Blog

  • Metro में महिला चोर की जमकर हुई पिटाई, देखें चोरी का Live Video

    नई दिल्लीः ट्रेन से लेकर मेट्रो तक में चोरी के कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन मोबाइल और सोशल मीडिया का जमाना है तो चलते फिरते बहुत कुछ कैमरे में कैद हो जाता है। हाल में एक शख्स ने ऐसा ही कुछ अपने मोबाइल में कैपचर किया और ये वीडियो वायरल हो गया।

    इस शेयर हुए वीडियो में यूट्यूबर दिल्ली मेट्रो में घुस रही भीड़ के पीछे कैमरा लेकर चल रहा हैं। वे साथ में बता रहे हैं कि कैसे भीड़ में जा रही 2 औरतें एक अन्य का बटुआ मारने के चक्कर में हैं। इसके बाद वह उस चोरी की वीडियो भी बना लेते हैं। 2 चोर औरतें भीड़ से बाहर निकल आती हैं तो यूट्यूबर उन्हें रोकता हैं। साथ ही वह उस महिला को मेट्रो से उतरने के लिए कहते हैं जिसका पर्स चोरी हुआ है। वह कहते हैं – सुनिये बाहर आइये आपका पर्स चोरी हो गया है।

    इसके बाद महिला दो लोगों के साथ बाहर आती है। यूट्यूबर उनको बताते हैं कि- देखो इन दो औरतों ने तुम्हारा पर्स चुराया है। चेक करो। पर्स अचानक चोर के हाथ से नीचे गिरता है तो महिला के साथ शख्स भी औरतों से भिड़ जाता है। महिला नीचे गिरा अपना पर्स उठाती है और चोरों को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है। उसके साथ आदमी भी महिलाओं को थप्पड़ मारता है।

    मंगलवार को शेयर किए गए वीडियो को एक्स पर 11 लाख से अधिक बार देखा गया है। कई यूजर मेट्रो यात्रियों की मदद करने के लिए यूट्यूबर की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो ऐसे चोरों का अड्डा बन गया है, ये लोग रोज जाने कितनों के पैसे चोरी करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूट्यूबर का दावा है कि उसने इसे खुद बनाया है।

  • राज्य स्तरीय हिमाचल उत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन,लोक संस्कृति कलाकार सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित: भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना के लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कलां में चल रहे राज्य स्तरीय  हिमाचल उत्सव कार्यक्रम का विधिवत रूप से बुधवार को समापन हो गया कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक मंजीत शर्मा ने शिरकत की  कार्यक्रम के अंतिम दिन विशुद्ध लोक संगीत व विलयात्माक लोक गीत गायन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के प्रतिभागीयो  ने हिस्सा लिया!


    निर्णायक मंडल की भूमिका उपनिदेश राज कुमार सकलानी, डॉक्टर दिलबर कटवाल, अरुणा कपिल ने निभाई! मुख्यतिथि मंजीत शर्मा ने युवाओ को संबोधित करते हुए की हमें हमेशा संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में लोक संस्कृति का कलाकारों द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुति के माध्यम से व्याख्यान किया जा रहा है। इसी कड़ी में हम लोग विभिन्न संसाधनों का प्रयोग कर इसका बेहतर प्रचार-प्रसार कर सकते हैं ताकि दुनिया के हर कोने में हमारी समृद्ध संस्कृति को पहचान मिले।

    जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने जानकरी दी की  राज्य स्तरीय लता मंगेशकर लोक संगीत प्रतियोगिता विजेता विशुद्ध लोक गायन वरिष्ठ पूरष बर्ग में सुरम सिंह ऊना, महिला वर्ग में बंदना कुमारी बिलासपुर विजेता रहे! विशुद्ध  लोक गीत कनिष्ठ महिला वर्ग में शिवांगी रांगड़ा हमीरपुर कनिष्ठ पुरष वर्ग में हार्दिक शिमला विजेता रहे  वही विलयात्माक लोक संगीत में वरिष्ठ पुरष वर्ग में साहिल शर्मा ऊना, महिला वरिष्ठ वर्ग में नेहा शिमला कनिष्ठ महिला वर्ग में मेधा हमीरपुर कनिष्ठ पुरष वर्ग में सागर मंडी विजेता रहे।

