान केंद्रित करें। आज सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे तो आपका काम बन जायेगा। आज अपनी मानसिक व शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने के लिए फालतू की उलझनों से दूर रहे।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफल भी रहेंगे। आज घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। साथ ही निकट संबंधियों की भी आवा:जाही बनी रहेगी। आज मन मुताबिक तरीके से कोई काम ना बनने पर थोड़ी उलझन होगी। आज अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। फैसले लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही हल निकलेगा।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। आज विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

      कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक:ठाक रहने वाला है। बिजनेस में निजी कामों के कारण बिजनेस में लापरवाही न करें। हर काम योजना बनाकर पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी कर रहे लोग को काम की अधिकता की वजह से ऑफिस ससे घर पहुँचने में देर होगी। आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं औरअपने कार्य के प्रति समर्पित रहे। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पहले दिए किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

      तुला राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। इस समय परिस्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। आज फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचे। आज वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। किसी भी तरह के लेन देन करने के लिए पहले चीजों को अच्छे से समझ लें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

      वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपके द्वारा कई तरह की गतिविधियां होने वाली है। अपनी दिनचर्या और व्यक्तित्व के प्रति जागरूक रहें। आज आपको आय के कई मौके मिलने वाले है। इस मौके को हाथ से ना जाने दें। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से शुरू करेंगे। किसी काम में अनुरूप परिणाम न मिलने से थोड़े परेशान होंगे लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आने वाले समय में आपको अपनी मेहनत के उचित प्रणाम अवश्य हासिल होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ नया घर लेने का प्लान बनाएंगे।

      धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जिसका अच्छा रिजल्ट आयेगा। आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जिससे आप अपने आपको पुनः ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। इस समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता पर रखें। क्योंकि घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें।

      मकर राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप पिछले कुछ समय से की गई गलतियों से सीख लेंगे और आगे बढ़ेंगे। इस तरह की गई कोशिश से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा औररिश्ते में भी मधुरता बढ़ेगी। आज आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत भी करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। आज बड़े लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करेंगे। उनका सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। बेवजह की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। आज अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना भी जरूरी है।

      कुंभ राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपके उचित सहयोग और व्यवस्थित रहने से घर और व्यवसाय दोनों जगह शांत वातावरण बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो की लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भी कुछ समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ घर के जरूरत का कोई सामान खरीदेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

      मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। साथ ही अनुभवी औरसकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ में रहे। इससे आपका विचार शैली में नयापन आएगा। आज बेवजह की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। कोई भी पारिवारिक समस्या होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना उचित रहेगा। व्यापार में आज आपको अच्छा लाभ होने वाला हैं। महिलायें आज घर का काम जल्द पूरा करने में सफल होंगी।

       

    • लुधियाना: Bikaner Misthan Bhandar के समोसे से निकला कीडा, देखे वीडियो  

      सेहत विभाग ने दी दबिश, हलवाई ने मानी गलती 

      लुधिआना: ऊंची दुकान फ़िके पकवान का मुहावरा तो सब ने सुना ही होगा। यह मुहावरा गियासपुरा में स्थित Bikaner Misthan Bhandar के सचालकों पर फिट बैठता है। हुआ यूं कि एक ग्राहक इस हलवाई की दुकान से समोसे लेकर गया था।

      जब ग्राहक ने समोसे कहने के लिए खोले तो इस दौरान समोसे से कीड़ा निकल आया। जिस पर कारवाई करते हुए सेहत विभाग की टीम ने हलवाई की दुकान पर दबिश देकर सैंपल भरे। दुकान के संचालक से इस मामले में पूछे जाने पर उसने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया और भविष्य में सावधानी बरतने का आग्रह किया।

    • पंजाब: बदमाशों ने व्यक्ति पर बोला धावा, छीनी नकदी और अंगुठी, देखे वीडियो

      लुधिआना : शहर में चोरी और लूट पाट की वारदाते बढ़ती जा रहे है।आए दिन चोर और लुटेरे किसी न किसी वारदात को अंजाम दे ही जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहा रात के अंधेरे में बदमाशों ने एक व्यक्ति को लुट लिया। यह घटना थाना मोती नगर के इलाके की है। 

      पीड़ित व्यक्ति का कसूर इतना ही था कि जब बदमाश लड़ रहे थे, तो वह देखने चला गया। जिससे गुस्से में आकर बदमाशों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यक्ति की जेब से 15000 की नकदी और हाथ से सोने की अंगुठी भी छिन ली।

      जब पीड़ित की चीख पुकार सुनकर इलाका वासी बाहर निकले, तो बदमाश भाग निकले। इस दौरान बदमाशों का एक साथी लोगो के हत्थे चढ़ गया। जिसे लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर शंका जताते हुए कहा कि पकडे गए बदमाश ने आपने साथियों की जानकारी पुलिस को दे दी है। जिसके बावजूद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

