Blog

  • Jalandhar News: सरेआम पार्क के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: सरेआम पार्क के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला मॉडल हाउस में पार्क के बाहर से एक्टिवा चोरी का सामने आया है। जहां सरेआम चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि पहले चोर हाथ में फोन लेकर घूमने लगता है और ईधर-उधर देखने लग जाता है।

    जिसके बाद वह एक्टिवा पर बैठकर पार्क में देखने लग जाता है। हालांकि घटना के दौरान सड़क से कुछ लोग भी गुजर रहे है। जब कुछ समय चोर ने मुस्तैदी दिखाई और सफेद रंग की एक्टिवा लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सड़क हादसे के बाद Vijay Devarkonda ने फैंस को दी Health अपडेट, बोले – ‘सब ठीक है’

    सड़क हादसे के बाद Vijay Devarkonda ने फैंस को दी Health अपडेट, बोले – ‘सब ठीक है’

    मनोरंजन: साउथ और तेलुगू के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ बीते दिन एक हादसा हो गया। एक्टर एक सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। यह हादसा उनके साथ जोगुलांबा जिले के नेशनल हाईवे-44 पर हुआ। उनकी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एक्टर की कार को कोई भी नुकसान नहीं हुआ वहीं राहत की बात यह है कि एक्टर बिल्कुल सेफ हैं। विजय के ड्राइवर ने इस घटना की तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी थी जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

    ‘सब ठीक है’

    इस एक्सीडेंट के बाद अब एक्टर विजय ने पहला रिएक्शन भी दिया। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह ठीक हैं। अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर विजय ने लिखा कि – ‘सब ठीक है कार को टक्कर लगी है लेकिन हम सब ठीक हैं मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी घर आया हूं सिर में दर्द है लेकिन बिरयानी और नीद से कुछ नहीं होगा तो आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए सब ठीक है’।

    दुर्घटना में नहीं हुआ कोई नुकसान

    इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि – ‘तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा की कार बीते दिन पुट्टापर्थी से हैदराबाद जाते हुए जोगुलम्बा गडवाल जिले के उंडावल्ली में एक अन्य वाहन के साथ टकरा गई। उनकी कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, एक्टर बीते दिन करीबन 3 बजे पुट्टापर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे। तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक राइट साइड की ओर मुड़ गई इससे उनकी कार बोलेरो के बाएं हिस्से से टकरा गई। कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। विजय देवरकोंडा और दो अन्य लोग भी कार में सवार थे। वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठ गए और उनकी टीम ने इंश्योरेंस के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है’।

    कुछ दिन पहले ही हुई सगाई

    रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर विजय और रश्मिका की सगाई 3 अक्टूबर को हुई है। इस मौके पर दोनों के परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त ही मौजूद थे हालांकि दोनों ने ऑफिशियली इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं दूसरी और फैंस दोनों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।  
  • Jalandhar News: कल CM Mann और Kejriwal करेंगे पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत

    Jalandhar News: कल CM Mann और Kejriwal करेंगे पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जालंधर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 5 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे। दरअसल, आज 2 दिवसीय दौरे पर अरविंद केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं। बताया जा रहा हैकि कल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मुख्य अतिथि के तौर पर वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत करेंगे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ’ਤੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ: ਨਿਵੇਸ਼ੀ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਤੋਂ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਦੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਤੱਕ

    जबकि वीरवार को केजरीवाल और सीएम 3100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। जो कि 184 करोड़ रुपए की लागत से होंगे तैयार होंगे। उसी दिन बाद दोपहर चंडीगढ़ में एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का मुख्यमंत्री मान के साथ शुभारंभ करेंगे।

  • इमीग्रेशन मालिक गोलीकांड मामले में पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने पुल से लगाई छलांग, घायल, देखें वीडियो

    इमीग्रेशन मालिक गोलीकांड मामले में पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने पुल से लगाई छलांग, घायल, देखें वीडियो

    यमुनानगर: सढौरा में कुछ दिन पहले इमीग्रेशन मलिक के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं और फिरौती की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। आज दूसरे आरोपी आदित्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए स्टाफ कार्यालय लाया जा रहा था कि आरोपी आदित्य अचानक पुलिस को चकमा देकर भाग गया और पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में आरोपी को गंभीर चोटे आई। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी साहिल को पकड़ने के दौरान भी उसने भागने की कोशिश की थी, जिसमें उसकी टांग टूट गई थी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य ने रास्ते में उन्हें बताया कि उसे दस्त आ रही है। इस दौरान उनकी टीम ने मानवीयता दिखाते हुए गाड़ी रोकी और उसे नीचे उतरने की अनुमति दी। इसी दौरान आरोपी आदित्य ने अचानक पुलिस को चकमा देकर हाईवे की ओर दौड़ गया। मौके का फायदा उठाते हुए पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पुलिस टीम ने तुरंत नीचे पहुंचकर आदित्य को घायल अवस्था में पाया।

    उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस अब इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो।

  • Punjab News: सीमेंट से भरे ट्राले में छिपाकर रखा 4 क्विंटल नशा बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमेंट से भरे ट्राले में छिपाकर रखा 4 क्विंटल नशा बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। दरअसल, सीआईए टीम सीमेंट से भरे ट्रक में चालक द्वारा छिपाकर रखा 4 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

    डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा की सीआईए टीम बुच्चो रामपुरा रोड पर गश्त के दौरान तैनात थी। इस दौरान शक के आधार पर एक सीमेंट से भरे ट्रक को रोककर तालाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीमेंट के गट्टियों के नीचे 20 गट्टे चूरा पोस्त के छिपाकर रखे बरामद हुए।

    उक्त बोरियों में कुल 4 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया गया। जब नशे को लेकर ड्राइवर से पूछताछ की गई तो चालक ने बताया कि वह इस चूरा पोस्त को जयपुर-राजस्थान से लेकर आया था और मोगा में इसकी सप्लाई करनी थी। पुलिस ने कहा कि चालक को गिरफ्तार करके जांच-पड़ताल की जा रही है। ड्राइवर को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Jalandhar News: जय श्री राम नारे को लेकर छिड़ा हिंदू-मुस्लिम विवाद हुआ खत्म, देखें Live

    Jalandhar News: जय श्री राम नारे को लेकर छिड़ा हिंदू-मुस्लिम विवाद हुआ खत्म, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के डिप्टी दफ्तर के बाहर कुछ दिन पहले मुस्लिम भाईचारे की ओर से आई लव मोहम्मद को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान एक्टिवा सवार योगेश मैणी द्वारा वहां पर जय श्री राम के नारे लगाए गए थे। जहां योगेश ने मुस्लिम भाईचारे पर मारपीट करने और एक्टिवा की चाबी छीनने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों समुदाय में विवाद ने तूल पकड़ ली थी। वहीं आज शहर के दिग्गज नेताओं ने इस विवाद को बैठकर खत्म करवा दिया है। घटना के दौरान दिग्गज नेताओं के साथ योगेश मैणी और आयूब खान मौजूद रहे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ’ਚ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਦੀ ਜਿੱਤ: ਹਿੰਦੂ-ਮੁਸਲਮਾਨ ਤਣਾਅ ਮੁੱਕਿਆ, ਦੋਹਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਗਲ ਸੁਲਝਾਈ

    मामले की जानकारी देते हुए योगेश मैणी ने कहा कि कुछ दिन पहले जो घटना हुई है, वह नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहाकि शहर में त्यौहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में सभी को मिलकर त्यौहार को मनाना चाहिए और इस विवाद को खत्म करना चाहिए। वहीं आयूब खान ने कहा कि इस विवाद को लेकर राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया था। उन्होंने कहा कि योगेश बड़ा भाई है और रहेंगा। आयूब ने कहाकि भाईचारक सांझ को बढ़ाते हुए इस बार योगेश के साथ मिलकर दीपावली के पर्व को मनाएंगे।

  • Jalandhar News: साढ़े 3 वर्षीय बच्ची को लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: साढ़े 3 वर्षीय बच्ची को लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के हरगोविंद सिंह नगर में बच्ची को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति की 2 शादियां हुई है। पीड़िता ने सौतन पर बच्चा उठाकर ले जाने के आरोप लगाए है। पीड़िता का कहना हैकि वही महिला उसका बच्चा लेकर फरार हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    दूसरी ओर पीड़िता द्वारा घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है, जल्द बच्चे को ढूंढकर पीड़ित महिला के हवाले कर दिया जाएगा।

    वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शबनम ने कहाकि उसकी साढ़े 3 साल की परी को लेकर रोली नामक महिला फरार हो गई। वह महिला को फैक्टरी में काम के दौरान से पहचानती है। उक्त महिला भाई के साथ किसी फैक्टरी में काम करती है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला की गोद में एक बच्चा है और दूसरा बच्चा उसके साथ पैदल जा रहा है।

  • क्या Donald Trump को मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार? ताइवान के राष्ट्रपति ने रखी ये शर्त

    क्या Donald Trump को मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार? ताइवान के राष्ट्रपति ने रखी ये शर्त

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप चीन को ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग छोड़ने के लिए मना पाते हैं तो उन्हें नोबेल प्राइज जरुर मिलना चाहिए। ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा है कि औपचारिक संबंधो की अनुपस्थिति के बावजूबद भी अमेरिका चीन पर ताइवान के दावे के खिलाफ है। अमेरिका ताइवान का सबसे जरुरी अंतरराष्ट्रीय समर्थक भी है परंतु जब से ट्रंप ने पदभार संभाला है उन्होंने किसी भी नए हथियार को के सौदे को लेकर उनके साथ घोषणा नहीं की है।

