Blog

  • वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

    चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही ‘रोज़गार क्रांति’ पहल के तहत एक औपचारिक समारोह के दौरान नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 11 उम्मीदवारों को एग्जामिनर, लोकल फंड अकाउंट्स के कार्यालय में जूनियर ऑडिटर के रूप में शामिल किया।

    नव-नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी और जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मैं सभी नव-नियुक्त युवाओं को दिल से बधाई देता हूं और उनसे अपील करता हूं कि वे अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को पूरी लगन, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ निभाएं। राज्य की सार्वजनिक संस्थाओं की वित्तीय सेहत और जवाबदेही बनाए रखने के लिए आपकी ईमानदारी अत्यंत आवश्यक है।”

    भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता को रेखांकित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के माध्यम से सख्ती से मेरिट के आधार पर संपन्न की गई है। उन्होंने कहा, “यह भर्ती अभियान पूरी तरह मेरिट आधारित रहा है। मुझे विश्वास है कि इस नई और योग्य प्रतिभा के शामिल होने से वित्त विभाग के अंतर्गत एग्जामिनर, लोकल फंड अकाउंट्स विंग की कार्यकुशलता और समग्र उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।”

    रोज़गार सृजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अब तक की गई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार अब तक 65,000 से अधिक युवाओं को सुरक्षित रोजगार प्रदान करने में सफल रही है। यह उपलब्धि राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने के वादे की ऐतिहासिक पूर्ति है।”

    रोज़गार पर निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, “‘रोज़गार क्रांति’ पंजाब सरकार की एक प्रमुख प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी विभागों में एक मजबूत, कुशल और युवाओं के नेतृत्व वाला प्रशासनिक ढांचा तैयार करने के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं का निरंतर पालन किया जाए।”

  • Punjab News: डेयरी विवाद को लेकर गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: डेयरी विवाद को लेकर गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार, 9 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना डेहलों के अधीन पड़ते गांव खेड़ा में डेयरी के विवाद को लेकर 2 पक्षों में गोलियां चली थी। दरअसल, देर रात पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन युवकों ने 2 भाइयों और उनके एक दोस्त पर पहले बेसबॉल बैट से हमला किया और उसके बाद हमलावरों ने गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्ष भाद्वाज नामक व्यक्ति के बयान दर्ज करके 4 बायनेम और 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के भी बयान दर्ज किए जा रहे है।

    बता दें कि इस घटना में छोटे भाई की बाईं टांग में गोली लगी थी, जबकि बड़ा भाई और उसका दोस्त घायल हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल गांव खैड़ा निवासी नवजोत सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि वे गांव के गुरुद्वारे के नजदीक एक डेयरी पर दूध सप्लाई करते हैं और वहां पर अन्य डेयरी वाले उनसे रंजिश रखते हैं। परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात उनका बड़ा बेटा डेयरी पर दूध देने के बाद मार्केट से सामान लेकर घर आ रहा था।

    गांव के गुरुद्वारे के नजदीक कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया और बेसबॉल बैट से उस पर हमला कर दिया। परमजीत सिंह ने कहा कि हमलावर उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसका डेयरी वाला दोस्त गोल्डी उसका बचाव करने गया तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें किसी जानकार ने घर आकर बताया कि कुछ लोग उनके बेटे से मारपीट कर रहे हैं। वे अपने छोटे बेटे नवजोत को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों में शामिल एक युवक ने उनकी तरफ करीब 4-5 गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उनके छोटे बेटे को लग गई।

  • शादीशुदा जिंदगी से परेशान हुई Pakistan Influencer, Social Media पर बयान किया दर्द, देखें वीडियो

    शादीशुदा जिंदगी से परेशान हुई Pakistan Influencer, Social Media पर बयान किया दर्द, देखें वीडियो

    मनोरंजन : पाकिस्तान की मशहूर इंफ्लुएंसर सहर हयात की जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। शादी के कुछ सालों के बाद उनकी शादीशुदा जिंदगी तहस-नहस हो चुकी है। वो पति से 3 साल बाद अलग हो गई हैं। सहर ने अब तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होने अपने एक्स हसबैंड समी राशीद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

