जालंधरः दिन दिहाड़े धार्मिक स्थल के सेवादार की मौत, सिर कटा मिला शव

जालंधर, (वरुण): महानगर में क्राइम की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। बीते दिन सोमवार को जिले में दो हत्याओं के मामले सामने आए थे। वहीं आज दिन चढ़ते ही सेमी गांव में सिट कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह सिर धार्मिक स्थल के किसी सेवादार का है। मिली जानकारी के मुताबिक सेवादार के सिर और गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए गए। सेवादार माथा आगे से पूरी तरह से खुल चुका था।

मृतक गौस पाक सरकार के दरबार में था सेवादार

घटना का पता उस समय चला जब गांव में रहने वाला हरविंदर सिंह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने पहुंचा। इस दौरान उसने वहां पर सेवादार खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय जगदीश लाल उर्फ जुमें शाह के रूप में हुई है। जगदीश लाल गांव के गौस पाक सरकार के दरबार में सेवा करता था और वहीं पर रहता था। जगदीश पिछले कई सालों से वही पर रह रहा था।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पतारा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। बाद दोपहर तक पुलिस वहां पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही थी ताकि हत्या करने वालों के बारे में कुछ पता लगाया जा सके।

हत्या के कारणों की जांच कर रही थाना प्रभारी अर्शदीप

थाना पतारा की प्रभारी अर्शदीप कौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। धार्मिक स्थल पर कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ, जिससे लूट जैसी वारदात हुई लगे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *