Home Haryana Hotel Desire में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, फंसी युवती हुई बेहोश, देखें वीडियो

Hotel Desire में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, फंसी युवती हुई बेहोश, देखें वीडियो

0
Hotel Desire में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, फंसी युवती हुई बेहोश, देखें वीडियो
हिसारः हरियाणा में हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल डिजायर में आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने होटल को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं लोगों ने बचाया कि आग लगने से तीसरी मंजिल में युवती फंस गई। इस दौरान चश्मदीद ने कहा कि बेसमेंट में स्थित किचन में पहले आग लगी थी। इस दौरान जब वह युवती को बचाने के लिए गया तो आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
जिसके बाद वह बाहर आ गया। इस दौरान लोगों ने युवती को छलांग लगाने की अपील की। युवती ने छलांग लगाकर दी। इस घटना में गनीमत यह रही कि युवती की जान बच गई। लोगों ने कहा कि 15 मिनट में आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया। इस घटना में एसी भी आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों को दूर किया जा रहा है। इस भीषण आग में होटल की पार्किंग में खड़े वाहन आग की चपेट में आ गए। इसके बाद लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों को हटाया। आग इतनी भीषण है कि 5 किमी दूर से धुएं का गुबार देखा जा रहा है। इस घटना में होटल का काफी नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए 6 से अधिक गाड़ियां लग चुकी है। लेकिन आग कम होने की बजाये बढ़ रही है। दमकल विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here