Blog

  • Jalandhar : Sushil Rinku के दफ्तर के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar : Sushil Rinku के दफ्तर के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू के दफ्तर के बाहर किसानों ने धरना लगा दिया है। इस दौरान किसानों के सुशील रिंकू के दफ्तर के बाहर धरना लगाने की सूचना मिलने पर भारी मात्रा में पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि बॉर्डर पर शुभकरण की मौत हो गई, अभी तक इस मामले को लेकर कोई इंसाफ नहीं मिला। वहीं किसानों को अभी तक एमएसपी को लेकर भाजपा द्वारा कोई बात नहीं की जा रही। जिसको लेकर वह आज भाजपा उम्मीदवार के दफ्तर के बाहर धरना लगाकर बैठ गए है। इस दौरान किसानों का कहना है कि वह आज शाम 4 बजे तक रिंकू के दफ्तर के बाहर लगाएंगे।

    बता दें कि आज ही प्रेस क्लब में भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और सुशील रिंकू ने किसानों को मुद्दे पर बात की थी। इस दौरान सुनील जाखड़ ने किसानों की आड़ राजनीतिक लोगों पर निशाना साधा था। जाखड़ ने पंजाब की फसल बचाओं और नस्ल बचाओं का नारा दिया था। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसानों को भाजपा की ओर किया जा रहा है। लेकिन पंजाब के किसानी को लेकर आप पार्टी कोई बात नहीं कर रही। इस दौरान उन्होंने आप सरकार द्वारा दी जा रही नौकरियों को लेकर भी घेराव किया। उन्होंने कहा कि कितने लोगों को नौकरियां मिली है, इसका सभी को पता है। इसी के चलते अभी भी बेरोजगार कर्मी प्रदर्शन कर रहे है।

    वहीं शंभु बॉर्डर पर किसानों के मुद्दे को लेकर कहा कि उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कोई किसान मान सरकार से किसानी मुद्दे को लेकर बात नहीं कर रहा है। जाखड़ ने कहा कि किसानों से जब उनकी बात हुई थी तो किसानों ने कहा था कि वह पक्का मोर्चा चंडीगढ़ में सीएम मान की कोठी के बाहर लगाएंगे, लेकिन वह किसान जाते-जाते चंडीगढ़ की जगह शंभु बॉर्डर पर केंद्र के खिलाफ धरना लगाकर बैठ गए। जाखड़ ने कहा कि उनके सहित भाजपा के कई नेताओं ने धरना खत्म करने और मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया, लेकिन उन्होंने धरना नहीं हटाया। वहीं सीएम मान के कहने पर किसान रेलवे ट्रैक से हट गए। जाखड़ ने कहा कि यह काम किसान नहीं कर रहे, बल्कि किसान की आड़ में कोई ओर कर रहा है। जाखड़ ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर धरना लगाने के भारी मात्रा में व्यापारियों को भारी नुकसान हो गया है।

  • Punjab : लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद

    Punjab : लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद

    फाजिल्का : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। अबोहर रोड पर  गांव घल्लू के पास सड़क पर 22 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसे खुही खेड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    इस मौके पर सिविल अस्पताल फाजिल्का पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक तनवीर (22) मानसिक रूप से परेशान था। जिसका मिर्गी दौरे का इलाज भी चल रहा था। वह कल सुबह 8 बजे से लापता था। जिसके बाद से वे उसकी तलाश कर रहे थे।

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का शव मिला है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो युवक तनवीर था। जिसका शव सड़क पर मिला, जिसे पुलिस ने कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया।

  • बहू ने कमरे में बंद कर ससुर को दी Painful मौ’त

    बहू ने कमरे में बंद कर ससुर को दी Painful मौ’त

    अजमेर : बहू ने कमरे में बंदकर ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला। वह ससुर को अपने साथ रखना नहीं चाहती थी। जबकि पति अपने पिता को साथ में रखना चाहता था। इसको लेकर महिला का अपने पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था। पति जब काम पर गया तो महिला ने वारदात को अंजाम दे दिया। मामला अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र का है। श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि रावत मोहल्ला श्रीनगर में रहने वाले गोकुल (70) पुत्र नारायण अपने बेटे लक्ष्मण-बहू गुड्डी देवी (35) के साथ रहते थे।

    लक्ष्मण ने बताया कि शादी के बाद से ही गुड्‌डी से विवाद होता रहता था। गुड्‌डी मेरे पिता को घर में साथ नहीं रखना चाहती थी। कई बार तो लड़ाई भी इसी वजह से होती थी। बहू के रवैये की वजह से पिता मेरे पक्ष में खड़े रहते थे। यह बात गुड्‌डू को नागवार गुजरती थी।

