Home Haryana रंग बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत, 20 लोग झुलसे

रंग बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत, 20 लोग झुलसे

0
रंग बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, 5 महिलाओं की मौत, 20 लोग झुलसे

जींदः हरियाणा के जींद जिले के सफीदों इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां भाट कॉलोनी में स्थित गुलाल और रंग बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में 5 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे करीब 30 मजदूर
जानकारी के अनुसार, घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 30 मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।

मेन गेट पर बाहर से लगा था ताला
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इसी वजह से आग लगने के बाद मजदूर समय पर बाहर नहीं निकल सके। कई मजदूर अंदर ही फंस गए, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।

झुलसे मजदूरों को अस्पताल में कराया भर्ती
आग में झुलसे करीब 20 मजदूरों को तुरंत पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही जींद के DC मोहम्मद इमरान रजा और SP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here