    शी जिनपिंग से होगी ट्रंप की मुलाकात

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया में एशिया प्रशांत क्षेत्र के राजाओं की बैठक में शी जिनपिंग के साथ मुलाकात कर सकते हैं। लाई का कहना है कि इस हफ्ते द क्ले ट्रैविस एंड बक सेक्सटन शो में ट्रंप के द्वारा अगस्त में की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि शी जिनपिंग ने उनसे कहा है कि जब तक वह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं चीन ताइवान पर आक्रमण नहीं करेगा।

    इस दिन मिलेगा पुरस्कार

    लाई का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन उन्हें मिलता रहेगा। यदि राष्ट्रपति ट्रंप शी जिनपिंग को ताइवान के खिलाफ किसी भी सैन्य आक्रमण को हमेशा के लिए छोड़ने के लिए राजी कर लेते हैं तो राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता बन जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप खुद कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि उनको अब नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने कई देशों की न सिर्फ जंगें रुकवाई हैं बल्कि उनके बीच में शांति समझौता भी करवाया है। इस साल के पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नॉर्वे में की जाएगी।

    अमेरिका की नीति नहीं है साफ

    राष्ट्रपति लाई चिंग ते का कहना है कि चीन की बढ़ती हुई सैन्य गतिविधियां सिर्फ ताइवान के लिए ही चुनौती नहीं हैं। ये ताइवान पर कब्जा करने से कही आगे तक फैल चुकी है। एक बार ताइवान पर कब्जा हुआ तो इसके बाद चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका से मुकाबला करने के लिए और भी मजबूत बन जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और भी कमजोर हो जाएगी। अमेरिका ताइवान को अपनी रक्षा करने के लिए हथियार और जरुरी सामग्री देने के लिए कानूनी रुप से भी बाध्य हो गया है। इसके बाद भी अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि यदि चीन ताइवान पर हमला करेगा तो अमेरिका सैन्य जवाब देगा या नहीं। चीन ताइवान के राष्ट्रपति को अलगाववादी मानता है और बार-बार उनके द्वारा की गई बातचीत को ठुकरा चुका है।
  • बारिश के बाद बर्फबारी से हुई बडंक, CM ने जलवायु परिवर्तन पर ज़ाहिर की चिंता, देखें वीडियो

    बारिश के बाद बर्फबारी से हुई बडंक, CM ने जलवायु परिवर्तन पर ज़ाहिर की चिंता, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। प्रदेश के निचले हिस्सो में बारिश जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरवाट दर्ज की जा रही है। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। प्रदेश में आगामी 2 दिन भी मौसम खराब रहेगा और कांगड़ा चंबा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है राजधानी शिमला सहित अधिकतर क्षेत्रों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है।

    अक्टूबर महीने में शुरुआत में जहां काफी कम बारिश या बर्फबारी देखने को मिलती थी, लेकिन इस बार अक्टूबर महीने के शुरुआत के 5 दिन में ही 18 मिलीलीटर बारिश ज्यादा हुई है। मौसम वैज्ञानिक शोभित कटयाल ने कहा कि प्रदेश में पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बीते दिन कांगड़ा चंबा में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि लाहुल स्पीति में भी बर्फबारी हुई है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आई है। जबकि कुछ हिस्सों में 5 से 7 डिग्री तक तापमान कम हुए है। प्रदेश में 8 अक्टूबर तक बारिश के दौरान जारी रहेगा जबकि 9 अक्टूबर से मौसम बिल्कुल साफ होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर महीने में ज्यादा बारिश नहीं होती है लेकिन एक से पांच अक्टूबर के बीच प्रदेश में 5 मिलीलीटर तक बारिश होती थी लेकिन इस दौरान 18 मिलीलीटर बारिश हुई है जोकि 244 मिलीलीटर ज्यादा है।

    दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में जल्द सर्दी के आगमन को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर फ़िलहाल हिमाचल झेल रहा है। वह पहले ही इस संबंध में केंद्र सरकार से भी बात कर चुके हैं। वहीं काफी तादात में पर्यटक भी इन दोनों शिमला में घूमने पहुंचे हैं। बारिश और बर्फ़बारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है। शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर पर्यटक ठंडे मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि वह शिमला घूमने आए थे और यहां पर मौसम काफी ज्यादा ठंडा हो चुका है।

  • गोली लगने से ADGP की हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

    गोली लगने से ADGP की हुई मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः हरियाणा के एडीजीपी की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एडीजीपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक एडीजीपी की पहचान पूरन कुमार के रूप में हुई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਰਿਆਣਾ – ADGP ਨੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ!

    गौर हो कि एडीजीपी विवादों में भी रह चुके है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारी एडीजीपी के आवास चंडीगढ़ के सेक्टर 11 पर पहुंच गए है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।