Home Haryana BJP को बड़ा झटका, कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल

BJP को बड़ा झटका, कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल

0
BJP को बड़ा झटका, कर्णदेव काम्बोज कांग्रेस में हुए शामिल

चंडीगढ़। भाजपा की हरियाणा इकाई के नेता एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। काम्बोज ने अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद हाल ही में भाजपा की प्रदेश इकाई के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया था। काम्बोज रादौर या इंद्री सीट से टिकट चाह रहे थे।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। काम्बोज ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी में नये-नये शामिल हुए कई लोगों और दलबदलुओं को टिकट दिया है, जबकि उन लोगों की अनदेखी की है, जो वर्षों से काम कर रहे थे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here