     मुख्यतिथि द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी व प्रणाम पत्र देकर संम्मानित किया गया तथा इनाम राशि 31000 रुपए दी जाएगी। इस अवसर पर मंच संचालक रचना चंदेल, मंजीत कुमार, पवन कुमार, जसविंद्र सिंह सुनील सूरी, किशोरी लाल, विषम्भर, सुरम सिंह, नवीन सहित शिक्षा भारती बीएड कॉलेज के हँस राज एवं शिक्षार्थी भी उपस्तिथ रहे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • पहले पति ने दिया धोखा, दादा-दादी संग मिलकर लिया बदला, महिला ने शेयर की Story

    नई दिल्लीः एक महिला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उसके पति का उसी की कजिन के साथ  अफेयर चल रहा था। लेकिन वो अपने दादा-दादी की मदद से इनसे बदला लेने में कामियाब रही है। महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है। उसने AITAH नाम के पेज पर अपनी स्थिति के बारे में बताया।

    AITAH for using my husband’s affair with my cousin against them?
    byu/EcstaticMatch1971 inAITAH

    यहां उसने कहा कि मेरी खूबसूरत कजिन की मुलाकात मेरे पति से हमारी शादी के दौरान हुई थी। लेकिन इसके तीन महीने बाद मुझे पता चला कि इनका अफेयर चल रहा है। महिला ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी मुलाकात हुई और फिर मैंने अपने पति से शादी कर ली। वो मेरी कजिन वॉन्नी से हमारी शादी के दौरान मिले।’

    रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने पोस्ट में आगे लिखती है, ‘वो खूबसूरत है। मैं जानती हूं कि मैं बदसूरत नहीं हूं। शादी के तीन महीने बाद ही इन्होंने अफेयर शुरू कर दिया। मुझे इसलिए पता चल गया क्योंकि वो दोनों बेवकूफ हैं। मैं आहत थी। लेकिन इससे भी ज्यादा गुस्से में थी। मैं उसे तुरंत तलाक दे देना चाहती थी। इसके बजाय मैंने 6 महीने तक इंतजार किया। कजिन के यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने से एक महीने पहले दादा-दादी के पास गई और रोने लगी। मैंने उन्हें इस धोखे के बारे में बताया।’

    अपने पोस्ट में महिला ने आगे बताया कि दादा-दादी घर के बच्चों के कॉलेज से ग्रेजुएट होने पर घर खरीदने के लिए पैसे देते हैं। वो कुछ हफ्तों के लिए दादा-दादी के पास ही ठहर गई। इन्होंने तलाक के लिए वकील हायर करने में मदद की। साथ ही इन्होंने कजिन के हिस्से का पैसा भी महिला को ही दे दिया।

    वो आगे लिखती है कि कजिन ने स्टूडेंट लोन लेकर पढ़ाई की थी। वहीं दूसरी तरफ पति को भी घर से निकलने को कह दिया। पोस्ट में महिला ने लिखा, ‘मेरे एक्स ने घर में रहने की भीख मांगी। उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है  मैंने कहा कि अगर प्यार करता है तो किसी और महिला के साथ न सोता। मुझे पता था वो प्यार नहीं करता है। इस वक्त घर दो धड़ों में बंट गया है। कुछ लोग कजिन की तरफ हैं, खासकर उसके माता-पिता। लेकिन ज्यादातर सदस्य मेरी तरफ हैं। वो खुलकर दादा-दादी के खिलाफ नहीं जा सकते।’

    महिला आगे लिखती है कि अब सब खत्म हो गया है। तलाक में थोड़ा और वक्त लगेगा। पति ने घर छोड़ दिया है। जब उसने पूछा कि अफेयर का कैसे पता चला, तो कहा कि टैबलेट पर सारे मैसेज दिख गए थे। इनके स्क्रीनशॉट भी रख लिए हैं। इस पोस्ट पर 13 हजार से अधिक लोगों ने रिप्लाई किया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ये बदला लेने का सबसे सही तरीका था।

