Home Haryana 2 मंजिला मकान का गिरा छज्जा, गर्भवती महिला समेत 4 घायल

2 मंजिला मकान का गिरा छज्जा, गर्भवती महिला समेत 4 घायल

0
2 मंजिला मकान का गिरा छज्जा, गर्भवती महिला समेत 4 घायल

फरीदाबाद : फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट वन में दो मंजिला इमारत की छज्जा गिरने के चलते एक गर्भवती महिला सहित कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके चलते उन्हें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

 इस हादसे में गर्भवती महिला पूजा और उसके पति सोनू को काफी गंभीर चोटें लगी, इसलिए मकान मालिक राहुल चंदीला में दोनों पति-पत्नी सहित चार घायलों को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। 

अशोक कुमार, उनकी पत्नी उषा, 14 वर्षीय बेटी शोभा और अशोक की बड़ी बेटी पूजा जो आठ महीने की गर्भवती है उसका पति सोनू बरसात में नहा रहे थे कि अचानक से दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। जिसके चलते 38 वर्षीय अशोक, उनकी बेटी पूजा, पूजा के पति सोनू और अशोक की 14 वर्षीय बेटी शोभा को काफी चोट आई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here