    इंफ्लुएंसर का छलका दर्द

    सहर ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करके एक्स हसबैंड की घिनौनी सच्चाई बताई है। सहर ने रोते हुए शादी के बाद उनके एक्स हसबैंड ने उन्हें मेंटली टॉर्चर किया है। उन्हें मारा-पीटा, सास-ससुर ने भी इंफ्लुएंसर को काफी परेशान किया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सहर का कहना है कि सास-ससुर कभी मां-बाप नहीं बन सकते। लोग कितना भी कह लें लेकिन कोई भी सास ससुर कभी भी मां-बाप नहीं बन सकते। शादी से पहले उनका एक्स हसबैंड और सास-ससुर उन्हें प्रिंसेस की तरह ट्रीट करते थे परंतु शादी के बाद उनकी पति और घरवालों का बर्ताव बिल्कुल ही बदल गया था। सहर ने कहा कि जब वो परेशान होकर अपने घर जाने लगी थी तो एक्स हसबैंड समी ने उन्हें और उनकी मां को गंदी गालियां दी। उन्हें उनका पूरा सामान तक ले जाने नहीं दिया था। सहर का यह भी कहना है कि जब हालात काफी बिगड़ गए थे तब उन्होंने सास-ससुर से अलग रहने की ख्वाहिश जाहिर की थी ताकि उन लोगों के बीच शांति बनी रहे लेकिन ऐसा कहने पर उनके रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ गए।

    एक्स पति ने कर दी घिनौनी बात

    सहर ने बताया कि – समी ने मुझे सभी के सामने अपने पेरेंट्स के सामने कहा कि तुम्हें अलग रहना है तो मैं तुम्हें अलग रख लूंगा अगर तुम मेरे पैर का अंगूठा 20 मिनट तक अपने मुंह में रखकर बैठोगी। मैं इस बात पर भी मान गई थी। आगे उन्होंने कहा कि – उनको एक्स हसबैंड समी प्रेग्नेंसी में भी पीटते थे। उन्हें अपने घरवालों के सामने बेइज्जत करते थे गालियां देते थे। इंफ्लुएंसर ने यह दावा किया है कि वो समी के घर का सारा खर्च उठाती थी। शादी में सारा पैसा उन्होंने ही खर्चा किया था। रोते हुए उन्होंने अपने दर्द बयान किया है। सहर का वीडियो इंटरनेेेेेट पर भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो वायरल होने के बाद राशिद को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। कई सेलेब्स भी सहर के सपोर्ट में सामने आ रहे हैं हालांकि समी राशिद ने सहर के सभी आरोपों को गलत बताया है।
  • Mayor Office को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जाचं में जुटी पुलिस

    Mayor Office को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जाचं में जुटी पुलिस

    नई दिल्लीः सिविक सेंटर में स्थित दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आधिकारिक ईमेल आईडी पर दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पूरे सिविक सेंटर परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। साथ ही साथ, आसपास के इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि एहतियात के तौर पर हर पहलू से जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात हैं, जो परिसर की बारीकी से जांच कर रही हैं। उधर, साइबर टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है, ताकि संदेश के स्रोत का पता लगाया जा सके। मामले में अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। धमकी देने वाले की पहचान कर के उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मेल में लिखा था कि हम संपत्ति का नुकसान करना चाहते हैं इंसानों का नहीं, इंसानों को हटा लें।’ यह धमकी भरा मेल दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही के बीच आया। कार्यवाही के दौरान विधायक दिल्ली विधानसभा में अपने क्षेत्र के मुद्दे नियम 280 के तहत उठा रहे थे। मेल मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और डॉग स्क्वाड की टीम ने विधानसभा परिसर की गहन जांच शुरू कर दी. हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

  • Punjab News: International Airport से Flight की बुकिंग शुरू, व्यापारियों को राहत

    Punjab News: International Airport से Flight की बुकिंग शुरू, व्यापारियों को राहत

    लुधियानाः पंजाब के औद्योगिक विकास के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ-साथ व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया कंपनी ने फ्लाइट की बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू कर दी हैं। लुधियाना से दिल्ली तक का सफर 1 घंटा 10 मिनट में पूरा होगा। कंपनी की वेबसाइट पर फ्लाइट का शुरुआती किराया 3512 रुपए दिखाया गया है। हालांकि, यह समय और जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। लुधियाना और दिल्ली के बीच 2 फ्लाइट्स रोजाना उड़ेंगी। पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर उड़ेगी, जो 7 बजकर 5 मिनट पर लुधियाना पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर लुधियाना के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगी।

