Home Haryana जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, चले लाठी-डंडे और पत्थर

जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, चले लाठी-डंडे और पत्थर

0
जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, चले लाठी-डंडे और पत्थर

सोनीपतः गोहाना में पैतृक जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच लाठी डंडे और ईंटे मारी गई। इस घटना में महिलाएं भी एक दूसरे पर हमला करती दिखीं। आरोप है कि हमलावरों ने रिवॉल्वर लहराकर धमकाया और बट से भी हमला किया। गोहाना के अशोक का कहना है कि बीते दिन अचानक 100 से ज्यादा लोग उनके प्लॉट पर आ गए और जमीन को अपनी बताने लगे। जब विरोध किया तो वो मारपीट करने लगे। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई।

आरोपी महिलाओं को जबरदस्ती घसीटते हुए गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। परिवार ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात को लेकर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक दीवार तोड़कर ट्रैक्टर ट्राली में ईंट डालते हुए नजर आए और मारपीट करते हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि उसने मेडिकल रिपोर्ट और मौके की जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोहाना की एकता कॉलोनी के रहने वाले अशोक ने देवीपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कॉलोनी में दादा लाई (पैतृक जमीन) करीबन 400 वर्ग गज का एक प्लॉट है और उस पर उन्होंने चारदिवारी की हुई थी। 6 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग आते हैं और प्लॉट को अपना बताने लगते हैं। तभी सोनू, पप्पू, विन्नी, अनिल, मनोज, मुकेश, विकास, राजेंद्र, रितु, ईश्वर समेत अन्य लोग उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंचकर ईंटें ट्रॉलियों में भरकर ले जाने लगते हैं। जब विरोध किया गया तो उन्होंने हमला बोल दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने अपने प्लॉट के चारों ओर दीवार और गेट लगवाया हुआ था, लेकिन ताऊ के परिवार के लोगों ने जेसीबी मशीन बुलाकर गेट और चारदीवारी को गिरा दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया। अशोक के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मौके पर पुलिस बुला ली। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस के पहुंचने के बाद वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को ईंटें ले जाने से रोकने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here