Blog

  • किन्नू में 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मां चिंतपूर्णी का बागः डीसी

    किन्नू में 1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मां चिंतपूर्णी का बागः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में मंदिर ट्रस्ट एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। जालंधर-धर्मशाला एनएच पर चिंतपूर्णी मंदिर से लगभग 5 किमी दूर किन्नू में 1.38 करोड़ रुपए की लागत से माता का बाग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। 

    किन्नू में पेट्रोल पंप के पास लगभग 10 कनाल भूमि मंदिर ट्रस्ट के नाम पर है, जहां पर माता का बाग बनाया जाना प्रस्तावित है। इस बाग को धार्मिक दृष्टि से विकसित करने के साथ-साथ लोगों के लिए सुविधाएं जुटाने के दृष्टिगत विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना की डीपीआर बन चुकी है और काम लोक निर्माण विभाग को सौंपा जा चुका है। 

    मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा “माता का बाग चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। किन्नू में एनएच किनारे मंदिर की भूमि है, जहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क व झूले इत्यादि के साथ-साथ कैफेटेरिया, शौचालय व दुकानें तैयार की जाएंगी। इसके अलावा माता की चरण पादुकाएं व माता की प्रतिमा बाग में आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेंगी। यहां पर माता का एक बड़ा झंडा भी स्थापित किया जाएगा। यहां पर एक बड़ी पार्किंग बनाई जाएगी तथा श्रद्धालुओं के लिए यह एक बेहतर सुविधा केंद्र बनेगा, जहां पर श्रद्धालु कुछ देर रुक कर आराम कर सकेंगे और यहां से प्राकृतिक नैसर्गिक सौंदर्य को निहार सकेंगे।”

    1.38 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले माता के बाग के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसे लोक निर्माण विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही टेंडर कर दिए जाएंगे और निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। 

    माता के बाग परियोजना के संदर्भ में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एच एल शर्मा ने कहा “बाग का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने डिजाइन में कुछ आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए हैं, जिन्हें ठीक कर डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक या दो सप्ताह के भीतर डिजाइन फाइनल हो जाएगा तथा इसके बाद इस परियोजना का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, जिसे लगभग एक वर्ष के अंतराल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। माता का बाग श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।”

  • भारत को झटकाः कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जाने मामला

    भारत को झटकाः कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जाने मामला

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले और हाल में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच चुके भारत के स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ाकॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के अनुसार चोट की वजह से वह इस इवेंट से बाहर हो रहे हैं।

    राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने जा रही है। इन खेलों में नीरज चोपड़ा से भारतीय फैंस को पदक की उम्मीद थी।  विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय के तौर पर अपना नाम दर्ज कराने वाले चोपड़ा ने स्पर्धा के फाइनल में 88.13 मीटर का थ्रो फेंका था।

    विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में हुए थे नीरज चोपड़ा चोटिल

    सूत्रों के अनुसार नीरज चोपड़ा को इंजुरी विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान ही हुई थी। फाइनल में छह अटेम्प्ट में उन्होंने तीन फाउल भी किए थे। नीरज ने मेडल जीतने के बाद कहा था, ‘चौथे थ्रो के बाद, मुझे अपनी जांघ में थोड़ी परेशानी महसूस हुई, मैं इतना प्रयास करने में सक्षम नहीं था। यह मेरे दिमाग में था, लेकिन मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं थ्रो कर सकूं। उम्मीद है कि यह ठीक हो जाएगा। मुझे सुबह तक पता चल जाएगा कि यह कैसा लगता है या चिंता की कोई बात है।’

    न्यूज एजेंसी के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया, ‘नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं हैं। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया है।’

    नीरज चोपड़ा को है ग्रोइन इंजुरी

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन किया गया था। इसमें ग्रोइन इंजुरी की बात सामने आई है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम करने की सलाह दी गई है। यही वजह है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नहीं खेल सकेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था। इस स्पर्धा में अब भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं।

  • पंजाबः कॉलेज में पेपर देने आए छात्रों से उतरवाए कड़े, भारी हंगामा 

    बठिंडा: जिलें के पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पेपर देने आए छात्रों को कड़ा उतारने के लिए कहा गया। इनमें कई सिख छात्र भी शामिल थे, जिसके कारण सिखों में रोष पाया गया। यह मामला शहर के मलोट रोड स्थित रीजनल पॉलिटेक्निक कॉलेज से सामने आया है, जहां जेई का पेपर देने आए छात्रों के साथ कॉलेज के गेट पर मारपीट की गई। इसका छात्रों के अभिभावकों की ओर से कड़ा विरोध किया जा रहा है।

    जेई का पेपर देने आए छात्र शगनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अबोहर से जेई का पेपर देने आया था, लेकिन उसे कॉलेज के मेन गेट पर रोककर लोहे का कड़ा उतारने के लिए कहा गया, छात्र ने बताया कि यदि वह ऐसा नहीं करता तो उसे पेपर में बैठने नहीं दिया जाएगा।

    शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह बलियांवाली ने इसका कड़ा विरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बकायदा कड़ा उतवाए जा रहे व्यक्ति से सवाल-जवाब किए गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। हर कोई अपने धार्मिक चिन्हों को पहनकर कहीं भी जा सकता है। सिख संगठन के नेता ने भी 295ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

  • Punjab: ट्रेन से टकराकर ASI की मौत

    Punjab: ट्रेन से टकराकर ASI की मौत

    बठिंडा: मानसा रोड अंडरब्रिज के पास स्थित रेलवे लाइन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में महिला थाना में तैनात एएसआई का शव बरामद हुआ है। मृतक का शव रेलवे लाइन के बाहर पड़ा था। परिजनों ने उक्त मामले को हादसा बताया और आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

    परिजनों का कहना है कि वह मानसा रोड पर स्थित अपना प्लाट देखने जा रहे थे। फोन पर बात करते समय वह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान एएसआई ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल पुत्र लाभ सिंह निवासी गुरु की नगरी (बठिंडा) के तौर पर हुई।

    थाना जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद सहारा जन सेवा की मदद से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के बेटे वरिंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः शॉर्प शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः शॉर्प शूटर दीपक मुंडी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पुुलिस ने मूसेवाला मर्डर केस में शामिल शॉर्प शूटर दीपक मुंडी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस को जगरूप रूपा और मनु कुस्सा के एनकाउंटर के बाद सूचना मिली थी कि एनकाउंटर से कुछ देर पहले दीपक मुंडी भी उनके साथ मौजूद था, लेकिन वह पहले ही वहां से भागने में कामयाब रहा।

    जिसके बाद पिछले 2 दिन से अमृतसर के बॉर्डर एरिया में पुलिस की एक बड़ी मूवमेंट चल रही थी जिसमें आज पुलिस ने सफलता हासिल की है। लेकिन दीपक मुंडी की गिरफ्तारी के मामले को लेकर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है जबकि पता चला है कि दीपक मुंडी को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स व स्पेशल टास्क फोर्स ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है।  

    अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि किसी भी समय हो सकती है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के करीब 60 दिन बीत जाने पर दीपक मुंडी पुलिस के साथ आंख मिचोली खेल रहा था मगर पुलिस को सटीक सूचना मिली और उसके आधार पर उसे पकड़ा गया है।

  • पंजाबः सीएम मान ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    पंजाबः सीएम मान ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़ः सीएम भगंवत मान ने कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीगढ़ के मेमोरियल हाल पहुंचे। इस अवसर पर सीएम मान सम्मान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय जवानों ने कारगिल जीती थी। उन्होंने कहा कि सेना के लिए ऐसे मौके आते रहते हैं जब दुश्मन अपने पैर जमाने की कोशिश करता है और बड़ी बहादुरी से उनका सामना करता है। इन योद्धाओं की वजह से ही हम लोग सुरक्षित हैं इसलिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। 

    ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवार को 1 करोड़ देने का ऐलान

    इस अवसर पर मान सरकार ने ऐलान किया है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मान ने कहा कि शहीदों के नाम को जरूर पढ़ा जाना चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से हम लोग बहादुरी से चलते हैं। मान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीमा पर ड्यूटी पर तैनात जवानों की वजह से हम सुरक्षित हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मान आज अपने दिल्ली दौरे के दौरान बुड्ढे नाला रिनोवेशन प्रोजेक्ट के सिलसिले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजिंदर शेखावत के साथ मुलाकात करेंगे।

    1999 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में 500 जवान हुए थे शहीद

