Home Haryana रेलिंग तोड़ते सड़क पर पलटी सवारियों से भरी बस, 40 घायल, लोगों में मची चीख पुकार

रेलिंग तोड़ते सड़क पर पलटी सवारियों से भरी बस, 40 घायल, लोगों में मची चीख पुकार

0
रेलिंग तोड़ते सड़क पर पलटी सवारियों से भरी बस, 40 घायल, लोगों में मची चीख पुकार

जींदः हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसे में सवारियों से भरी बस पलट गई। इस घटना में बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए। घटना को लेकर लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियत्रिंत होकर सड़क पर पलट गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए आगे आए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने बताया कि किलोमीटर स्कीम की बस पंचकूला से हिसार जा रही थी। इस दौरान जब बस नरवाना के हरियल चौक के पास पहुंची तो अचानक सामने अचानक स्कूटी सवार आ गया।

ऐसे में स्कूटी सवार को बचाने के लिए ड्राइवर ने बस मोड़ दी। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पास स्थित हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस के शीशों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल यात्रियों को नरवाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी जयप्रकाश ने बताया कि बस के सामने एक इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार बुजुर्ग आ गया था।

ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे, सर्विस लेन और लिंक रोड को पार करते हुए दीवार से टकराकर पलट गई। जयप्रकाश ने बताया कि यहां पर रेड लाइट नहीं है और न ही यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी रहती है। इस वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिस स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ, वह रुका नहीं और सीधा चला गया। बस में सवार एक यात्री ने बताया कि ड्राइवर को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। भगवान की कृपा से किसी की जान नहीं गई।

उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को थोड़ी चोटें आई हैं, लेकिन वे बच गए। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे में उनका कुर्ता फट गया। घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर पूरन दास ने बताया कि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर ने बताया कि नरवाना बस स्टैंड से पहले एक स्कूटी सवार अचानक बस के सामने आ गया था। उसे बचाने की कोशिश में ही यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और अभी तक किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here