    • लुधियाना: Mukesh Sweets के हलवाई पर खराब खाना देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

      लुधियाना: जमालपुर के रहने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ रोड पर स्थित मुकेश स्वीट्स रेस्टोरेंट पर खराब खाना परोसने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह फैमिली के साथ उक्त रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था। जहां रेस्टोरेंट में उसने बफे सिस्टम के तहत खराब रोटी और सब्जी में पत्थर निकालने के आरोप लगाए। इमरान व्यक्ति ने कहा कि जब उन्होंने इस प्यार की तो उन्होंने रेस्टोरेंट में काम करने वाली लड़कियों को आगे कर दिया और उनके साथ बदसलूकी करने के उन पर आरोप लगा दिए। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने खराब खाने को लेकर शिकायत दी। जिसके बाद वह नई थाली लगाकर खाना देने के लिए उन्हें कहने लगे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खराब करने को लेकर विरोध किया तो उन पर बदसलूकी के आरोप रेस्टोरेंट की ओर से लगाए गए।

      उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी मौजूद वीडियो भी है। पीड़ित का आरोप है कि रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा यह कहा गया कि आप कभी बाहर खाना खाने गए ही नहीं हो। ग्राहक ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्राहक का आरोप है अगले दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी दी और उसके बाद भी उन्हें बार-बार फोन कर वीडियो डिलीट करने की धमकी दी जा रही है। ग्राहक का आरोप है कि उनसे कहा जा रहा है कि आपने रेस्टोरेंट की महिला के साथ बदसलूकी की है। उन्होंने मीडिया से गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे लेकिन खाना खराब था और इसके विपरीत अब उन्हें धक्का दिया जा रहा है।

    • हिमाचल इकाई ने बददी में मनाया एनयूजे (इंडिया) का स्थापना दिवस

      प्रदेश में पत्रकारों की मांगों को किया जाएगा बुलंद: जोगिंद्र देव आर्य


      संगठन के 52 साल के संघर्षपूर्ण इतिहास पर जोगिंद्र देव आर्य ने डाला प्रकाश

      बददी/सचिन बैंसल: नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया का स्थापना दिवस बददी में राज्य स्तर पर धूमधाम से मनाया गया जिसमें अलग अलग जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणेश राणा ने की जबकि मुख्य अतिथि पर एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने की। सर्वप्रथम जोगिंद्र देव आर्य ने संगठन के 1972 से अब तक के संघर्ष पूर्ण इतिहास पर प्रकाश ड़ाला। उन्होने कहा कि एन.यू्.जे (इंडिया) देश की एकमात्र पत्रकारों की संस्था है जो कि बिना किसी भेदभाव व बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के निष्पक्षतापूर्वक पत्रकारों की लड़ाई लड़ती है। वर्तमान में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी व महासचिव प्रदीप तिवारी संगठन को बेहतर तरीके से चला रहे हैं और पत्रकारों की मांगो को बुलंद कर रहे हैं। संगठन के प्रयासों से ही भारत के कई राज्यों में आज पत्रकारों को पेंशन मिल रही है लेकिन हिमाचल की सरकारें इस मामले में कुछ खास नहीं कर पाई। प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि यूनियन बजट से पहले अपनी समस्याओं को लेकर सीएम को मिलेगी।

      हिमाचल में होगा अगली बैठक-

      राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेडी आर्य ने कहा कि हमने राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया कि अगली राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक हिमाचल में रखी जाए और इसको ऊना में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कहा कि हिमाचल में सदस्यता गति को तेज किया जाएगा।कोटा मनी सौंपी-प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि हिमाचल इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी कोटा मनी 2023-24 सुपुर्द कर दी है और अब उसका कुछ भी बकाया नहीं है। हिमाचल प्रदेश इकाई ने केंद्रीय कार्यालय को गति देने के लिए एक नया कंपयूटर नई दिल्ली कार्यालय को प्रदान किया है। इसके अलावा कार्यालय को चलाने के लिए जो भी होगा उसमें हर पहलू पर आगे आकर सहयोग किया जाएगा।

      यह रहे उपस्थित-

      आज के स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, राष्ट्रीय सदस्य जेडी आर्य, जिलाध्यक्ष सोलन अमित ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल ठाकुर, प्रेस क्लब बददी के संरक्षक राजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, सुनील  शर्मा वशिष्ट, बंसी बावा, विचित्र सिंह ठाकुर, सुषमा ठाकुर, ऋषि ठाकुर, अंकुश नेगी, जितेंद्र शर्मा, नितिन कुमार, कृष्ण कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।