    बता दें कि 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच 60 दिनों तक युद्ध हुआ था, जिसमें भारत की जीत हुई थी और  भारत द्वारा कारगिल जीत लिया गया था। इसमें 500 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे, जिन्हें आज यह श्रद्धांजलि दी गई है। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मान ने कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और उनकी बहादुरी की भी सराहना की। इसके अलावा मान ने एनसीसी के बच्चों से भी मुलाकात की और उनका मनोबल भी बढ़ाया। 

  • जालंधरः सांप के काटने से 5 साल की रिया की मौत

    जालंधरः सांप के काटने से 5 साल की रिया की मौत

    जालंधर, (वरुण): देहात से दुखद घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नूरमहल थाना क्षेत्र के पास के गांव बाठ में सांप के काटने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची के पिता हरदीप सिंह उर्फ दीपा ने बताया कि मेरी दो बच्चियां है। जिसमें एक की उम्र 7 साल और दूसरी की उम्र 5 साल है।

    उन्होंने बताया कि रात को हम सभी परिवार वाले कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। घर में सांप को देखकर मेरी बेटी रिया (5) ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

    जब हमने देखा तो बेटी को सांप ने काट लिया था। हम तुरंत अपनी बेटी को इलाज के लिए नूरमहल के एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर के इलाज के दौरान बेटी के पूरे शरीर में जहर फैल जाने से उसकी मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

  • जालंधरः दिन दिहाड़े धार्मिक स्थल के सेवादार की मौत, सिर कटा मिला शव

    जालंधरः दिन दिहाड़े धार्मिक स्थल के सेवादार की मौत, सिर कटा मिला शव

    जालंधर, (वरुण): महानगर में क्राइम की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। बीते दिन सोमवार को जिले में दो हत्याओं के मामले सामने आए थे। वहीं आज दिन चढ़ते ही सेमी गांव में सिट कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह सिर धार्मिक स्थल के किसी सेवादार का है। मिली जानकारी के मुताबिक सेवादार के सिर और गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। सेवादार माथा आगे से पूरी तरह से खुल चुका था।

    मृतक गौस पाक सरकार के दरबार में था सेवादार

    घटना का पता उस समय चला जब गांव में रहने वाला हरविंदर सिंह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचा। इस दौरान उसने वहां पर सेवादार खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह के रूप में हुई है। जगदीश लाल गांव के गौस पाक सरकार के दरबार में सेवा करता था और वहीं पर रहता था। जगदीश पिछले कई सालों से वही पर रह रहा था।

    सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पतारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बाद दोपहर तक पुलिस वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही थी ताकि हत्या करने वालों के बारे में कुछ पता लगाया जा सके।

    हत्या के कारणों की जांच कर रही थाना प्रभारी अर्शदीप

    थाना पतारा की प्रभारी अर्शदीप कौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। धार्मिक स्थल पर कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ, जिससे लूट जैसी वारदात हुई लगे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः नगर निगम मुख्यालय की बेसमेंट में मुलाजिम की संदिग्ध मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

    जालंधरः नगर निगम मुख्यालय की बेसमेंट में मुलाजिम की संदिग्ध मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

    जालंधर (वरुण)। जालंधर नगर निगम मुख्यालय के बेसमेंट में एक मुलाजिम की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मुलाजिम ने आत्महत्या की है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक नगर निगम के मुलाजिम पवन कुमार की संदिग्ध मौत हुई है। पवन कुमार नगर निगम में लिफ्टमैन था। आज सुबह जब लिफ्ट नहीं चली तो पवन कुमार की खोजबीन शुरू हुई। तब पता चला कि नीचे बेसमेंट में उसकी बॉडी किसी फंदे से लटक रही है।

  • राशिफल (मंगलवार 26 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 26 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। संतान से कष्ट रहेगा।

    वृषः मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    मिथुनः यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी।

    कर्कः वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।

    सिंहः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

    कन्याः यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। नए अनुबंध होंगे। झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है।

    तुलाः वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।

    वृश्चिकः दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। समय ठीक नहीं है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें।

    धनुः व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। राजकीय काम बनेंगे। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। संतान से मदद मिलेगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

    मकरः प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

    कुंभः व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

    मीनः राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। वाणी पर संयम रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से बचें।