    कंपनी ने अभी फ्लाइट में सिर्फ इकोनमी क्लास के लिए बुकिंग शुरू की गई है। इसकी वेबसाइट से पता चल रहा है कि 15 मई की सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर हलवारा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ेगी, जो 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर को 2 बजकर 40 मिटन पर हलवारा से उड़ेगी, जो 3 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। फिलहाल के लिए शुरुआत में ये दो ही उड़ानें हलवारा से होंगी। बाद में जरूरत के हिसाब से इन्हें बढ़ाया जाएगा।

    औद्योगिक दृष्टिकोण से यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बेहतर एयर कनेक्टिविटी से लुधियाना और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी और अन्य बड़े बाजारों से सीधे जुड़ाव मिलेगा जिससे निर्यात, निवेश और कारोबारी आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा। बिट्टू ने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। लुधियाना के गांव एतिआणा की 162 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट के निर्माण पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग और टैक्सी-वे के निर्माण पर 27-27 करोड़ रुपये व्यय हुए, जबकि एप्रोच रोड पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा 161.27 एकड़ भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को करीब 39.40 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया।
  • फर्जी DSP बनकर 35 लाख की धोखाधड़ी, 2 सगे भाई गिरफ्तार, वर्दी व नकदी बरामद, देखें वीडियो

    फर्जी DSP बनकर 35 लाख की धोखाधड़ी, 2 सगे भाई गिरफ्तार, वर्दी व नकदी बरामद, देखें वीडियो

    सीसीटीवी टेंडर दिलवाने के बहाने किया फ्रॉड

    पंचकूला: हरियाणा पुलिस की एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने फर्जी डीएसपी बनकर और टेंडर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी विपुल गोयल और उसके भाई तरुण गोयल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फ्रॉड की कुछ राशि और हरियाणा पुलिस के डीएसपी की फर्जी वर्दी बरामद की है। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि हमें पानीपत निवासी योगेश नामक व्यक्ति से एक शिकायत मिली थी। जिसके अनुसार वर्ष 2014 में तरुण गोयल ने अपने भाई विपुल गोयल की मुलाकात योगेश से करवाई और दावा किया कि विपुल ने डीएसपी का पद हासिल कर लिया है। विश्वास जीतने के लिए आरोपी विपुल अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर योगेश से मिलता था। आरोपियों ने योगेश को सीसीटीवी कैमरे लगाने का सरकारी टेंडर दिलाने का लालच दिया। विश्वास में आकर पीड़ित ने फरवरी 2017 में पंचकूला सेक्टर-6 में आरोपियों को 15 लाख रुपये नकद सौंपे। इसके बाद विभिन्न बैंक खातों और नकद माध्यमों से किश्तों में कुल 35 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2017 से 2022 तक टेंडर न मिलने पर जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों भाई उसे टालते रहे। जून 2023 में दबाव बनाने पर आरोपियों ने केवल 1.96 लाख रुपये वापस किए और उसके बाद संपर्क तोड़ दिया। जांच करने पर पीड़ित को पता चला कि विपुल गोयल पुलिस में कोई अधिकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर 11 सितंबर 2025 को सैक्टर-7 थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 171, 406, 419 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के प्रभारी इंस्पेक्टर योगविन्द्र सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन ने टीम की मदद से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 28 मार्च गिरफ्तार किया। 29 मार्च को कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी तरुण और विपुल से धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की गई हरियाणा पुलिस की डीएसपी की फर्जी वर्दी बरामद की गई। आज रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
  • कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन – आवास पंडित

    कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन – आवास पंडित

    ऊना/सुशील पंडित:  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान शिमला के सहयोग से अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी, आवास पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से दो पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमता प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं तथा ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट पाठ्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बंधित होना और हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 10 अप्रैल तक जिला कल्याण अधिकारी, ऊना के कार्यालय में सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं।

  • Punjab News: फर्जी Dope Test और Certificate देने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी Dope Test और Certificate देने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी सिविल अस्पताल के है ठेकेदार, 10 से 30 हजार में तैयार करते थे सर्टिफिकेट

