Home Haryana बारिश के पानी में फैला करंट, 3 की मौत

बारिश के पानी में फैला करंट, 3 की मौत

0
बारिश के पानी में फैला करंट, 3 की मौत

हरियाणा : गुरुग्राम में भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बारिश के पानी में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भारी बारिश के दौरान इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ बिजली का तार टूट कर नीचे सड़क पर गिर गया। इससे पानी में करंट फैल गया। तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। तीनों एक निजी कंपनी में काम करते थे और इफको चौक मेट्रो स्टेशन जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here