- पंचकूला के सकेतड़ी क्षेत्र में मानव कॉलोनी में दीपक भोला के प्लॉट की जमीन में नकली सोना दबा हुआ था। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है।
- नकली सोना और उपकरण बरामद
- दीपक भोला के घर और दुकान पर पुलिस ने छापा मारा।
- घर से नकली सोना, हॉलमार्क मशीन और बैंक की स्टैंप्स बरामद हुईं।
- सेक्टर 9, पंचकूला स्थित दुकान से फाइलें और चेक भी मिले।
- सकेतड़ी के प्लॉट से भी बड़ी मात्रा में नकली सोना बरामद हुआ।
- रिमांड के दौरान दीपक भोला ने कबूल किया कि वह मेरठ से नकली सोना आधे दाम पर लाता था।
- नकली सोने को असली बताने के लिए वह खुद सर्टिफिकेट तैयार करता था।
- हरियाणा के चार शहरों से नकली हॉलमार्क की मशीनें बरामद की गईं।
- उसने 13 लोगों के नाम भी बताए जो नकली सोने के जरिए लोन लेने के लिए ग्राहकों को तैयार करते थे।