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने फर्जी डोप टेस्ट करवाने और फर्जी मेडिकिल सर्टिफिकेट देने के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 53 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ टोनी पुत्र लेट राम निवासी लुधियाना और 23 वर्षीय मंचित कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी खन्ना रोड लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी स्टैंप सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि यह गिरोह फर्जी डोप टेस्ट और फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाकर सर्टिफिकेट तैयार करते थे। दोनों आरोपी संबंधित इलाको में सिविल अस्पताल के साईकिल स्टैंड पर ठेके का काम करते है। मंचित बीबीए ड्रोप आउट था और जल्दी पैसे कमाने की लालच में गलत राह पर निकल गया। मंचित नवंबर 2025 में इस काम में लिप्त हो गया था। आरोपी ने क्रिप्टो में काफी पैसा लगाया था और लग्जरी लाइफ जीने का आदी था। पहले फाइनेशल एडवाइजर का काम करने का मंचित ने सोचा था। मेन लग्जरी स्कॉट का काम किया, जिसके बाद कोविड के दौरान मंचित ने सिविल अस्पताल में काम किया और वहां को प्रोसिजर के बारे का पता लगा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने फर्जी स्टैंप बनवाई, जिसमें मेडिकल अफसर सहित अन्य डॉक्टरों के साइन और लैब की फर्जी स्टैंप तैयार की। इस दौरान 25 से 30 ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। वहीं डोप टेस्ट की बड़ी मोहरें बरामद हुई। ओपीडी स्लिप सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए। सिविल सर्जन के फर्जी दस्तावेज करने में आरोपी माहिर थे। आरोपी सिविल अस्पताल में ठेके काम के दौरान भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाते थे। पुलिस ने बताया कि सिविल मेडिकल अफसर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक ग्राहक से डोप टेस्ट सर्टिफिकेट का 10 से 30 हजार रुपए लेते थे। वहीं असलहा लाइसेंस को लेकर डोप टेस्ट करवाने के लिए आरोपी फर्जी सर्टिफिकेट तैयार करते थे। इसी के साथ रेलवे में नौकरी के लिए फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए है। वहीं दुकानों से तैयार की जाने वाली मोहरों को लेकर दुकानदारों को काबू करके पूछताछ की जा रही है।
  • Himachal News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    Himachal News: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों में विशेष उमंग और उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए बैग, किताबों और यूनिफॉर्म के साथ विद्यालय पहुँचे और अपने मित्रों से मिलकर अत्यंत खुश नजर आए। उनके चेहरों पर नई शुरुआत की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

    इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को बैजेस भी दिए गए, जिनमें मोटिवेशनल थॉट्स लिखे हुए थे। इन संदेशों के माध्यम से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, मेहनत करने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। बच्चों ने इन बैजेस को बड़े उत्साह के साथ स्वीकार किया और उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। सुबह की असेंबली में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और चरित्र निर्माण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। नए सत्र की शुरुआत के उपलक्ष्य में पहले दो दिन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जाएँगी।

    स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने नए सत्र के शुभारंभ पर अध्यापकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि नए सत्र में हम शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए नए-नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

  • बंगाणा: डूमखर में 7 अप्रैल को होगा पशु मित्र अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट, सुबह सात बजे पहुंचें सभी अभियार्थी: डॉ जंगा

    बंगाणा: डूमखर में 7 अप्रैल को होगा पशु मित्र अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट, सुबह सात बजे पहुंचें सभी अभियार्थी: डॉ जंगा

    बोले, पुरुषों को 30 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 10 मिनट में 1.5 किमी दौड़ करनी होगी पूरी,  पूरी तैयारी के साथ आएं उम्मीदवार ऊना /सुशील पंडित: राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पशु भर्ती के उपलक्ष्य में उपमंडल बंगाणा में पशु मित्र भर्ती की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 7 अप्रैल को किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि पशु मित्र पद के लिए चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा अलग से गाइड लाइन जारी की गई है, जिसके अनुसार सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। डॉ. राजेश कुमार जंगा ने बताया कि 7 अप्रैल को बंगाणा के डूमखर स्थित ग्राउंड में सभी पात्र अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इस टेस्ट के लिए उपमंडल बंगाणा से कुल 106 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जिनमें 77 पुरुष और 29 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे तक अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित ग्राउंड में पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि समय पर प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट के दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट के भीतर 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 मिनट के भीतर डेढ़ किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है। यह दौड़ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। जो अभ्यर्थी तय समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। डॉ. राजेश कुमार जंगा ने यह भी बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉल लैटर संबंधित पशु चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों को अभी तक कॉल लैटर प्राप्त नहीं हुआ है, वे अपने संबंधित पशु केंद्र से तुरंत संपर्क कर कॉल लैटर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने दस्तावेजों की पहले से जांच कर लें और समय से पहले ग्राउंड में पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से फिजिकल टेस्ट के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्राउंड में अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।