Punjab : लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ बरामद

फाजिल्का : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। अबोहर रोड पर  गांव घल्लू के पास सड़क पर 22 वर्षीय युवक का शव मिला। जिसे खुही खेड़ा थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जहां मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इस मौके पर सिविल अस्पताल फाजिल्का पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक तनवीर (22) मानसिक रूप से परेशान था। जिसका मिर्गी दौरे का इलाज भी चल रहा था। वह कल सुबह 8 बजे से लापता था। जिसके बाद से वे उसकी तलाश कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का शव मिला है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो युवक तनवीर था। जिसका शव सड़क पर मिला, जिसे पुलिस ने कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *