Home Haryana कार में अगवा कर युवक का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

कार में अगवा कर युवक का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

0
कार में अगवा कर युवक का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में युवक की हत्या की गई। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 16 के गांव बुद्दनपुर इंदिरा कॉलोनी रोड पर 22 वर्षीय मोहित युवक की घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि हमको 10 बजे पता लगा कि किसी ने मोहित की हत्या करदी है। तब जाकर हम हॉस्पिटल पहुंचे। मौके पर डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह से लेकर सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची।

सभी सीआईए से लेकर क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है। 2 युवकों ने पहले मोहित को जबरदस्ती कार में बिठाया और उसकी चाकू मारकर हत्या करदी। मोहित के सीने में चाकू के कई वार किए गए जिस से मोहित की मौके पर मृत्यु हो गई थी। मोहित मृतक के भाई दीपक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मोहित उत्तर प्रदेश से पंचकूला आया था। और काम की तलाश में था। एसएचओ सेक्टर 14 मोहिंदर ढांडॉ ने बताया कि पर्चा दर्ज करदिए गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here