    25 मई को भी लक्ष्मण और गुड्‌डी के बीच में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद लक्ष्मण अपने काम पर चला गया। उधर गोकुल नरेगा में मजदूरी करने के बाद सुबह करीब 11 बजे घर पहुंचा। बहू ने मौका देखकर घर के दरवाजे बंद कर लिए और ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर पड़ोसियों ने लक्ष्मण को सूचना दी। लक्ष्मण घर पहुंचा और पड़ोसियों की मदद से छत का दरवाजा तोड़कर अंदर गया। लहूलुहान गोकुल को श्रीनगर हॉस्पिटल लेकर गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अजमेर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार रात को मौत हो गई।

    थाना प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मण की पत्नी गुड्‌डी देवी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। इस मामले में गोकुल (मृतक) के बड़े बेटे ओमप्रकाश ने गुड्‌डी के खिलाफ जानलेवा हमले की शिकायत दी थी। 25 मई को ही मुकदमा दर्ज किया गया था। गोकुल की मौत के बाद हत्या की धारा को भी जोड़ा गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

  • Jalandhar: St. Joseph’s Convent School में टीचर ने 5वीं की छात्र को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    Jalandhar: St. Joseph’s Convent School में टीचर ने 5वीं की छात्र को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज

    जालंधर (ENS) : थाना  कैंट  के अधीन आते दीप नगर में इंसानियत शर्मसार का मामला सामने आया है। जहां सेंट जोसेफ कानवेंट स्कूल के टीचर ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकते की है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब स्कूल में छुट्टियां होने पर बच्ची ने पयानों के टीचर आरोपी टोबियस थापर द्वारा किए गए दुष्कर्म की बात चाची को बताई। पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले की शिकायत मिलने पर आरोपी टोआरोपी बियस थापर पर पुलिस ने आईपीसी धारा 376 एबी व 506 के अलावा 4, 6 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बच्ची की मां ने पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा कि वह लोगों के घरों का काम करती है। उसकी बच्ची अब छुट्टियां होने के कारण पास रहती चाची के यहां रह रही थी। उस बच्ची ने अपनी चाची को बताया कि उसके स्कूल में पढ़ाता एक अध्यापक पिछले एक वर्ष से उसका यौन शोषण करता आ रहा है।

    शिकयात के अनुसार अध्यापक बच्ची को रोजाना पुरानी कैंटीन में बुला कर अंदर से दरवाजा बंद करने के बाद उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर उसके साथ गलत हरकतें करता रहा है। इसके साथ ही अध्यापक द्वारा बच्ची को घर में बताने को लेकर धमकियां देता था कि अगर उसने इस संबंध में किसी को बताया को वह उसे जान से मार देगा। मां के अनुसार जब बच्ची स्कूल जाती थी को बेहद डरी और सहमी दिखाई देती थी। परिवार द्वारा जब प्यार से उससे पूछा गया तो सारी घटना का पता चला।

    इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया, यदि स्कूल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहती है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।  

  • CM केजरीवाल को बड़ा झटका, सुनवाई से किया इनकार

    CM केजरीवाल को बड़ा झटका, सुनवाई से किया इनकार

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन बढ़ाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस मामले में आगे के निर्देशों के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पास भेज दिया गया।  बेंच ने कहा कि CJI अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सीएम केजरीवाल की याचिका को सूचीबद्ध करने पर उचित निर्णय लेंगे क्योंकि मुख्य मामले में फैसला सुरक्षित है।

    अदालत ने याचिका दायर करने में देरी को लेकर भी सवाल खड़े किए। सीएम केजरीवाल की ओर से पेश वकील अभिषेक सिंघवी से बेंच ने पूछा कि पिछले हफ्ते जब मुख्य पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दत्ता बैठे थे तो केजरीवाल की याचिका का उल्लेख क्यों नहीं किया गया। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि मेडिकल जांचों को देखते हुए उनकी अंतरिम जमानत की अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी जाए और उन्हें 2 जून के बजाए 9 जून को समर्पण करने की इजाजत दे दी जाए।

  • Punjab: किसानों ने BJP उम्मीदवार Taranjit Singh संधू के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    Punjab: किसानों ने BJP उम्मीदवार Taranjit Singh संधू के घर का किया घेराव, देखें वीडियो

    अमृतसर : किसान मजदूर संघर्ष समिति और गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और जगह-जगह बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसके तहत आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से बड़े पैमाने पर पूरे पंजाब में अलग-अलग जगहों पर बीजेपी उम्मीदवारों का घेराव किया जा रहा है।

    इसके साथ ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब महासचिव सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में अमृतसर बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया और घर का घेराव किया। बता दें कि किसानों द्वारा आज 4 घंटे तक प्रदर्शन किया जाएगा। इस बारे में बात करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो किसानों को भाजपा और हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को पंजाब की सीमा पर रोक दिया गया।

