फायर ब्रिगेड कर्मचारी विनोद ने बताया कि उन्हें रात करीब 1:30 बजे वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम के पहुंचने तक आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई गई, लेकिन कैंटर पूरी तरह जल गया। यह कैंटर जीतपुरा निवासी विनोद की बताया जा रहा है। जिसमें पॉलीथीन और अन्य सामान भरा हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पेट्रोल पंप के नजदीक होने के कारण वहां मौजूद कर्मचारियों में चिंता फैल गई। आग की लपटें देखकर सतर्कता बरती गई। हालांकि, आग पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर लगी थी, जिससे कोई बड़ा विस्फोट या जनहानि नहीं हुई।Petrol Pump के पास कैंटर को लगी भीषण आग, मची अ फ रा-त फ री pic.twitter.com/4Y9OYUPyUh
— Encounter India (@Encounter_India) February 26, 2026