Home Haryana महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ने और नग्न वीडियो बनाने का आरोप

महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ने और नग्न वीडियो बनाने का आरोप

0
महिला को बेरहमी से पीटा, कपड़े फाड़ने और नग्न वीडियो बनाने का आरोप

हांसीः हरियाणा के हांसी शहर की एक कॉलोनी में एक दलित महिला के साथ कथित रूप से हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और युवक महिला के साथ गली में मारपीट कर रहे है। वीडियो 24 जून की बताई जा रही है।

वीडियो में महिला को जबरन खींचकर एक घर के अंदर ले जाया जाता है, जहां कई लोग मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

पीड़िता ने बताया कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद के बाद यह झगड़ा हुआ। पीड़िता की गोद में दो महीने का मासूम बच्चा भी नजर आ रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते उसे हिसार रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिस से उसे चोट आई, बल्कि उसके कपड़े फाड़कर उसका नग्न वीडियो भी बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसके गुप्तांगों में हाथ डाल दिया।

आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी, तब भी इन्हीं लोगों ने उसे धक्का दिया था, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की आंत फट गई थी। उसका कहना है कि बच्चे का अभी भी इलाज चल रहा है। पीड़िता ने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगी।

शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here