Home Haryana वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

0
वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

अंबालाः हरियाणा के अंबाला में वीरवार देर रात एक ट्रक और मिनी बस की आपस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के थे। इसके अलावा हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक मिनी बस में बैठे लोग माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे।

रास्ते में श्रृद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई और मिनी बस चकनाचूर हो गई। बस में सफर करने वाली शिवानी ने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, हादसा होने के बाद सबसे पहले निकलकर भाग गया। बस के अंदर 30 से 35 लोग थे और वैष्णो देवी जा रहे थे। हम लोग की आंख लग गई, पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here