Home Haryana शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2.50 करोड़ ठगे, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2.50 करोड़ ठगे, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2.50 करोड़ ठगे, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

कैथलः शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ो रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, शेयर मार्केट में निवेश पर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पूर्व टीचर से करीब 2 करोड़ 50 लाख 51 हजार 597 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी की शिकायत अनुसार उन्होंने फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा था।

विज्ञापन में दिए गए लिंक के माध्यम से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए, जहां स्वयं को निवेश सलाहकार बताने वाले लोगों ने उन्हें अधिक लाभ का लालच दिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को एसबीआई सिक्योरिटीज के नाम से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट पर वर्चुअल वॉलेट बनवाया तथा वीडियो केवाईसी कराकर विश्वास में ले लिया। शुरुआत में 1 सितंबर 2025 को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये निवेश करवाए गए तथा विश्वास कायम रखने के लिए 1000 रुपये वापस भी उनके खाते में भेज दिए गए। इसके बाद लगातार अधिक लाभ का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में चरणबद्ध तरीके से करोड़ो रूपये जमा करवाए गए।

आरोपियों द्वारा फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर शिकायतकर्ता के वर्चुअल वॉलेट में करोड़ों रुपये का काल्पनिक लाभ दर्शाया जाता रहा, जिससे शिकायतकर्ता लगातार निवेश करता रहा। बाद में जब शिकायतकर्ता ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फर्जी एसबीआई सिक्योरिटीज की रसीद भेजकर कंपनी कमीशन के नाम पर भी लाखों रुपये जमा करवा लिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। बैंक से जानकारी लेने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता से अलग-अलग तिथियों में कुल 2,50,51,597 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कैथल में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच थाना साइबर क्राइम एसएचओ एसआई रणदीप सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मीरपुर कोनिया जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) निवासी संजय कुमार व सतरोहन कुमार तथा गांव अम्बापुर जिला बहराइच यूपी निवासी दलीप को काबू कर लिया गया। उक्त साइबर ठगी में आरोपी संजय व सतरोहन का बैंक खाता इस्तेमाल हुआ है, जों बैंक खाता आरोपी दलीप ने दोनों आरोपियों से लेकर कमीशन की एवज में आगे अन्य आरोपियों को उपलब्ध करवाया था। आरोपी दलीप का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि शेष दोनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here