    उन्होंने कहा कि वह अमृतसर में तरनजीत सिंह संधू के घर के बाहर धरना देने पहुंचे हैं और किसानों की मांगों से जुड़े सवालों का जवाब बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू से किए जाएंगे। साथ ही बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब सुनील जाखड़ कांग्रेस में थे, तो उन्हें किसान अच्छे लगते थे। लेकिन जब से सुनील जाखड़ ने बीजेपी का चश्मा पहन लिया है तब से किसान बुरे लगने लगे हैं।

  • विपक्ष को झटकाः वरिष्ठ नेता एवं Former Ministers आज BJP में होंगे शामिल

    विपक्ष को झटकाः वरिष्ठ नेता एवं Former Ministers आज BJP में होंगे शामिल

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण के मतदान से कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी  को बड़ा झटका लगा है। सपा के वरिष्ठ नेता नारद राय ने मंगलवार सुबह X पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले राय ने सोमवार रात अमित शाह के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की। उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री नारद राय ने X पर अपने ‘बायो’ में ‘मोदी का परिवार’ लिखकर भारतीय जनता पार्टी में जाने का संकेत दिया है। ऐसे में सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।  

    साथ ही जनता से सपा के चुनाव निशान ‘साइकिल’ पर ताला लगाने का आह्वान किया। बलिया सदर सीट से दो बार के विधायक और राज्य सरकार में पूर्व मंत्री  ने सोमवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ”दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत के गृह मंत्री, राजनीति के चाणक्य अमित शाह जी के संकल्प की समाज के अंतिम पंक्ति में बसे गरीब को मज़बूत करने वाली सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करूंगा। जय जय श्री राम।”

  • Punjab: AAP विधायक को High Court से लगा झटका

    चंडीगढ़: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के अमरगढ़ से विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को झटका देते हुए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी व रिमांड आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन की कार्रवाई कानूनन सही है। विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए ईडी की गिरफ्तारी व बाद में जारी रिमांड आदेश को चुनौती दी थी। मैसर्स टीसीएल ने 46 करोड़ रुपए का लोन व क्रैडिट सुविधा हासिल की थी और याची इसका निदेशक था। ईडी ने याची को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में अदालत ने उनको रिमांड पर भेज दिया था।

    याची पर आरोप है कि लोन सुविधाएं देने के नियमों और शर्तों के विपरीत यह राशि अन्य कंपनियों को हस्तांतरित कर दी गई। आरोप के अनुसार 3.12 करोड़ रुपए ‘आप’ नेता के व्यक्तिगत खाते में भेजे गए थे। फोरैंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर 9 फरवरी, 2018 को मैसर्स टीसीएल के खाते में धोखाधड़ी के चलते RBI को इसके बारे में सूचित किया गया। इसके बाद याची को बार-बार जांच में शामिल होने को कहा गया लेकिन वह टालमटोल करता रहा। जांच में शामिल नहीं होने पर नवम्बर, 2023 में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इसी कार्रवाई को उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए चुनौती दी थी। 

  • Eye Mantra Hospital में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां, देखें वीडियो

    Eye Mantra Hospital में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर अस्पताल में लगी आग के बाद एक और सूचना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मंगलवार को आई मंत्रा अस्पताल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। दमकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले ढाई साल के दौरान दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में आग लगने की 77 घटनाएं सामने आई हैं।

    इनमें एम्स, सफदरजंग, आरएमएल जैसे अस्पताल भी शामिल हैं। लगातार आग लगने की घटनाओं के बावजूद प्रशासन इसे लेकर उदासीन है। किसी भी हादसे के बाद कुछ दिन तक इसे लेकर चर्चाएं होती हैं, बाद में समय बीतने के साथ घटना को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। प्रशासन समय रहते बचाव के इंतजाम कर ले तो इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।

  • पर्यटकों के लिए खुशखबरी! रोमांच का सफर हुआ शुरू 

    पर्यटकों के लिए खुशखबरी! रोमांच का सफर हुआ शुरू 

    शिमला:  हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के घुमने के लिए पसंदीदा जगह है। यहां हज़ारों की संख्या में पर्यटक घुमने आते हैं। यहां पर पर्यटकों की हली पसंद रोहतांग दर्रा है। पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा 24 मई से बहाल हो चुका है। इसके बहाल होने के बाद रोहतांग जाने के लिए पर्यटकों का तांता लग चुका है। रोहतांग दर्रा समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहले ही दिन 1200 वाहन दर्रे की ओर रवाना हुए, इस दौरान पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। रोहतांग दर्रे में रोमांच का सफर शुरू हो चुका है। जिसमें पर्यटक करीब 15 से 50 फीट से ज्यादा की बर्फ की दीवारों के बीच से सफर कर पाएंगे।

    13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे को पार करने के लिए वाहनों को एडवांस परमिट की आवश्कता होती है। एनजीटी के गाइडलाइंस के अनुसार एक दिन में केवल 1200 वाहन ही रोहतांग की ओर जा सकते है।