  • पंजाब: इस दिन तक असला जमा करवाने के निर्देश जारी

    लुधियाना: जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर 31 मार्च तक लाइसेंसी हथियारों को जमा करवाने के आर्डर जारी हुए है। आज चुनाव अधिकारी  और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर हिदायतें जारी की है। यदि कोई व्यक्ति हथियार नजदीकी पुलिस थाना में असला जमा नहीं करवाता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    महानगर में पोलिंग बूथों का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। चुनाव अधिकारी साहनी ने कहा कि खन्ना के इलाके में 28 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन है। समराला में 21 प्रतिशत पोलिंग स्टेशन संवेदनशील है।
    देहाती इलाके में कुल 50 प्रतिशत ऐसे पोलिंग स्टेशनों की पहचान की गई है जहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। इसी तरह लुधियाना में कुल 442 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील और अति संवेदनशील है। 

    शहर का करीब 26 प्रतिशत इलाका संवेदशील श्रेणी में है। साहनी ने कहा कि हथियार रखने वालों में यदि कोई खास केस होगा तो उसकी 24 घंटे में स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। उसके बाद उस पर
    फैसला लिया जाएगा। यदि कोई खिलाड़ी जो नैशनल राईफल एसोसिएशन के साथ रजिस्ट्रड है, किसी भी तरह की धमकी मिलने के हालातों में संबंधित सीपी/एसएसपीज द्वारा सिफारिश मान्य होगी।
    इसी तरह हथियारबंद सैनिक, पुलिस, बैंकों में तैनात हथियारबंद सुरक्षा कर्मी और नकदी/ वस्तुओं का व्यापार करने वाली संस्थाए सर्टीफाइड है।

  • पंजाब: महिला से फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में महिला के मोबाइल झपटमारी की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। महिला बाजार से सहेली के साथ खरीदारी करने जा रही थी। अचानक 2 बाइक सवार बदमाश उसके हाथ
    से झपटा मार कर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। महिला स्नैचरों के पीछे भी भागी लेकिन वह हाथ नहीं आए। 

    जानकारी देते हुए पीड़ित महिला प्रिंयका ने बताया कि वह हैप्पी कालोनी की रहने वाली है। वह मुंडियां कलां राम नगर खरीददारी आदि करने जा रही थी। अचानक राधा मार्केट के पास बदमाशों ने उसे अपना
    निशाना बनाया है। वह अपनी दो सहेलियों के साथ सड़क पर जा रही थी। तभी किसी रिश्तेदार का फोन आया। उसने फोन सुना और मोबाइल हाथ में पकड़ लिया। अचानक ही तेजरफ्तार बाइक सवार 2 बदमाश आए। झपटमारों ने चलते बाइक से उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया। उसने चोर-चोर शोर भी मचाया और कुछ कदम उनके पीछे भी भागी लेकिन लुटेरे फरार हो गए।

  • गगरेट में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने के उद्देश्य से गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम अंबोटा के नाग नाथ मंदिर और मावा कोहलां गांव के अंबेदकर भवन में किए गए। बाल विकास विभाग और ल्युमिनस पावर टेक्नोलॉजी पावर लिमिटेड तथा हैल्प एज इंडिया के सहयोग से आयोजित इन कार्यक्रमों में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावों के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि मतदान की ताकत से लोकतंत्र सुदृढ़ होता है। स्वस्थ तथा सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि सभी मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का स्वतंत्रता से विवेकपूर्ण प्रयोग करें और अन्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें।इन कार्यक्रमों में जिला स्वीप नोडल अधिकारी नरिंद्र कुमार, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल, विभागीय अधिकारी सतीश कुमार तथा सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • हरोली में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को छेड़ा हस्ताक्षर अभियान

    लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी तय बनाने पर जोर
    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव.2024 को लेकर व्यवस्थित मतदाताए शिक्षा और चुनावी भागीदारी; स्वीपद्ध कार्यक्रम के तहत उपमंडल हरोली में मतदाता जागरूकता के मकसद से हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया है। एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने बुधवार को मिनी सचिवालय हरोली से अभियान का शुभारंभ किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों.कर्मचारियों समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता ने भाग लिया।

    इस अवसर पर दौरान एसडीएम राजीव ठाकुर ने सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों को मतदान में भाग लेकर देश का जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने तथा बिना किसी दबाव व प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने लोगों को घरों व आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने में सक्रिय सहयोग की अपील की। इसके मौके आंगनबाड़ी वर्करों ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली ।

    हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुई हाथों से दिव्यांग महिलाए दिया मतदाता जागरूकता का संदेश इस। दौरान दोनों हाथों से दिव्यांग एक महिला ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर प्रभावशाली तरीके से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर सभी को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।बता देंए निर्वाचन आयोग ने सभी के लिए मतदान को सुगम बनाने के लिए तमाम प्रबंध किए हैं। दिव्यांगों की सुविधा के  लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
  • आंगनवाड़ी केन्द्रों के जरिए लोगों को मताधिकार को लेकर किया जागरूक

    ऊना उपमंडल के 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में हुए जागरूकता कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: लोकसभा चुनाव में जन भागीदारी बढ़ाने तथा मत प्रतिशत में बढ़ोतरी के मकसद से ऊना जिला प्रशासन लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने में जुटा है। इसमें सभी विभागों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बाल-विकास परियोजना ऊना के अधीन कार्यरत 355 आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए। 

    सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल
    ने बताया कि इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को मताधिकार के महत्व तथा प्रयोग को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि चुनाव आयोग ने दिव्यांगजनों और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा का विकल्प दिया है। इसके लिए उन्हें फॉर्म-12डी भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ घर घर उपलब्ध कराएंगे।

    डीसी बोले…मताधिकार के प्रयोग से मजबूत होता है लोकतंत्र

    वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने इसमें सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाता निर्भीकता से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
  • पंजाब: आप विधायक की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दर्ज की चार्जशीट

    मोहाली: आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा से जुड़े 40.92 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में मोहाली स्पेशल कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) फाइल की है। इस शिकायत में आम आदमी पार्टी विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा सहित 6 लोगों के नाम शामिल हैं। ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी सांझा की। बता दें कि जालंधर ईडी करीब चार माह पहले गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद आज ईडी का ये बड़ा एक्शन है। जालंधर जोनल कार्यालय ने तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तारा हेल्थ फूड लिमिटेड के पूर्व निदेशक जसवंत और तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और अन्य के मामले में तीन कंपनियों सहित छह अन्य आरोपी के खिलाफ 5 जनवरी को भी एक अभियोजन शिकायत दायर की थी।

    जिसमें पंजाब के मोहाली में मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) अधिनियम की विशेष रोकथाम अदालत के समक्ष तीन कंपनियों सहित जसवंत और अन्य आरोपी पक्षों को नामित किया गया था। इस 18 मार्च को उक्त शिकायत कोर्ट ने स्वीकार कर ली। बता दें कि गज्जनमाजरा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी एक एफआईआर दर्ज की थी। जिसकी जांच ईडी ने आगे बढ़ाते हुए गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था।

  • पंजाबः शराब पीने से 4 की मौ’त, 2 की हालत नाजुक

    संगरूरः अगर आप भी शराब पीने के शोकिन हो तो हो जाए सावधान। पंजाब के संगरूर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार की रात गुजरां गांव में 6 लोग एक साथ शराब पीकर सोए थे। लेकिन उनमे से बुधवार को सुबह 4 उठे ही नहीं। वहीं, 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनका उपचार संगरूर के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

    ग्रामीणों ने मामले की सूचना दिड़बा पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

    मृतकों की पहचान भोला सिंह (50), निर्मल सिंह (42), परहत सिंह उर्फ गुरजंट (42) और जगजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। ये सभी स्थानीय थे और गांव में ही मजदूरी का काम करते थे। इनमें से जगजीत सिंह और परहत सिंह दोनों सगे भाई बताए जा रहें हैं। 

    पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात को 6 लोगों ने गांव के ही किसी आदमी से 150 रुपए में शराब खरीदी थी, सस्ती शराब के चक्कर में इन्होंने खरीद ली और सभी ने एक साथ पी लिया। इसके बाद जब नशा हुआ तो सभी अपनी जगह पर सोने चले गए।

    सुबह जब वे नहीं जागे तो परिवार के लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो उन्हें बेसुध देखकर डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया।

    गांव गुजरां में हुई 4 मौत की जांच के लिए डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने एक कमेटी गठित की है। SDM दिड़बा राजेश शर्मा को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। DC ने कमेटी से जांच कर 72 घंटे में रिपोर्ट पंश करने को बोला है।